Connect with us

Latest News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विजयी, एनडीए को झटका

Published

on

लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव परिणाम
2रांची,17दिसंबर। झारखंड में सत्तारुढ़ गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्र्ािक गठबंधन, एनडीए को जबर्दस्त धक्का लगा है। लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी नीरु शांति भगत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है, वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत 23 हजार से अधिक मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए है।
लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव के लिए आज स्थानीय इंडोर स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरु हुई। कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत पहले ही चरण से बढ़त बनाना शुरु कर दिया और 20 चरण में संपन्न मतगणना में वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी नीरु शांति भगत को 23288 मतों के अंतर से पराजित करने में सफलता हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत को कुल 73859 वोट मिलें, वहीं एनडीए प्रत्याशी नीरु शांति भगत को 50571 वोट मिलें, जबकि पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ रहे झारखंड विकास मोर्चा प्रत्याशी बंधु तिर्की की जमानत भी जब्त हो गयी, उन्हें महज 16951 वोट प्राप्त हुए। इस उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत को जीत पर बधाई दी है।
गौरतलब है कि लोहरदगा विधानसभा सीट से आजसू पार्टी विधायक कमल किशोर भगत को रांची की निचली अदालत ने शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. के.के. सिन्हा के साथ मारपीट करने और धमकी देने के मामले में सात साल की सजा सुनायी थी, जिसके कारण उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गयी थी और 14 दिसंबर को यहां उपचुनाव कराया गया। इस उपचुनाव में सत्तारुढ़ दल भाजपा ने यह सीट गठबंधन में शामिल आजसू पार्टी के लिए छोड़ दी थी और आजसू पार्टी ने पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरु शांति देवी को उम्मीदवार बनाया था। ज्ञातव्य हो कि सजा मिलने के बाद जमानत पर जेल से बाहर निकले कमल किशोर भगत ने अदालत के आदेश से दुबारा जेल जाने के ठीक दो दिन पहले पिछले सितंबर महीने में आनन-फानन में नीरु शांति भगत से शादी की थी।

उपचुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने सीएम से इस्तीफा मांगा
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव अनादि ब्रह्म ने लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत की जीत पर बधाई देते हुए लोहरदगा की आम जनता को इसका श्रेय दिया एवं इसे शानदार जीत बताते हुए रघुवर सरकार की विफलता बताया तथा मुख्यमंत्री रघुवर दास से इस्तीफा मांगा है।
जीत पर मना जश्न, मिठाईयां बांट कर, पटाखे फोड़ कर कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने मनायी खुशियां
लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सह प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत की जीत का समाचार मिलने के साथ ही रांची स्थित पार्टी कार्यालय में समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। पार्टी कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए और खुशियों का इजिहार किया। कांग्रेस भवन में पटाखे आतिशबाजी का दौर चला और कांग्रेसियों ने आपस में एक दूसरे मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। लोहरदगा उपचुनाव में भारी अंतर से कॉग्रेस की जीत को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने रघुवर सरकार की एक वर्ष के कार्यकाल की विफलता पर जनता का मुहर बताया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.