/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
रांची,19अक्टूबर।शारदीय नवरात्र के सातवें दिन आज देवी दुर्गा के कालरात्रि स्वरुप की पूजा अर्चना की गयी।ऐसी मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा से सभी प्रकार के भयों से मुक्ति मिलती है। मां का स्वरुप देखने में भयावह लगता है,इसलिए भक्तों को इनसे डर भी लगता है, हालांकि देवी शुंभकारी हमेशा अपने भक्तों को शुभ फल देती है। इनकी आराधना और ध्यान से भूत प्रेत आदि दूर भाग जाते है, अग्नि, जलल आदि से लगने वाला भय भी समाप्त हो जाता है।
पूजा को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव
दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था में आज से व्यापक बदलाव किया गया है। शहर में नयी यातायात व्यवस्था 24 अक्टूबर तक बहाल रहेगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, वहीं शाम चार बजे से सुबह चार बजे तक छोटे वाहनों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गयी है। हालांकि इस दौरान आवश्यक सामग्री ले जाने वाले वाहन शहरी क्षेत्र्ा में सुबह चार बजे से छह बजे के बीच आ-जा सकेंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,सादे लिबास में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
पहली बार अश्व दस्ता व ड्रोन का उपयोग
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
किये गये है। राजधानी रांची के अलावा सभी बड़े शहरों में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।राजधानी रांची के सभी प्रमुख चौक-चौराहो और संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट और सशस्र बलों की तैनाती प्रतिनियुक्ति की गयी है। शहर में 293 दंडाधिकारियों के नेतृत्व में करीब 1600 जवानों की तैनाती की गयी है।
निर्बाद्ध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित
दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची समेत अन्य बड़े शहरों में निर्बाद्ध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली वितरण निगम की ओर से आवश्यक कदम उठाये गये है। इसके अलावा किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए भी बिजली वितरण निगम की ओर से विशेष उपाय किये गये है।
अस्पतालों में विशेष व्यवस्था
दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में भी विशेष व्यवस्था की गयी है।
राजधानी रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स और सदर अस्पताल में चिकित्सा के विशेष इंतजाम किये गये है। इन दोनों अस्पतालों में इमरजेंसी के लिए बेड रिजर्व रखे गये है और जीवनरक्षक दवाईयों का भी इंतजाम किया गया है। रिम्स के अधीक्षक डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि पूजा को लेकर चिकित्सकों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किया गया है। वहीं सिविल सर्जन गोपाल श्रीवास्तव ने बताया कि सदर अस्पताल के अलावा निजी अस्पताल को भी मुकम्मल तैयारी रखने का निर्देश दिया गया है।
आपदा प्रबंधन टीम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार
पूजा के दौरान आगजनी, दुर्घटना या भगदड़ अथवा किसी अन्य अप्रिय की घटनाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम की टीम ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।आपदा प्रबंधन प्राधिकार की टीम ने शहर के सभी प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण कर आगजनी, दुर्घटना व भगदड़ जैसे हादसों से बचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)