Latest News
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने अपने पद से त्यागपत्र दिया
कहा- सबसे खराब अपराधी भी, सहयोगियों से बेहतर दिखते है
रांची,9अगस्त। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। डॉक्टर कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि अपने सोलह महीने के कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी से संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया और इस दौरार हर जिले के प्रत्येक प्रखंडों का दौरा किया।
राहुल गांधी को लिखे पत्र को मीडिया को जारी करते हुए भारतीय पुलिस सेवा से वीआरएस लेने वाले अजय कुमार ने बताया कि एक गर्वित भारतीय और पुलिस वीरता पुरस्कार के सबसे कम उम्र के विजेताओं में से एक तथा जमशेदपुर में माफिया का सफाया करने के रूप में, वे आत्मविश्वास से कह सकते है कि सबसे खराब अपराधी भी , उनके इन सहयोगियों से बेहतर दिखते है।
डॉ. अजय कुमार ने बताया कि वे राज्य में पार्टी को अपने पैरों पर खड़ा करने का अथक प्रयास कर रहे थे, प्रखंड से लेकर राज्यस्तर तक सभी स्तरों पर एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करना था, लेकिन ईमानदार प्रयासों के बावजूद पार्टी को सुधारने की दिशा में उनके सारे प्रयास चंद लोगों के निहित स्वार्थां के कारण अवरूद्ध होते रहे। उन्होंने बताया कि पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने पार्टी की कमान संभालने की जिम्मेदारी ली, तो पहला लक्ष्य रखा था कि वह पार्टी को व्यक्तिवाद, क्षुद्र लक्ष्य और स्वार्थी मानसिकता से बाहर निकालकर एक एकीकृत और जिम्मेदार संगठन की तरफ ले जाने था, इसके लिए प्रयास किये गये, लोकसभा चुनाव में खूंटी में मात्र एक हजार व लोहरदगा में सात हजार मतों से पार्टी प्रत्याशी की हार हुई है, हालांकि इस चुनाव में राज्य में छह सीटों पर कांग्रेस के लिए अत्यंत वास्तविक संभावना थी, लेकिन पार्टी के ही कुछ नेता सुबोधकांत सहाय, रामेश्वर उरांव, प्रदीप बलमुचू, चंद्रशेखर दूबे, फुरकान अंसारी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता केवल राजनीतिक पदों को हथियाने में लगे थे तथा क्षुद्र व्यक्तिगत लाभ के लिए पार्टी हित को तक पर रखने का हरसंभव प्रयास कर रहे थे।
डॉ. अजय कुमार ने कहा कि उन्हें लक्ष्य से डिगाना इतना आसान नहीं, इसलिए अब तक उन्होंने सभी अपमानों और बाधाओं को नजरअंदाज किया। पर उनके धैर्य की कठिन परीक्षा का पल तब आया, जब उनके ही पार्टी के सदस्यों ने उनपर पार्टी कार्यालय में हमला करने के लिए गुंडो को काम पर रखा। सुबोधकांत सहाय जैसे तथाकथित कद्दावर नेता का प्रदेश पार्टी मुख्यालयों में किन्नरों से उत्पात मचाने के लिए प्रोत्साहित करना एक बेहद स्तरहीन और घटिया हरकत थी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेता आलाकमान को झूठी कहानी बताने के लिए अपने खर्च पर दिल्ली लेकर उन्हें महंगे होटलों में ठहराते थे,लेकिन उनमें से एक भी नेता पांच हजार रुपये प्रति माह पार्टी हित में योगदान करने को तैयार नहीं था।
अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने कभी व्यक्तिगत लाभ को प्राथमिकता नहीं दी, इसलिए 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने जमशेदपुर के अपने पारंपरिक लोकसभा सीट से नहीं लड़ा, जबकि एक नेता अपने लिए बोकारो का सीट चाहता है और पलामू में अपने बेटे के लिए, एक नेता हटिया से अपने भाई के लिए सीट चाहता है,दूसरा नेता घाटशिला अपनी बेटी के लिए खूंटी से खुद के लिए सीट चाहता है। एक अन्य नेता जामताड़ा से अपने बेटे के लिए , मधुपुर से अपनी बेटी के लिए और महागामा से अपने लिए सीट चाहते है। एक नेता अब तक लड़े तमाम चुनाव हाकरकर भी गुमला से एक सीट चाहते है। पार्टी के ये नेता आलाकमान द्वारा सावधानी से तैयार किये गये गठबंधन का तभ तक समर्थन करते है, जब तक उनकी अपनी सीट सुरक्षित है और अगर उसे इंकार किया जाता है, तो वह तबाही मचाते है। उन्होंने कहा कि उनके पास ओछी स्वार्थ वालों की एक लंबी सूची है, उनका उद्देश्य सत्ता हथियाना, टिकट बेचना या चुनाव के नाम पर धन इकट्ठा करना है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
