Latest News
दो दर्जन से ज्यादा देशी – विदेशी कंपनियों ने जतायीई निवेश की इच्छा
रांची,/मुंबई,21सितंबर। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अनुकूल वातावरण, सुदृढ़ विधि व्यवस्था, जवाबदेह प्रशासनिक तंत्र, पारदर्शी न ीतियों और प्रचुर प्राकृतिक एवं मानव संसाधन की उपलब्धता की वजह से झारखण्ड में देशी -विदेशी निवेशकों की रूचि बढ़ रही है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में कई बड़ी कंपनियों के साथ करार होगा। राज्य सरकार झारखण्ड में निवेश करनेवालों को तमाम जरुरी सुविधाएं उपलब्ध करायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और निवेश आमंत्रण व इन प्रस्तावों को मंजूरी के क्रम में यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि केवल राजधानी रांची ही नहीं अपितु राज्य के दूसरे क्षेत्रों का भी विकास हो। मुम्बई के होटल ताजमहल पैलेस में आज एक – एक कर झारखण्ड में निवेश की इच्छा रखनेवाले निवेशकों से मुलाक़ात के क्रम में मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं।
30 कंपनियों के प्रतिनिधि सीएम से मिलें
मुख्यमंत्री से आज तीस से ज्यादा निवेशकों ने मुलाक़ात की। रूसी कंपनी रोसाटोम के सीईओ अलेक्सी पीमनोव ने मुख्यमंत्री से झारखण्ड में न्यूक्लीयर पॉवर प्लांट, हाइडल पॉवर प्रोजेक्ट तथा इक्वीपमेंट मैन्युफैक्चरिंग इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। अक्टूबर माह में कंपनी का प्रतिनिधिमंडल झारखण्ड आकर राज्य सरकार के साथ करार करेगा। जेएस इंटरनेशनल के निदेशक विकास अग्रवाल ने बरही में मक्का से स्टार्च उत्पादन इकाई लगाने का तथा फ़ूड पार्क स्थापना का प्रस्ताव दिया। 150 करोड़ रुपये से ज्यादा के इस निवेश प्रस्ताव के माध्यम से कृषि क्षेत्र में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल इस प्रस्ताव को मंजूरी दी और अधिकारियों को शीघ्र अन्य औपचारिकताएं पूरी करने का निदेश दिया।
अक्टूबर के पहले सप्ताह में होगा करार
एनार कैपिटल के अध्यक्ष श्याम सिंघानियां ने पथ निर्माण और ऊर्जा संचरण क्षेत्र में निवेश का प्रस्ताव दिया, मुख्यमंत्री ने उन्हें रांची -जमशेदपुर – धनबाद गोल्डन ट्रायंगल निर्माण में वित्तीय सहभागी बनाने की इच्छा जताईई और अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में कंपनी के प्रतिनिधि करार हस्ताक्षर हेतु रांची आयेंगे। एनार कैपिटल के बहुचर्चित नाना -नानी पार्क विकास प्रस्ताव को भी राज्य सरकार ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी और झारखण्ड के सभी जिलों में पार्क विकास का प्रस्ताव समर्पित करने को कहा। डेक्कन ग्रुप के सीईओ संजय सहगल ने अंतर जिला हवाई सेवा तथा रिसोर्ट डेवलपमेंट का प्रस्ताव दिया। आरपीजी ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री हर्ष गोयनका ने झारखण्ड में टायर निर्माण इकाईई की स्थापना का प्रस्ताव दिया। हिंदुजा समूह ने वाहन निर्माण इकाई, महिंद्रा समूह ने वाहन निर्माण इकाई के साथ-साथ पतरातू, हुन्डरु और नेतरहाट में रिसोर्ट निर्माण व संचालन में निवेश का प्रस्ताव दिया।मिल्टन कंपनी के सीईओ श्री हर्ष जैन ने बरही में बायो डीजल प्लांट लगाने की इच्छा जताई और लाफार्ज ग्रुप के प्रबंध निदेशक भारतीय ने बरही में नई इकाई स्थापना का प्रस्ताव दिया। हयात व मेरियट समूह की ओर से रांची में होटल स्थापना का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री व राज्य के अधिकारियों की टीम से मिलनेवालों में हिंदुजा समूह, महिंद्रा समूह, गोयनका समूह, जे एस इंटरनेशनल, रोसाटोम, टोरियन वर्ल्ड, कोलोआओ ग्लोबल, द गेट एकेडमी, विजन मेक्ट्रोनीक्स, स्कोकी, ईवी मोटर्स, डेक्कन समूह, एनार कैपिटल, महिंद्रा, युटीआई, लाफार्ज समेत कई देशी-विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे। ऊर्जा, शिक्षा, शहरी आधारभूत संरचना विकास, ऊर्जा संरक्षण, वाहन निर्माण, उड्डयन समेत कई क्षेत्रों में निवेश के प्रस्ताव मिले।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
