Latest News
पांच नये मेडिकल कॉलेजों व देवघर में एम्स की स्थापना को लेकर समीक्षा बैठक
आयुष्मान भारत के कार्यान्वयन, अस्पतालों के निबंधन व आरोग्य मित्र के प्रशिक्षण की समीक्षा, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा
रांची,18सितंबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा एवं केंद्रीय तथा राज्य सरकार के स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारियों के साथ झारखंड मंत्रालय के सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आयुष्मान भारत के शुरुआत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। साथ ही, आयुष्मान भारत के कार्यान्वयन में अस्पतालों के निबंधन, आरोग्य मित्र के प्रशिक्षण तथा आम जनता तक इसके प्रचार प्रसार की भी समीक्षा की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य मानकों में झारखंड की वर्तमान स्थिति तथा इससे और कैसे बेहतर बनाया जा सके इस विषय पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस अवसर पर कहा कि आयुष्मान भारत के तहत राज्य के 68 लाख परिवारों में 57 लाख परिवारों तक यह स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाई जा रही है । इसके लिए राज्य के घर घर तक पहुंचने और उन्हें जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस के पूरे कार्यान्वयन को परखा जा रहा है ताकि 23 तारीख से यह पूरी तरह लागू किए जाने को तैयार रहें। इसका प्रचार प्रसार लगातार चलाया जाता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और स्वास्थ्य मानकों में भी तेजी से सुधार हो रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड से इसकी शुरुआत कर रहे हैं। झारखंड आज प्रगति की ओर तेजी से उन्मुख होने वाला राज्य है तथा केंद्र की प्राथमिकताओं वाला राज्य है। आयुष्मान भारत के तहत पूरे देश के 10 करोड़ 74 लाख परिवार को इसका लाभ मिलेगा जिसके तहत लगभग देश की 50 से 55 करोड़ आबादी लाभान्वित होगी। झारखण्ड के 57 लाख परिवार को इसका लाभ मिलेगा।
जे पी नड्डा ने कहा कि झारखंड राज्य स्वास्थ्य मानकों में भी बहुत तेजी से सकारात्मक दिशा में प्रगति कर रहा है। नीति आयोग ने भी झारखंड की प्रशंसा की है। एम एम आर, आई एम आर आदि महत्वपूर्ण घटकों में झारखंड की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को देखते हुए झारखंड की प्रशंसा की फ् रही है। यह भी माना गया वर्तमान चुनौतियों के साथ-साथ स्वास्थ्य मानकों में झारखंड में एक अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है जिसके परिणाम बेहतर होंगे तथा शीघ्र ही दिखाई देंगे। आने वाले दिनों में झारखंड में नए 5 मेडिकल कॉलेज हो जाने से डॉक्टरों की संख्या में वृद्धि होगी। साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ नर्स इत्यादि की उपलब्धता को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। देवघर में एम्स के निर्माण के लिए राज्य के स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में प्रत्येक माह इसके प्रगति की समीक्षा किए जाने को भी निर्णय लिया गया।
बैठक में मलेरिया, कालाजार, टीबी इत्यादि के उन्मूलन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि पूरे विश्व से सन 2030 तक टीबी को पूर्णतया समाप्त करने का अभियान चलाया जा रहा है, परन्तु भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण देश से टीबी के उन्मूलन के लिए सन 2025 का लक्ष्य निर्धारित किया है। झारखंड में भी पूरी तरह से टीबी, कालाजार और मलेरिया के उन्मूलन कार्यक्रम को प्राथमिकता देकर समाप्त कर दिया जायेगा। जे पी नड्डा ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की आवश्यकताओं चुनौतियों और दिक्कत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी।
बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सदन आयुष्मान भारत के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी इंदू भूषण राज्य की स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव निधि खरे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारी उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
