Connect with us

Latest News

प्रधानमंत्री ने श्रीनगर से महिला विश्वविद्यालय का किया ऑनलाइन शिलान्यास

Published

on

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिदगोड़ा के में 18एकड़ भूमि पर 89 करोड़ की लागत से बनेगी यूनिवर्सिटी
रांची,3फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित एसकेआईसीसी से झारखंड के प्रथम महिला विश्वविद्यालय – जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिलान्यास किया। इस मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री घुवर दास जमशेदपुर विमेंस कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री द्वारा श्रीनगर के एसकेआईसीसी में ऑनलाइन शिलान्यास होते ही इस बात की औपचारिक घोषणा हुई कि जमशेदपुर वुमेन कॉलेज जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय बन गया। पूरे झारखंड राज्य के प्रथम महिला विश्वविद्यालय की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण प्रधानमंत्री के हाथों संपन्न होते ही कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास की लहर दौड़ गई। कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी व्यक्त की। जमशेदपुर विमेन कॉलेज के रूप में कार्यरत उक्त शिक्षण संस्थान के इनडोर स्टेडियम में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर शुक्ला मोहंती, कॉलेज की प्राचार्या, शिक्षकगण एवं छात्राएं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े हुए थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आजादी के 70 वर्ष बीतने के बाद झारखंड में पहली बार महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास हो रहा है। आज का दिन विशेष रूप से राज्य की आधी आबादी लिए ऐतिहासिक दिन है। यह विश्वविद्यालय जमशेदपुर के हृदय स्थल सिदगोड़ा में सूर्य मंदिर के बगल में लगभग 18 एकड़ जमीन पर बनेगा। जिसके लिए राज्य सरकार 56 करोड़ और केंद्र सरकार 33 करोड़ रुपए देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश और राज्य की बच्चियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। बच्चियों के अंदर जो प्रतिभा है इस प्रतिभा को शिक्षा के माध्यम से और खेल के क्षेत्र में निखारने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चियां मन लगाकर पढ़े और जिस क्षेत्र में उत्.ष्टता हासिल करना चाहती हैं उस क्षेत्र में आगे बढ़ें। आज हम वैश्विक युग में जी रहे हैं। आज दुनिया या समाज में अगर भारत को आगे ले जाना है तो जिसके पास ज्ञान का भंडार होगा, और बुद्धि का विस्तार होगा वही राज्य और देश आगे बढ़ेगा और उसी को ध्यान में रखकर महिला शिक्षा पर राज्य और केंद्र सरकार द्वारा विशेष जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अनुरूप राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना की शुरुआत झारखंड में की गई। यह योजना बालिका ड्रॉपआउट दर को कम करने और मातृत्व मृत्यु दर को न्यून करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा की उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात जो वर्ष 2010-11 में 10.1प्रतिशत था वह वर्ष 2017-18 में 18प्रतिशत हो गया है। वर्ष 2004 तक राज्य में 5 सरकारी विश्वविद्यालय थे, हमारी सरकार द्वारा अब तक 4 नए सरकारी विश्वविद्यालय की शुरुआत की गई जिसमें विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय, रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय खोले जा चुके हैं। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के अस्तित्व में आने के बाद राज्य में सरकारी विश्वविद्यालयों की कुल संख्या 10 हो जाएगी जिसमें से पांच विश्वविद्यालय में विगत 4 वर्षों में अस्तित्व में आने की शुरुआत हुई। निजी विश्वविद्यालयों की संख्या जो पहले 4 थी गत 4 वर्षों में बढ़कर 15 हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए इस महिला विश्वविद्यालय के अलावा 11 जिलों में महिला महाविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही रामगढ़ में एक महिला इंजीनियरिंग कॉलेज का भी निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 12 जिलों में मॉडल डिग्री कॉलेज तथा 31 डिग्री कॉलेज भी स्वी.त किए गए हैं। 30 नए कॉलेजों हेतु 871 पद स्वी.त किए गए हैं 1108 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। वर्ष 2014 तक मात्र एक कॉलेज ने नैक कराया था जो कि यह संख्या बढ़कर 96 हो चुकी है। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देते हुए इस वर्ष 4 नए पॉलिटेक्निक में पठन-पाठन प्रारंभ किया गया है। जमशेदपुर में प्रोफेशनल कॉलेज का कार्य लगभग पूर्ण है। रामगढ़, कोडरमा एवं पलामू में इंजीनियरिंग कॉलेज का कार्य प्रगति पर है। रूसा के तहत बोकारो तथा गोड्डा में दो प्रोफेशनल कॉलेज की स्वी.ति भारत सरकार द्वारा दी गई है। राज्य के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में सरकार प्लेसमेंट सेल तथा एंटरप्रेन्योर एवं इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। कौशल विकास के तहत राज्य के 1,06,619 युवाओं को एक ही दिन में रोजगार प्रदान किया गया था।
2 साल में बनकर तैयार होगा महिला विश्वविद्यालय
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महिला विश्वविद्यालय की कुल लागत 89 करोड़ है जिसमें से 56 करोड़ राज्य सरकार 33 करोड़ भारत सरकार देगी। उन्होंने कहा कि फरवरी माह से निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा और 2 साल के अंदर जमशेदपुर में महिला विश्वविद्यालय कार्य करने लगेगा।
इस अवसर पर जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो,शिक्षा विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान रूसा के निदेशक दनेश प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त अमित कुमार, जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक अनूप बिरथरे एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.