Latest News
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में रिकॉर्ड मतदान
रांची,27नवंबर। झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज राज्य 23 जिलों के 74 प्रखंडों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। पहले चरण की तरह ही इस चरण में भी रिकॉर्ड मतदान हुआ। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग को मिली प्रारंभित सूचना के अनुसार दूसरे चरण में करीब 72.58 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया। पहले चरण में 78 प्रखंडों में संपन्न मतदान के दौरान 72.08 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
दूसरे चरण में कुल 18383 पदों के लिए वोट डाले जाने थे, लेकिन 5624 पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के कारण कल 12626 पदों के लिए सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले गये। इसके साथ ही 15419 ग्राम पंचायत वार्ड के, 1269 मुखिया के, 1536 पंचायत समिति वार्ड सदस्य के और 159 जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे 40,353 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया। मतदान को लेकर 15,419 मतदान केंद्र बनाए गए थे और करीब 55 हजार जवानों की तैनाती की गयी थी। पहले और दूसरे चरण के लिए मतगणना की तिथि छह दिसंबर निर्धारित की गयी है।
गांव की सरकार को चुनने के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरु होने के पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गयी थी। बड़ी संख्या में बुजुर्ग मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं इस बार युवाओं में भी खासा जोश देखा गया, जबकि एक तिहाई से अधिक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है, जिसके कारण मतदान को लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया।
102 वर्षीय वृद्धा ने डाला वोट
गुमला के बसिया प्रखंड में 102 वर्षीय वृद्धा भानुमति देवी ने आज पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वृद्धावस्था के कारण भानुमति देवी चलने-फिरने में असमर्थ है और कई दिनों से बीमार भी है, लेकिन मतदान करने के लिए अपने भानुमति अपने पोते और नालियों के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंची। मतदान में वोट डालने की इच्छा व्यक्त करने पर पोते और नातियों ने गोद में उठाकर महिला को मतदान केंद्र तक पहुंचाया और बैलेट पेपर पर मुहर लगाने के बाद महिला काफी प्रसन्न नजर आयी।
शिक्षामंत्री ने वोट डाला
राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने आज कोडरमा जिले के झरताड़ स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आचार संहिता लागू रहने के कारण वह अपने परिजन के साथ मोटरसाईकिल से मतदान केंद्र तक पहुंची और वोट डाल कर वापस लौट गयी।
प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झडप
चतरा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में सिमरिया के बगरा मोङ के पास जिला परिषद सदस्य के दो समर्थकों के बीच आज झङप हो जाने की खबर है। झड़प की सूचना के बाद पुलिस और रैपिड एक्शन की टीम द्वारा प्रभावित बूथों में फ्लैग मार्च करते हुए स्थिति को पुरी तरह से काबू में कर लिया और दोपतर तीन बजे मतदान संपन्न हो गया। वहीं पूरे क्षेत्र्ा में रैपिड एक्शन के जवानों के अलावा जगुआर, जिला बल ,सीआरपीएफ के जवानों को भी मुस्तैद कर दिया गया है।
आयोग व पुलिस मुख्यालय से हुई मॉनिटरिंग
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज राजधानी रांची स्थित राज्य निर्वाचन कार्यालय और पुलिस मुख्यालय से मानिटरिंग हुई। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों ने जिलों के पुलिस अधीक्षकों से बात की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। वहीं निर्वाचन आयोग समय पर मतदान शुरु होने और मतदान पूरी तरह से निष्पक्ष, स्वतंत्र व भयमुक्त वातावरण में हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर से शाम सवा छह बजे जारी आधिकारिक आंकड़ें में इस आशय की जानकारी दी गयी। पहले चरण में 72.08 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया था। इस चरण में भी सबसे अधिक मतदान पाकुड़ और सबसे कम मतदान खूंटी जिले में हुआ।
विभिन्न जिलों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा।
क्र. जिला मतदान प्रतिशत
1. गढ़वा 71.3
2. पलामू 72.0
3. चतरा 74.73
4. लातेहार 71.51
5. हजारीबाग 74.0
6. कोडरमा 78.16
7. गिरिडीह 74.25
8. देवघर 80.65
9. गोड्डा 71.0
10. साहेबगंज 75.0
11. पाकुड़ 82.0
12. दुमका 72.0
13. जामताड़ा 74.62
14. धनबाद 71.0
15. बोकारो 70.08
16. रामगढ़ 66.05
17. गुमला 69.05
18. खूंटी 63.71
19. रांची 75.15
20. सिमडेगा 66.5
21. प. सिंहभूम 69.27
22. सरायकेला 69
23. पू.सिंहभूम 77.9
कुल 72.52
सीएम ने भारी मतदान पर दी बधाई
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भी आज भारी मतदान होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गांव की सरकार चुनने के लिए लोगों ने गजब का उत्साह दिखाया है। शांतिपूर्ण मतदान होने पर मुख्यमंत्री ने मतदानकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों को बधाई दी है, साथ ही मीडिया की भूमिका की भी सराहना की है।
भारी मतदान सशक्तीकरण का संदेशःचंद्रप्रकाश
राज्य के जल संसाधन एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने पंचायत चुनाव में गांव की सरकार बनाने के लिए गांव की जनता के बड़े पैमाने पर मतदान करने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि तीसरी सरकार को चुनने में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए ग्रामीणों के साथ-साथ मतदान कराने वाले मतदान कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी बधाई के पात्र्ा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में मतदान के प्रति ग्रामीणों का उत्साह को देखते हुए यह समझा जाना चाहिए कि गांव में रहने वाले लोग अपनी प्राथकिमता औश्र विकास के आयाम को समझते है, जो पंचायत राज व्यवस्था के सशक्तीकरण का संदेश देता है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
