Latest News
दो पूर्व सीएम एक केंद्रीय मंत्री व एक पूर्व केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर
रांची, हजारीबाग, कोडरमा व खूंटी के लिए चुनाव प्रचार चरम पर
रांची,1मई। झारखंड में पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव के सिलसिले में 6 मई को राज्य की चार सीटों रांची , हज़ारीबाग़ , कोडरमा और खूंटी में मतदान होगा।
झारखंड चुनाव का यह चरण एक केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा , एक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी का राजनीतिक भविष्य तय करेगा।इन चारों लोकसभा क्षेत्र में तकरीबन 65 लाख 87 हजार 28 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। रांची लोकसभा सीट से सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. यहां पर कांग्रेस, भाजपा के साथ-साथ विभिन्न दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 20 है. वहीं खूंटी में सबसे कम 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जबकि कोडरमा में 14 व हजारीबाग में 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं।
झारखंड में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 6 मई को रांची में मतदान होगा। राज्य की राजधानी की इस प्रतिष्ठित सीट पर लगभग साढ़े अठारह लाख मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगें। इनमें महिला वोटरों के संख्या तकरीबन 9 लाख के आसपास है। रांची लोकसभा सीट छह विधानसभा क्षेत्रों रांची , हटिया , कांके , ईचागढ़ , सिल्ली और खिजरी विधानसभा क्षेत्रों में फ़ैली है। यहां के चनावी समर का इतिहास भाजपा और कांग्रेस के बीच रस्साकशी का रहा है। वर्त्तमान के चुनावी घमासान की बात की जाए तो यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच एक बार फिर सीधी टक्कर होने के असर हैं। भाजपा ने रांची से इस बार निवर्तमान सांसद राम टहल चौधरी के स्थान पर राज्य खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ को चुनावी समर में उतारा है। कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय चुनावी दंगल में मौजूद हैं।
पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में हज़ारीबाग़ संसदीय क्षेत्र में 6 मई को वोटिंग होगी जिसमें तकरीबन साढ़े सोलह लाख वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस बार के चनाव में साढ़े सात लाख से अधिक महिलाएं भी चुनाव के दिन ईवीएम का बटन दबाएंगी।हज़ारीबाग़ लोकसभा के क्षेत्र के अंतर्गत हजारीबाग , बरही , बड़कागांव , रामगढ़ और मांडू विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं। यहां के चुनावी दंगल में निवर्तमान सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा भाजपा के प्रत्याशी हैं वहीं यह सीट महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में गयी है। कांग्रेस ने यहां से गोपाल साहू को चुनाव मैदान में उतारा है। हज़ारीबाग़ से पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता भी चुनावी रणक्षेत्र में ताल ठोंक रहे हैं जिससे यहां त्रिकोणीय सघर्ष बनता दिख रहा है।
खूंटी संसदीय क्षेत्र में पांचवें चरण में 6 मई को वोटिंग होगी। खूंटी में लोकतंत्र के महापर्व में लगभग ग्यारह लाख अस्सी हज़ार मतदाता शामिल होंगे। खूंटी की चुनावी रणभूमि खरसावां , तमाड़ , तोरपा , खूंटी , सिमडेगा और कोलिबिरा विधानसभा क्षेत्रों में फ़ैली है। इस संसदीय क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच चनावी घमासान की प्रबल संभावना है।खूंटी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बतौर भाजपा प्रत्याशी ताल ठोंक रहे है। भाजपा ने इस बार निवर्तमान सांसद कड़िया मुंडा की जगह अर्जुन को चुनावी समर में उतारा है। महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में गयी है और पार्टी ने कालीचरण मुंडा पर दांव खेला है। खूंटी के चुनावी मैदान में कई अन्य उमीदवार भी खूंटा गाड़ने की जुगत में हैं।
पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में कोडरमा निर्वाचन क्षेत्र में भी 6 मई को वोट डाले जायेंगें। यहां पर तकरीबन 18 लाख वोटर हैं जो उम्मीदवारों के भाग्य विधाता बनेंगें। कोडरमा का चुनावी दंगल जमुआ , कोडरमा , बरकट्ठा , धनवार , बगोदर और गांडेय विद्धानसभा क्षेत्रों में लड़ा जायेगा। इस संसदीय क्षेत्र से अन्नपूर्णा देवी भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने निवर्तमान सांसद रविंद्र राय का टिकट काटकर राजद से भाजपा में शामिल हुई अन्नपर्णा देवी पर दांव खेला है। महागठबंधन की ओर से कोडरमा का किला फतह करने की ज़िम्मेदारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखण्ड विकास मोर्चा के उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी के कन्धों पर होगी। वामपंथी दलों ने भी यहां के समर में प्रत्याशी दिया है जिससे कोडरमा का दंगल रोचक होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह मई को कौन छक्का लगाएगा और किसके छक्के छूटेंगे इसका खुलासा मतगणना के साथ 23 मई को होगा तबतक इंतज़ार करना होगा ।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
