Latest News
पांच साल बाद झारखंड को मिले 367 चिकित्सक, सुविधाओं में सुधार की उम्मीद
43 एमओ,44 एसएमओ तथा 280 चिकित्सकों को मिला नियुक्ति पत्र
रांची। झारखंड में सरकारी स्वास्थ्य महकमा के लिए बुधवार का दिन अहम रहा। करीब चार साल बाद राज्य में 367 चिकित्सा पदाधकारियों की नियुक्ति की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नवनियुक्त चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा
राजधानी रांची के नामकुम आर.सी.एच स्थित आईपीएच सभागार में बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री ने एन0एच0एम0 द्वारा चयनित 43 एमओ, 44 एसएमओ तथा जेपीएससी द्वारा अनुशंसित 280 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा अपने पदस्थापित केन्द्रों में गरीबों, ग्रामीणों को सेवा देंगे और सरकार के स्तंभ के रूप में काम करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनसे अपेक्षा है कि वो झारखंड के विकास में काम करेंगे।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने कहा कि वर्ष 2015 के बाद चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। ये राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि इस पेशे में आधे लोग इसलिए आते हैं कि उन्हें काम नहीं करना पड़े और आधे लोग इसलिए कि शादी में उनके दहेज का रेट बढ़ जाए। डॉ कुलकर्णी ने कहा कि नियुक्त होने वाले चिकित्सकों को बहुत सोच समझ कर पोस्टिंग दी गयी है। उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में काम करना है। लोगों के पारिवारिक जीवन में कोई असर नहीं पड़े इसलिए पति और पत्नी चिकित्सकों को एक ही जिले में पोस्टिंग दी गयी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कोई मरीज आए तो अस्पताल में आप उपस्थित रहें और ग्रामीणों की सेवा करें। प्रधान सचिव ने कहा कि कोविड-19 प्रकोप के दौरान चार महीनों तक केवल सरकारी अस्पताल ही अपनी सेवा देते रहे। उस दौरान लगभग सभी निजी अस्पताल बंद थे। सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज हो रहा था, बच्चों की डिलिवरी हो रही थी। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि आप नए लोग हैं नए सोच के साथ काम करें।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
इधर, केद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बुधवार को झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में रोग कालाजार की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक आवश्यक बैठक की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार कालाजार के खात्मे के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “कालाजार मलेरिया के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा परजीवी कारक है और यदि रोगियों का इलाज नहीं किया जाता है तो 95प्रतिशत घातक परिणाम होता है। इसके अतिरिक्त, 20प्रतिशत तक रोगी जिनका सही इलाज किया जाता है और ठीक हो जाते हैं, पोस्ट- कालाजार-डर्मल लीशमैनियासिस (पीकेडीएल) नामक एक त्वचा की स्थिति विकसित करते हैं, जो उपचार के बाद महीनों से लेकर वर्षों तक बनी रहती है। इन रोगियों में उनके त्वचा के घावों में बड़ी मात्रा में परजीवी हो सकते हैं, जिससे वे संचरण का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 30 नवंबर 2020 तक, झारखंड में केवल 12 ब्लॉक में प्रति 10,000 आबादी पर 1 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। झारखंड ने कालाजार और पीकेडीएल के मामलों में कमी लाने के साथ-साथ प्रति 10,000 से अधिक 1 मामले की रिपोर्टिंग करने वाले ब्लॉकों की संख्या में उल्लेखनीय प्रगति की है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
