Latest News
नक्सली-अपराधिक घटनाओं में आई कमीःगृह सचिव-डीजीपी
पांच नक्सली संगठनों का पूरी तरह से सफाया
सर्पदंश, नाव दुर्घटना, नदियों,नालों, चेकडैम-डोभा में डूबने से मौत होने पर आश्रितों को मिलेंगे तीन लाख
,रांची18सितंबर। राज्य के गृह सचिव एसकेजी रहाटे और पुलिस महानिदेशक डी.के.पांडेय ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 1000 दिनों के कार्यकाल में राज्य में आपराधिक और नक्सली घटनाओं में कमी आयी है और इस वर्ष के अंत तक झारखंड से नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया हो जाएगी। दोनों अधिकारी आज रांची के सूचना भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.के.जी. रहाटे ने बताया कि अदालत में चल रहे मामलों की सुनवाई की दौरान जेल से शत-प्रतिशत ई-प्रोडक्शन सुनिÜचत कराने के लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है और अभी 85 मामलों में ई-प्रोडेक्शन से ही पेशी हो रही है। जबकि ई-ट्रायल की दिशा में भी अच्छी प्रगति हुई है, 65 प्रतिशत मामलों में ई-ट्रायल की व्यवस्था है। आपदा प्रबंधन विभाग के संबंध में उन्होंने बताया कि पूर्व में जिलों में 25लाख के कॉपस फंड की व्यवस्था थी, जिसे बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है। वहीं सर्पदंश, नाव दुर्घटना, नदियों-नालों,चेकडैम व डोभा में डूबने से मौत होने पर आश्रितों के लिए तीन लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने व्यवस्था की गयी है।
डीजीपी डी.के.पांडेय ने बताया कि वर्ष 2014 तक राज्य में प्रतिवर्ष औसतन 375 से 400 घटनाएं हो रही थी, इसमें काफी कमी आयी है।उन्होंने बताया कि पूर्व में माओवादी, पीएलएफआई, टीपीसी समेत कई अन्य नक्सली संगठन राज्य के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय थे, जिसमें से पांच नक्सली संगठन पहाड़ी चीता ग्रुप, गुरिल्ला टाइगर, एपीजेएम, सीजेएम का पूरी तरह से खात्मा हो चुका है, वहीं पीएलएफआई संगठन में 60 प्रतिशत कैडर समाप्त होचुके है, माओवादी घटनाएं भी 100 प्रतिशत से घटकर 25प्रतिशत हो गये है। नक्सलियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है और इन संगठन के नेताओं की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरु की गयी है। आज भी दो नक्सलियों की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की स्वीकृति दी गयी है। नक्सल प्रभावित 13क्षेत्रों को फोकस कर अभियान चलाया जा रहा है। सुदूरवर्ती क्षेत्रों में 30 कैंप स्थापित किये जाने है, जिसमें से 18 कैंप स्थापित हो चुके है और छह अन्य कैंप सितंबर अंतिम या अक्टूबर प्रथम सप्ताह तक काम करने लगेंगे। इन कैंपों के निकट शिक्षा, चिकित्सा, बैंक, एटीएम समेत अन्य सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा। डीजीपी ने बताया कि पिछले वर्ष 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया,इस वर्ष 43नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और इनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों में 280सीसीटीवी कैमरे लगाये है, जिसमें से 40 स्थायी है, वहीं राजधानी रांची में भी 2000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे, जिसके बाद वाहन चालक का चेहरा के अलावा गाड़ी नंबर समेत अन्य जानकारियां मिल सकेगी, इससे अपराधिक घटनाओं में अंकुश लगेगा। डभ्जीपी ने बताया कि हाईवे पर सुरक्षा के लिए हाईवे पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है। रांची में 28पीसीआर वैन प्रति शिफ्ट काम कर रहे है। 100 नंबर डायल करने पर पुलिस सहायता के अलावा इसे 112 नंबर पर ट्रांसफर कर आगजनी, एंबुलेंस, पानी सप्लाई में आने वाली समस्याओं समेत अन्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने राज्य के 436 पुलिस थानों के ऑनलाइन हो जाने की व्यवस्था को गेमचेंजर बताते हुए कहा कि जनसुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी हुई है। पहले प्रतिवर्ष औसतन करीब 55हजार आपराधिक घटनाएं दर्ज की जाती थी, जो घटकर आधी हो गयी है। वहीं पहले सिर्फ दस हजार अनुसंधानकर्त्ता ही थे, लेकिन पांच हजार अनुसंधानकर्त्ताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है और 3000 सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति पूरी हो जाने के बाद यह व्यवस्था और अधिक सु॰ढ़ होगी। इन्हें प्रशिक्षण देने के लिए इंवेस्टिगेशन ट्रेनिंग स्कूल की भी स्थापना की जा रही है। वहीं पहली बार राज्य में अभियोजन निदेशालय की स्थापना की गयी ,जिसके कारण पूर्व में 20 प्रतिशत मामलों में अपराधियों को सजा मिल पाती थी, लेकिन अब यह बढ़कर 28.31प्रतिशत हो गया है। आगामी दिसंबर तक यह बढ़कर 35प्रतिशत हो जाएगा।
साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के संबंध में उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2017 मामले दर्ज किये है, रांची में साइबर थाना काम करने लगेगा है, वहीं चिन्हित सात प्रखंडों में भी साइबर थाना जल्द ही काम करने लगेगा। 44 साइबर विशेषज्ञों की सेवा ली जा रही है, 3 डीएसपी और 365 प्रशिक्षित युवाओं को चिन्हित कर साइबर पुलिस स्टेशन खोलने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने लोगों से घरेलू नौकर रखने, किरायेदार को रखने और अन्य मामलों में पुलिस सत्यापन के लिए पोर्टल की सहायता लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि यह देखा गया है कि जितने भी अपहरण हुए, वे अपहरणकर्त्ता राज्य के बाहर से आये थे और घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकलते है।
महिला एवं बाल सुरक्षा का उल्लेख करते हुए पुलिस महानिदेशक ने बताया कि राज्य में 2014 के बाद से 44 महिला थाना की स्थापना की गयी है, वहीं बाल मित्र थानों की भी स्थापना की गयी है। स्कूलां की सुरक्षा सुनिÜचत करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
