2.86 करोड रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण
रांची, मई 10।राज्य सभा सांसद परिमल नथवाणी द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना (एस.ए.जी.वाय.)के अंतर्गत रांची जिले के कांके प्रखंड का चुट्टु पंचायत क्षेत्र विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नथवाणी ने चुट्टु पंचायत के लोगों के लिए 2.86 करोड रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि चुट्टु पंचायत परिमल नथवाणी द्वारा एस.ए.जी.वाय. अंतर्गत गोद ली गई तीन पंचायतों में दूसरी पंचायत है । दूसरी दो पंचायतों में बड़ाम पंचायत और बरवादाग पंचायत शामिल है।
परिमल नथवाणी ने चुट्टु और आसपास के इलाकों का व्यक्तिगत दौरा किया, चुट्टु में एस.ए.जी.वाय. अंतर्गत पूर्ण हो चूके कार्यों का जायजा लिया और चल रहे – प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। चुट्टु पंचायत के मुखिया सोमनाथ मुण्डा, पंचायत समिति सदस्य चुटु प्रतिभा देवी एवं अन्य अग्रणी ग्रामजनों, युवकों और महिलाओं ने परिमल नथवाणी का स्वागत किया और सुविधाओं के निर्माण के लिए धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने चुट्टु पंचायत को एस.ए.जी.वाय. के अंतर्गत गोद लेने से सालों पहले रैण्डो, करमटोली, आदि में नथवाणी द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की।
श्री नथवाणी ने चुट्टु और पतरातु में 3000 वर्ग फिट में फैले हुए दो सामुदायिक भवनों का निर्माण कुल 64.33 लाख की लागत से किया। उपरांत, अन्य टोलों को जोडने के लिए 88.08 लाख की लागत से 2.1 किलोमीटर लंबाई के 07 पी.सी.सी. रोड का भी निर्माण किया। पतरातु में बच्चे मुक्त मन से खेल सके उस उद्देश्य के साथ 8 लाख की लागत से बाल उद्यान का निर्माण किया गया। इसमें आपने अपने निजी फंड से खेलकूद के साधन भेंट स्वरुप प्रदान किये। उपरांत, चुट्टु पंचायत के लोगों की आरोग्य सुखाकारी के लिए एम्ब्युलन्स भी भेंट की है। आपने यहां श्मशान, मड़ई स्थल, ज़नाजा शेड आदि भी बनवाए हैं।
श्री नथवाणी ने बताया कि “चुट्टु पंचायत क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के कारण लोगों को अपने जीवन स्तर में सुधार करने में मदद मिलेगी।” राज्य सभा सांसद ने चुट्टु पंचायत के मुख्य स्थानों और सड़कों पर खंभो के साथ कुल 100 सोलार स्ट्रीट लाइट लगाने का, दो जगहों पर 386 फुट पी.सी.सी. रोड बनाने का और अम्बा विवाह स्थल का सौंदर्यीकरण, चहार दीवारी और शेड बनाने का आयोजन कुल 33.30 लाख की लागत से किया है।
कौशल विकास के माध्यम से रोजगार सृजन एस.ए.जी.वाय. का अहम उद्देश्य है। इस संदर्भ में, चुट्टु के सामुदायिक भवनों में कम्प्युटर प्रशिक्षण केन्द्र बहुत जल्द शुरु किया जायेगा। उपरांत, ग्रामजनों के लिए सिलाई, मधुमक्खी पालनप्रशिक्षण आदि की व्यवस्था खादी-ग्रामोद्योग की मदद से की गई हैऔर कुम्हारी काम के प्रशिक्षण का निकट के भविष्य में शुरु किया जायेगा।“कम्प्युटर प्रशिक्षण युवाओं को बाहर के विश्व के साथ कदम मिलाने में मदद करेगा. कुटीर उद्योग की तालिम से ग्रामजन अपने जीवननिर्वाह के लिए पारंपारिक व्यवसायों के उपरांत वैकल्पिक व्यवसाय भी अपना सकेंगे,” ऐसा श्री नथवाणी ने कहा।
एस.ए.जी.वाय. के अंतर्गत किए गए कार्यों के उपरांत परिमल नथवाणी राज्य सरकार के साथ मिलकर सरकार की विविध योजनाओं का लाभ गांवो को मिले उसके लिए प्रयत्नशील हैं। केन्द्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत, स्वच्छ भारत अभियान में 550 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया है और उज्जवला योजना अंतर्गत गैस के चूल्हों का वितरण किया जायेगा। राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत, गांव में 11.3 किलोमीटर लंबाई का ब्लेक टोप रोड का निर्माण प्रस्तावित है और 250 से अधिक विविध औषधीय फूल-फलादि और लकड़ी के पौधों का वितरण किया गया। इनके अलावा, चुट्टु में धान, मुंगफली, उडद के बीज, खाद एवम् झिन्क सल्फेट का वितरण किया गया।