Latest News
पर्यावरण अनुकूल विकास का रोल मॉडल बनेगा झारखण्ड : मुख्यमंत्री
रांची,1जुलाई। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारख्ंड आने वाले समय में पर्यावरण अनुकूल विकास का रोल मॉडल बनेगा। मुख्यमंत्री आज राजधानी रांची से करीब 45किमी दूर रामगढ़ जिले के पतरातू थर्मल पावर प्लांट तथा जिन्दल स्टील कारखाने के बीच अवस्थित जयनगर में 75हजार पौधा लगाकर महीने भर चलने वाले वृहत वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत कर रहे थे। इस मौके पर स्कूली बच्चों के साथ पारम्परिक गीत नृत्य करते समूह के संग पौधा रोपण स्थल पर पहुंच कर मुख्यमंत्री ने पतरातू की 102 वर्षीया रामदुलारी देवी और भुरकुंडा की 96 वर्षीया सरस्वती देवी के हाथों पौधा लगवा कर राजव्यापी अभियान का शुभारम्भ किया ।
रघुवर दास ने कहा कि सामाजिक और रचनात्मक जनांदोलन के तहत झारखण्ड सरकार शासनतंत्र और जनभागीदारी का समन्वय सुनिश्चित कर पर्यावरण के अनुकूल विकास का रोल मॉडल बनाने का प्रयास करेगी।उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए औद्य्नोगिकीकरण जरुरी है, क्योंकि दुनिया बदल रही है, सभी को समय के अनुरुप बदलना होगा। उन्होंने गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में एक नया वाक्य जोड़ते हुए कहा कि शहर का पानी शहर में। उन्होंने पर्यावरण में आये बदलाव की गंभीरता को ग्रामीणों को समझाया और कहा कि समस्या हम तो समाधान भी हम।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासनतंत्र और जनता के समन्वय से ही हम राज्य के विकास को गति दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल प्रबंधन और संर्वधन करने का प्रयास सभी को करना चाहिए। राज्य सरकार ने जल प्रबंधन हेतु डोभा का निर्माण किया है। वितीय वर्ष 2016-2017 में 4 लाख डोभा और 50 हजार तलाबों का जीर्णोद्धार किया जायेगा ताकि अगले साल से पानी के लिए हाहाकार ना मचे। यह सम्मिलत प्रयास से ही संभव होगा। सरकार को कोसने से समस्या का समाधान नहीं होगा, क्योंकि समस्या भी हम हैं और समाधान भी हम।
रघुवर दास ने कहा कि वृक्षों का महत्व भी जल की तरह ही है। पर्यावरण संतुलन में इसकी अहम भूमिका है। भारतीय संस्कृति को मानने वाले लोग हैं। वृक्ष की महत्ता अध्यात्म से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पतरातू डैम में मरीन ड्राइव निर्माण के लिए डीपीआर बन रहा है। फिल्म सिटी के लिए भूमि चिन्हित कर ली गयी है। बस राज्य के लोग विकास कार्यो और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करें जिससे राज्य एक रोल मॉडल के रुप में देश के सामने आए।
इस अवसर पर विकास आयुक्त अमित खरे ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की इच्छा थी कि जन आंदोलन के रुप में पौधारोपण किया जाये। राजधानी से बाहर निकल कर ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन हो जिसमें जनता की सहभागिता हो। जल संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने 200 करोड़ की राशि कृषि विभाग को उपलब्ध करा । हम जल संरक्षण करने में सफल हो रहें हैं। दो लाख डोभा बनकर तैयार है। अमित खरे ने बताया कि राज्य सरकार की परिकल्पना है कि हर काम में जनभागीदारी हो। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि करीब ढाई करोड पौधारोपण एक माह के अंदर पूरे राज्य में होगा। इससे सरकार जलवायु को बेहतर और स्वच्छ बनाने में सफल हो सकेगी।
इस अवसर पर कांके विधायक जीतूचरण राम, खिजरी विधायक राम कुमार पाहन, मुख्य वन संरक्षक व अन्य गणमान्य समेत हजारों की तादाद में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
