Connect with us

Latest News

बंद का मिलाजुला असर, हजारों बंद समर्थक गिरफ्तार

Published

on

 सुबह 11 बजे तक 1879 बंद समर्थक गिरफ्तार
रांची,10सितंबर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आहूत भारत बंद का राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में मिला-जुला असर देखने को मिला। बंद के दौरान एहतियातन निजी स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रहे, दुकान तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान भी नहीं खुले, लंबी दूरी के वाहनों का परिचालन बाधित रहा और शहर में आम दिनों की अपेक्षा छोटे वाहन भी कम संख्या में चले। बंद के समर्थन में कांग्रेस, झाविमो, राजद, झामुमो और वाम दलों के कार्यकर्त्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान हजारों बंद समर्थकों को हिरासत में लेकर कैंप जेल भेज दिया गया। विरोध प्रदर्शन कर विपक्षी दलों के कार्यकर्त्ताओं ने सिर मुंडवाकर, बैलगाड़ी और रिक्शा पर सिलेंडर व मोटरसाईकिल रखकर अलग-अलग स्थानों पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कुछ स्थानों पर ट्रेनों के परिचालन को भी बाधित करने की कोशिश की गयी और सड़कों पर टायर जलाकर आवागमन बाधित करने का प्रयास किया गया। बंद के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।  पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे तक राज्यभर के विभिन्न हिस्सों से 1879 बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है।
राजधानी रांची में कांग्रेस, झाविमो, झामुमो व राजद के कार्यकर्त्ताओं ने अलग-अलग हिस्से में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। शहर के अलावा अन्य ग्रामीण हिस्सों में भी बंद का खासा असर देखने को मिला।वहीं भारत बंद के विरोध में रांची में कुछ लोगों ने अपनी दुकानें खोल कर रखी और हाथ में पोस्टर लेकर बैठे थे कि वे मोदी के साथ है। सिल्ली में  मुरी में सड़कों पर बन्द समर्थक  सड़कों पर उतरे। सिल्ली -बुंडू मोड़ पर कई दलों के नेता सड़क के बीचों-बीच बैठ कर बन्द का समर्थन किया।  इधर,बंद के बीच ही पिछले 24 घंटे के दौरान पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे और डीजल के मूल्य में 23 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। रांची में डीजल की कीमत में रविवार को 76.71 रुपये था, आज यह कीमत बढ़कर 76.94रुपये हो गया। वहीं पेट्रोल कल 79.70 रुपये था, जो आज 79.88 रुपये हो गया।
पाकुड़ में बंद कराने सड़क पर उतरे  कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को गांधी चौक के निकट से सैकड़ों समथकों के साथ गरफ्तार कर लिया गया। जिले में प्रदर्शन कर रहे झामुमो और राजद को भी कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  जमशेदपुर में कांग्रेस कार्यकर्त्ता सड़क पर उतरे और बिष्टुपुर बाजार को बंद कराया। वहीं बंद समर्थकों ने एनएच-33 कोजाम कर दिया। गिरिडीह में भी बंद समर्थकों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रेलवे स्टेशन पर पुलिस के साथ बंद समर्थकों की झड़प भी हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरफराज अहमद समेत अन्य को गिरफ्तार किया गया। लातेहार में कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी को सैकड़ों बंद समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। कोडरमा में भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य और विधायक राजकुमार यादव समेत अन्य विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया। जामताड़ा में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के नेतृत्व में बंद समर्थक सड़क सड़क पर उतरे और बंद को सफल बनाने की अपील की। बोकारो में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में घूम-घूमकर दुकानों और वाहनों को बंद कराने का काम किया।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.