Connect with us

Latest News

बच्चों की मौत के लिए राज्य सरकार जिम्मेवार-कांग्रेस

Published

on

रांची,27अगस्त। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार ने कहा कि जमशेदपुर में एमजीएम (महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज) में पिछले 4 महीने में 164 बच्चों की मौत हु है। इनमें से 60 कुपोषित बच्चों की मौत पिछले 30 दिन में ही हु है। उन्होंने इन सारे बच्चों की मौत के लि झारखण्ड सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
जमशेदपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. अजय कुमार ने कहा कि इस अस्पताल में बंगाल, ओड़िशा सहित पूरे कोल्हान के आम लोग अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने आते हैं। अस्पताल में म से अगस्त के बीच एनआइसीयू, पीआइसीयू व वार्ड में विभिन्न रोगों से ग्रस्त 1,867 बच्चों को भर्ती किया गया था। इनमें 164 बच्चे की मौत हो गयी। एनआइसीयू में सबसे अधिक 112 बच्चों की मौत (कुल 343 बच्चे भर्ती थे) हु । उन्होंने बताया कि अगस्त में इन तीनों जगहों पर कुल 470 बच्चों को भर्ती कराया गया था, जिनमें 41 बच्चों की मौत हो चुकी है। पीआइसीयू में 110 बच्चों में 31 और वार्ड में 1410 में 21 बच्चों की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में नवजात शिशुओं को यहां इलाज के लिए लाया जाता है लेकिन इसके लिए जो इंतज़ाम हैं, वह आज तक न्यूनतम हैं। एमजीएम अस्पताल में खराब पड़े लाखों रुपये की मशीनें जंग ख्रा रही है। बेकार रखे हुए होने के कारण आधे से अधिक मशीन खराब हो गया है। इसी तरह, इमरजेंसी डिपार्टमेंट में करीब 1.5 करोड़ की लागत से तैयार मोड्यूलर ऑपरेशन थियेटर भी काम नहीं कर रहा है। 36 लाख की डिजास्टर ट्रॉली भी धूल फांक रही है।
डॉ अजय ने कहा की झारखण्ड में रघुबर सरकार को सत्ता संभाले लगभग तीन साल हो गए हैं। एक ओर जहां समाज के कुछ तबकों को इस सरकार से ढेरों आशाएं हैं वहीं दूसरी ओर, इस सरकार के बारे में जो छल और निराशा पहले से व्यक्त की जा रही थीं, वे सच होती दिख रही हैं। बहुत ही दुःख की बात है की मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में ऐसी घटनाएं घट रही हैं ,जो मध्यम एवं गरीब वर्ग के लोगों की बिच सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं एवं व्यवस्था को लेकर निराशा और भय का माहौल बना रही हैं।
वहीं दूसरी ओर झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (रांची ) में एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी । इस बार महज 50 रुपये की कमी के वजह से एक साल के मासूम श्याम की मौत हो ग । मौसीबाड़ी, धुर्वा (वार्ड 42) निवासी संतोष लोहरा के बच्चे की मौत महज 50 रुपए की कमी के कारण हो ग । रिम्स में पीपीपी मोड पर संचालित रेडियोलॉजी सेंटर हेल्थ मैप के काउंटर पर महज 12 महीने के श्याम को गोद में लिए उसकी मां गुड़िया व बुआ सारो गिड़गिड़ाती रही, बिलखती रही, लेकिन उसका सीटी स्कैन नहीं किया गया। सीटी स्कैन के लिए उससे 1350 रुपए मांगे गए। उसने 1300 रुपए जुटा लिए थे, लेकिन 50 रुपए कम होने पर सीटी स्कैन से लोगों ने इनकार कर दिया और बच्चे की मौत हो ग । वहीं, इस घटना पर झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चंद्रवंशी ने मीडिया में गैर जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि जिसने खबर छापी उसे ही 10-10 रुपये चंदा देना चाहिए।
डॉ अजय ने कहा की भारत के अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित बीआर आंबेडकर अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 3 बच्चों की मौत हो गयी, जबकि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन ख़त्म होने से 67 बच्चों की मौत हुई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.