/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
नमो की रैली आज,हजारों कार्यकर्त्ता रांची पहुंचे
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पूरी राजधानी भाजपा के झंडो-पताकों व होर्डिंग्स से पटी
रांची,28दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रविवार को राजधानी रांची के श्रीजगन्नाथ मैदान में ’विजय संकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। रैली को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। पटना में रैली के दौरान सीरियल ब्लास्ट की घटना और विस्फोट के तार रांची से जुड़े होने के मद्देनजर 29 दिसंबर की रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है।
रांची पुलिस ने रैली की सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिये गये है। रैली के मद्देनजर 2000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है, जबकि पूरे क्षेत्र को नौ जोन में बांट कर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है। गुजरात पुलिस भी सुरक्षा तैयारियों का जायजा ले रही है। गुजरात के डीसीपी और डीएसपी ने रैली स्थल का जायजा लिया, हेलीकॉप्टर से रैली स्थल का मॉकड्रिल किया जा चुका है। मंच के ईद-गिर्द ही नहीं, पूरे मैदान में और शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है। सुरक्षा ऐसी होगी कि परिंदा भी पर न मार सके। 14वॉच टावर बनाये गये हैं,जहां से पुलिस दूरबीन से भीड़ पर नजर रखेगी। मोदी की रैली को लेकर आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर रैली स्थल प्रभात तारा मैदान तक रिहर्सल हुआ। इसके तहत रुट लाइनिंग, फुल कारकेड रिहर्सल समेत अन्य कार्य्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की रिहर्सल हुई। इस दौरान सभी मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस के जवान, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड, वाटर कैनन, व्रज वाहन समेत टीम में शामिल सभी लोग शामिल थे। सभा स्थल पर शहीदों के नाम पर करीब एक दर्जन प्रवेश द्वार बनाये गये है, 11 लाख वर्गफीट क्षेत्र्ा में तीन लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गयी है, हालांकि मंच के निकट करीब 10 हजार कुर्सियां ही लगायी गयी है।
मंच को संवारने का काम पूरा किया जा चुका है। मंच के पीछे संसद भवन की आकृति को मूर्त्त रुप दिया गया है। इसके लिए खंभे तैयार कर उस पर रंग-रोगन किया जा चुका है। रैली स्थल पर तीन कमरे बनाये गये है, एक कमरा नरेंद्र मोदी के लिए होगा।
इधर, रैली को लेकर राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्त्ताओं का राजधानी रांची पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय ने बताया कि एक मोटे के अनुमान के मुताबिक देर शाम तक करीब 50 हजार कार्यकर्त्ता और समर्थक नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए रांची पहुंच चुके है, जबकि रैली के लिए आज शाम को पिरपैंती(साहेबगंज), चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम), नोवामुंडी (पश्चिमी सिंहभूम), गढ़वा और देवघर से स्पेशल ट्रेनें खुल चुकी है। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है, जब रांची में रैली के लिए लोग स्पेशल ट्रेन से रांची आ रहे है, आज स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए कार्यकर्त्ता कल सुबह छह-सात बजे तक राजधानी रांची पहुंच जाएंगे।
आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी
नरेंद्र मोदी की रैली में आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने एचईसी अस्पताल में सभी आवश्यक तैयारियां की है। एचईसी अस्पताल में मेडिकल टीम के साथ जीवन रक्षक दवाईयां, ऑक्सीजन, एंबुलेंस व अन्य जीवन रक्षक उपकरण की व्यवस्था की गयी है। व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मजिस्ट्रेट के रुप में जिला कल्याण पदाधिकारी नीरज कुमारी की तैनाती की गयी है, वहीं सेफ हाउस के रुप में अस्पताल के सीएमओ का कक्ष चिह्नित किया गया है। दूसरा सेफ हाउस एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंच को बनाया गया है। सिविल सर्जन से ए पॉजिटिव ग्रुप के खून की व्यवस्था करने को कहा गया है,क्योंकि अधिकर वीआईपी का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है।
रैली स्थल पर फायर बिग्रड की टीम को सभी तैयारियों के साथ मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए अग्निशामक पदाधिकारी धुर्वा, डोरंडा, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की पूरी यूनिट की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
रैली में लोगों को पेयजल के लिए असुविधा न हो, इसके लिए रांची नगर-निगम को दस टैंकर पेयजल की व्यवस्था करने को कहा गया है।
केसरियामय हुई राजधानी रांची,दीपक प्रकाश के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान

विजय संकल्प रैली के लिए राजधानी रांची पूरी तरह से केसरियामय हो गयी है। रैली की पूर्व पर भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है।नरेंद्र मोदी की रैली को राजधानी रांची में माहौल बनाने में भाजपा कार्यकर्त्ता पूरी तरह से सफल हुए है। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहे, प्रमुख सड़क और गली-मुहल्ले भाजपा के झंडे-बैनर और पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के पोस्टर तथा होर्डिंग से पट गये है। आज कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थापना दिवस मना रही है और कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा कई स्थानों पर पोस्टर लगाये गये है। वहीं पोस्टर लगाने को लेकर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्त्ताओं के बीच हल्की नोंक-झोंक होने की भी खबर है, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के कारण मामला शांत हो गया।
इधर, रैली की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने भीड़ जुटाने को लेकर आज अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पार्टी के नेताओं-कार्यकर्त्ताओं ने अलग-अलग गुट बनाकर जनसंपर्क अभियान चलाया,जगह-जगह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, आमंत्र्ाण पत्र्ा बांटे गये। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने आज राजधानी रांची के सहजानंद चौक से जुलूस निकाल कर जनसंपर्क अभियान चलाया।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

