Connect with us

Latest News

पिता-पुत्र सहित पांच की मौत, सड़क जाम

Published

on


मेदिनीनगर, 25 अक्टूबर। पलामू जिले में पिछले 10 घंटे के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में पिता-पुत्र समेत पांच की मौत हो गयी। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वहीं दीपावली की खुशियां मातम में बदल गयी है। दो घटनाओं के विरोध में एनएच 98 और पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ को जाम कर दिया गया है। हालांकि पुलिस मामले में हस्तक्षेप करने में जुटी है।
एनएच 98 पर पिकअप-मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर
एनएच 98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ पर शुक्रवार को पिकअप (जेएच03एच 2761) और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार पिता-पुत्र क्रमशः रामानंद सिंह (45वर्ष) और रोहित सिंह (18वर्ष) की मौत हो गयी। दोनों बकरी बेचने के लिए हरिहरगंज के खड़गपुर पंचायत के गिद्दी अपने गांव से बिहार के संडा मवेशी बाजार जा रहे थे। इसी बीच हरिहरगंज के कटैया में विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप
ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्टर मार दी और खुद भी पलट गयी। पिकअप का चालक संडा बाजार में मवेशी अनलोड कर पुनः मवेशी लेने के लिए हरिहरगंज की ओर आ रहा थी।
पिता औरंगाबाद में, पुत्र ने सासाराम जाते तोड़ दम
हादसे के बाद आनन-फानन में पिता-पुत्र को इलाज के लिए हरिहरगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। औरंगाबाद में रामानंद सिंह की मौत हो गयी, जबकि उसके पुत्र रोहित को बेहतर इलाज के लिए सासाराम के जमुहार नारायण अस्पताल भेजा गया। जमुहार ले जाने के दौरान रास्ते में ही रोहित ने दम तोड़ दिया।
मुआवजा के लिए एनएच जाम
दोनों की मौत हो जाने से भड़के ग्रामीणों ने दोपहर दो बजे से हरिहरगंज के कटैया मोड़ स्थित घटनास्थल पर एनएच 98 को जाम कर दिया। ग्रामीण मुआवजा और पिकअप चालक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। सूचना मिलने पर हरिहरगंज के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह मामले को शांत कराने के लिए जुटे हुए हैं।
ट्रैक्टर के धक्के से पंचायत सेवक की मौत
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा ठाकुरबाड़ी के पास पोल गाड़ने वाला ट्रैक्टर के धक्के से छतरपुर-नौडीहा के पंचायत सेवक शंकर सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना के बाद शहर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। शहर थाना प्रभारी आनन्द कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायत सेवक मोटरसाइकिल से छतरपुर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान हादसा हुआ। पंचायत सेवक कुसुमटांड़ के निवासी हैं। हर दिन की तरह अपने घर से डयूटी जाने के लिए निकले थे।
कार के धक्के से प्रज्ञा केन्द्र संचालक की मौत
पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर पांकी थाना क्षेत्र के गजबोर पुल के पास कार के धक्के से मोटरसाइकिल सवार युवक चंदन सिंह की मौत हो गयी। चंदन सिंह पांकी के खाप सरौना गांव का निवासी था। अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए पत्नी के साथ पांकी आया। इलाज कराने के बाद वापस घर पहुंचाने के बाद पुनः पांकी तेतराई अपने प्रज्ञा केन्द्र पर जा रहा था। इसी बीच गजबोर पुल के पास एक कार से उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए हैं और तेतराई में मुख्य पथ को जाम कर दिया है।
पाटन में मिट्टी की चाल धंसी, ग्रामीण की मौत
जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बरसइता गांव में मिट्टी की चाल धंसने से एक युवक की मौत हो गयी। घर की रंगाई पोताई करने के लिए ग्रामीण बरसइता में मिट्टी लेने गया था। इसी बीच मिट्टी की चाल धंस गयी। मलबे में दबने से उसकी मौके पर मौत हो गयी ग्रामीण की पहचान नहीं हो पायी है। घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। अज्ञात व्यक्ति के शव को पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही छानबीन कर रही है। युवक की उम्र 25 वर्ष के आस-पास लगती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.