Latest News
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक की लहर
सात दिवसीय राजकीय शोक,कोई समारोह नहीं
रांची। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का आज शाम निधन हो गया। 84वर्षीय प्रणब मुखर्जी दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। प्रणब मुखर्जी के निधन की खबर मिलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गयी है।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ एवं वैदेशिक मामलों के जानकार, मृदुभाषी, विलक्षण स्मरण शक्ति वाले व्यक्ति थे। वे दलगत भावना से ऊपर थे औऱ सभी से उनके अच्छे व्यक्तिगत रिश्ते थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में प्रणब मुखर्जी के निधन को राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित एक अग्रणी राजनेता और दयालु इंसान थे। लोग उनके मागर्दशन को गराई से याद करेंगे और उनकी दूरदर्शिता को लंबे समय तक याद रखेंगे।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का शोक संदेश देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रनव मुखर्जी के निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं। उनके निधन से देश ने एक महान नेता,विचारक और एक स्टेट्समैन खो दिया।उनका सारा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित था।भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा है कि प्रणब मुखर्जी जी से उनके आत्मीय संबंध थे, एक अभिभावक के रूप में उनका हमेशा सानिध्य प्राप्त हुआ था। बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश ने आज एक रत्न खो दिया है, अपने कुशल राजनीतिक विचारधारा, प्रभावशाली व्यक्तित्व, व्यवहारिक ज्ञान और स्पष्टवादिता स्वभाव के कारण वे पक्ष विपक्ष में लोकप्रिय थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।दीपक प्रकाश ने कहा कि स्व मुखर्जी सहज ,सरल व्यक्तित्व के साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। एक राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता के साथ सदन के सदस्य, सरकार के मंत्री या फिर भारत के राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि कहा कि श्री मुखर्जी भारतीय संस्कृति के संवाहक रहे।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश ने आज अपना सच्चा राजनेता और दूरदर्शी जन नायक भारत रत्न श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी जी को खो दिया। उनके निधन से राष्ट्र में एक वैचारिक शून्यता की सृष्टि हुई है। कई बार उनका सानिध्य प्राप्त हुआ एवं आशीर्वादरूपी मार्गदर्शन भी मिला जिसके लिए मैं धन्य हूँ तथा सदैव ऋणी रहूँगा।
पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के सम्मान में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गयी है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि राजकीय शोक की अवधि में झारखंड के भी सभी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और किसी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
