Connect with us

Latest News

निचले स्तर की गड़बड़ियों को मॉनिटरिंग के जरिये चिह्नित करें : निधि खरे

Published

on

रांची, 14 अगस्त।आरसीएच नामकुम सभागार में स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिशन इंद्रधनुश और मिजिल्स रूबैला टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की और कई बिंदुओं में सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य कार्यक्रम की मॉनिटरिंग इतनी कारगर होनी चाहिए कि निचले स्तर पर काम में कोताही बरत रहा है। उसकी पहचान कर उसपर कार्रवाई करें और उसे ससमय यह भी बताया जा सके कि आपके यहां ये गलती हो रही है जिसे सुधारा जाना चाहिए। इसे भी देखना चाहिए कि किसने सुपरविजन नहीं किया है या फिर कहां कार्यक्रम देर से शुरू किया गया है। प्रधान सचिव ने एमआर टीकाकरण अभियान में चार जिलों के प्रदर्शन का जवाब मांगा है जिसमें रामगढ़, गिरिडीह, पाकुड़ और देवघर जिलों के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 70 प्रतिशत मिजल्स रूबैला टीककरण का टारगेट पूरा हो जाना चाहिए था। उन्होंने कार्यक्रम के निदेशकों को निर्देश दिया कि कम प्रदर्शन करने वाले जिलों में जाकर कैंप करें और कार्यप्रगति की समीक्षा करें।
समीक्षा के क्रम में प्रधान सचिव को जानकारी दी गयी कि मिजिल्स रूबैला में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सरायकेला जिला में लक्षित 3,84,093 बच्चों के विरूद्ध 1,62,946 बच्चों को टीका लगाया गया। सबसे कम प्रदर्शन करने वाले रामगढ़ जिले में 3,39,102 बच्चों के विरूद्घ 50615 बच्चों को एमआर का टीका लगाया गया है जिसपर नाराजगी जताते हुए उन्होंने टीकाकरण का प्रदर्शन सुधारने का निर्देश दिया।
प्रधान सचिव ने कहा कि किसी कार्यक्रम में डाटा की गड़बड़ी को सुधारा जा सकता है तो उसे जरूर सुधारा जाये। तैयारी की प्रगति कितनी हुई है इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जानी चाहिए। मिजिल्स रूबैला टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए प्रधान सचिव ने सभी जिलों में प्रदर्शन सुधाने का निर्देश दिया। उन्होंने कि कि किसी भी कार्यक्रम की गैप का पता लगायें और कमी को ठीक करने का प्रयास करें। उन्होंने चतरा जिला में मिशन इंद्रधनुश की धीमी प्रगति पर नाराजगी जतायी और इसमें सुधार के निर्देश दिये। कार्यक्रम में दूसरे विभागों के समन्वय के संबंध में प्रधान सचिव ने कहा कि स्टॉक होल्डर विभागों से किस तरह की मदद लेनी है इसकी सटीक सूचना के साथ हिंदी में पत्र ड्राफ्ट किया जाये। उनके सहयोग के लिए उन विभागों के साथ प्रापर कम्युनिकेशन करें।समीक्षा के दौरान अभियान निदेशक कृपानंद झा ने कहा कि मिजल्स रूबैला के साथ विस्तारित ग्राम स्वराज अभियान को चलाया जा सकता है तो इसपर चर्चा कर निर्णय लिया जाये। उन्होंने कहा कि आईईसी मेटेरियल फाइनल युज में नहीं आ रहा है इसलिए सभी जिलों के सिविल सर्जन को चिट्ठी लिखकर इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश दिया जाये।
समक्षा के दौरान प्रधान सचिव को जानकारी दी गयी कि मिशन इंद्रधनुश टीकाकरण अभियान के जुलाई 2018 में चलाये गये राउंड की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गयी। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि सभी जिलों में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स मिटिंग पूरी कर ली गयी है। वहीं फिल्ड स्टॉफ की ट्रेनिंग प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है। चिह्नित 46407 बच्चों में से 49783 बच्चों का टीकारण पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा चिह्नित 14284 गर्भवती महिलाओं में से 15673 गर्भवती महिलाओं को टीटी का इंजेक्शन लगाया गया है। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि हेल्थ सुपरवाइजर सेसन साइट का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि माइक्रो प्लानिंग के समय लाइन लिस्टिंग के दौरान ध्यान देने से ऐसी परेशानी से बचा जा सकता है। इसके लिए मॉनिटर्स की मिटिंग भी जरूरी है। क्रिटिकल एक्टिविटीज के संबंध में जानकारी दी गयी कि डीटीएफआई मिटिंग, इवनिंग ब्रिफिंग, डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम की स्थापना के साथ मीडिया को हर दिन की प्रगति की जानकारी दी जा रही है। इस समीक्षा बैठक में निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवायें) डॉ राजेंद्र पासवान, डॉ वीणा सिन्हा, डॉ पुश्पा मारिया बेक, निदेशक, उप निदेशक, राज्य परामर्शी और डेवलपमेंट पार्टनर्स के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.