Connect with us

Latest News

पंचायत उपचुनाव के लिए मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी को मिला

Published

on

सर्टिफिकेटरांची,232दिसंबर। राज्यभर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए उन्नीस दिसंबर को हुए मतदान की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई। राज्य के 23जिलों में 129 पदों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के वोटिंग बुधवार को हुई थी और शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गयी। अधिकांश पदों के लिए दो-तीन चरणो की मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गयी और विजयी प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी की ओर से सर्टिफिकेट सौंप दिया गया।राजधानी रांची के पंडरा स्थित बाजार समिति में बनाये गये मतगणना केंद्र में भी सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। रांची के अनगड़ा प्रखंड के सालहर पंचायत की मुखिया के रूप में सरिता तिर्की निर्वाचित घोषित हुई। सरिता तिर्की 1072 मत प्राप्त कर विजयी घोषित की गई। इस उपचुनाव में डाले गए कुल मत की संख्या 3042 थी, जिसमें जिसमे विधि मान्य मत की संख्या 2937  रही और सरिता तिर्की 1072मतों से विजयी घोषित हुई। किशोर महली ओरमांझी के चूटू पालू पंचायत समिति के सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। किशोर महली 1187 मत प्राप्त कर निर्वाचित  घोषित किए गए। उपचुनाव में डाले गए कुल मत की संख्या 2369 है। जिसमे विधि मान्य मत की संख्या 2316 है।ओरमांझी के पंचायत समिति के सदस्य हेतु कुल  तीन उम्मीदवार  थे।  जिसमे अशोक नागवंशी मुंडा को 345 एवम् त्रिवेणी बेदी या को 784  मत प्राप्त हुए।  जबकि दमयंती देवी  बनी तमाड़ प्रखण्ड के पुंडी दिरी ग्राम पंचायत की मुखिया पद पर निर्वाचित हुई। दमयंती देवी 793 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित की गई।उपचुनाव में कुल डाले गए कुल मत की संख्या 2562 है। जिसमे विधि मान्य मत की संख्या 2468 है। इधर,पुंडिदिरी पंचायत से मुखिया पद के सात उम्मीदवार  थे।  जिसमे कनक देवी को 130, नमिता मुंडा को 341, रीता देवी को 535, लक्ष्मी देवी को 171, सुनीता देवी को 46 एवम् सोनू देवी को 452  मत प्राप्त हुए।  इसके अलावा मनोहर महतो सिल्ली प्रखण्ड  के बिसरिया पंचायत समिति के सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। मनोहर महतो  1227 मत प्राप्त कर निर्वाचित  घोषित किए गए। सिल्ली प्रखण्ड के बीसरिया पंचायत समिति के सदस्य हेतु कुल  तीन उम्मीदवार  थे।  जिसमे जवाहरलाल अहीर को 529 एवम् नौशाद मोमिन  को 1078 मत प्राप्त हुए।  गगी बाला देवी सोनाहातु  प्रखण्ड  के तेलवादिह  पंचायत समिति के सदस्य निर्वाचित घोषित की  गई। गागी बाला देवी 1221 मत प्राप्त कर निर्वाचित  घोषित की गई। सोनाहतु प्रखण्ड के तेलवादीह पंचायत समिति के सदस्य हेतु कुल  तीन उम्मीदवार  थे।  जिसमे दधी सिंह मुंडा  को 534 एवम् मनोहर पातर मुंडा  को 929 मत प्राप्त हुए।   रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के 11, अनगड़ा के 12, सिल्ली के 13, सोनाहातू के 12 और तमाड़ प्रखंड के 35 केंद्रों पर हुए मतदान की गिनती हो रही है। पंडरा बाजार समिति में कुल 7सीटों के लिए उपचुनाव हुआ।इधर,पश्चिमी सिंहभूम पंचायत चुनाव मतगणना जारी  खूंटपानी प्रखंड के लोहरदगा से मुखिया पद का चुनाव सुमेरियन कण्डियांग ने जीतां  सुमेरियन कंडेयांग को कुल 1639 मत मिले और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उलासी जामुदा को 856 मत मिले।   वहीं लोहरदगा प्रखंड के तिगरा पंचायत के लिए मुखिया पद में सरिता देवी विजयी घोषित। जबकि किस्को प्रखंड के बगड़ू पंचायत के वार्ड 10 से ग्राम पंचायत सदस्य सुलेश्वर उरांव विजय घोषित।बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड अंतर्गत बैदकरो पूर्वी पंचायत से वार्ड सदस्य के लिए उर्मिला देवी 151 मत प्राप्त कर विजय रही।  जबकि जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत लोदी पंचायत के वार्ड नंबर 08 से पंचायत समिति सदस्य के लिए बुधन रविदास 1009 मत प्राप्त कर विजय रहे। दुमका जिले के जामा प्रखंड के बारा ग्राम पंचायत के वार्ड नं. 07 वार्ड सदस्य पद के लिए पुष्पा देवी निर्वाचित घोषित की गई।उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी सुशीला हेम्ब्रम को 17 मतों से पराजित किया।पुष्पा देवी को 107 तथा सुशीला हेम्ब्रम को 90 मत प्राप्त हुए।   चतरा जिलें में पंचायत उपचुनाव का परिणाम आने लगा है। प्रतापपुर प्रखंड के गजवा पंचायत के मुखिया पद पर रोहित कुमार यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी श्रवण कुमार यादव को 602 मतों से पराजित किया। इधर चतरा जिला के लावालौंग पंचायत समिति सदस्य के लिये और सदर प्रखंड के रक्शी गांव के वार्ड सदस्य के मतों की गिनती फिलवक्त जारी है। जिला मुख्यालय स्थित चतरा कालेज परिसर में आज सुबह आठ बजे से मतो की गिनती का कार्य शुरु है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.