/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
बंद असरदार, बाबूलाल व सुदेश समेत हजारों गिरफ्तार,रिहा

रांची,2मार्च।झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर झारखंड विकास मोर्चा, आजसू पार्टी और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) की ओर से आहूत आज एकदिवसीय बंद का राजधानी रांची समेत राज्य भर के विभिन्न हिस्सों में खासा असर देखा गया। बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे झाविमो प्रमुख सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो और झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव समेत हजारों बंद समर्थकों समेत कई विधायकों को हिरासत में लेने के बाद दोपहर बाद रिहा कर दिया गया।
बंद का आह्नान करने वाली पार्टियों की ओर से अपनी शक्ति का भी प्रदर्शन किया गया और शक्ति प्रदर्शन में आजसू पार्टी आगे रही। आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो व विधायक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्त्ताओं ने जुलूस निकाल कर बंद को सफल बनाने की अपील की। बाद में दंडाधिकारियों के नेतृत्व में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सुदेश महतो, नवीन जायसवाल और उनके समर्थकों को बस में बैठाकर जयपाल सिंह स्टेडियम में बनाये गये कैंप जेल में ले गयी।
झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी भी पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे, उन्हें भी समर्थकों के साथ हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया गया। जबकि जदयू और वामपंथी दलों के कार्यकर्त्ता भी अलग-अलग जत्थे में बंद के समर्थन में सड़क पर उतरें। वहीं विभिन्न पार्टियों द्वारा आहूत बंद का स्वतः स्फूर्त असर देखा गया। सुबह सात-आठ बजे से ही विभिन्न जगहों पर बंद समर्थक सड़क पर उतरे और कई स्थानों पर टायर जलाकर मार्ग को अवरुद्ध किया।बंद के कारण सड़कों पर वाहनों का परिचालन अपेक्षाकृत काफी कम रहा। निजी और सरकारी स्टैंडों से लंबी दूरी के लिए खुलने वाले वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप्प रहा। बिहार-झारखंड में बंद के कारण कई यात्र्ाी ट्रेनें भी निर्धारित समय से चार-पांच घंटे विलंब से चल रही है,जिसके कारण यात्र्ाियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं राजधानी में आज ऑटो का परिचालन भी पूरी तरह से बंद रहा, जबकि ट्रकों का परिचालन ठप्प रहा।
इधर,बंद से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और 40दंडाधिकारियों के नेतृत्व में 500 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था, जबकि सात गश्ती दल भी दिन भर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते रहे।
आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने अपनी गिरफ्तारी के पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी की ओर से विशेष राज्य की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 महीनों के चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में पहले उपवास, फिर बरही से बहरागोड़ा तक मानव शृंखला का निर्माण और राष्ट्रपति भवन मार्च किया गया और आज झारखंड बंद का आह्नान किया गया। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा। सुदेश महतो ने विशेष राज्य की मांग को लेकर विभिन्न दलों द्वारा समर्थन दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बंद को आम जनता का भी जोरदार समर्थन मिला है।
बाबूलाल मरांडी ने गिरफ्तारी के वक्त पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गठित रघुराम राजन समिति की रिपोर्ट में झारखंड को पिछड़े राज्यों की सूची में पांचवें स्थान पर रखा गया, लेकिन आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद सीमांध्र को विशेष राज्य का दर्जा दे दिया गया, लेकिन झारखंड, उड़ीसा,बिहार व असम जैसे राज्यों की उपेक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि झारखंड के साथ भाजपा ने भी नाइंसाफी भी की,जिसके कारण उन्होंने पार्टी छोड़ कर जनता की आवाज को बुलंद करने का निर्णय लिया। विशेष राज्य की मांग को लेकर आजसू समेत अन्य दलों के एक मंच पर आने के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह झारखंड की बेहतरी के लिए एक अच्छा संकेत है।
राज्य के अन्य जिलों में भी बंद का व्यापक असर देखा गया। देवघर में झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने देवघर के जसीडीह स्थित स्टेशन में रेल चक्का जाम करने का प्रयास किया।बंद से आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया था।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)