Latest News
दो तरह की विचाराधारा काम रही है-रामेश्वर उरांव
रांची। राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की 150वीं जयन्ती समारोह 02 अक्टूबर से 09 अक्टूबर तक सप्ताह भर धूमधाम से मनाई जा रही है। 02 अक्टूबर को आयोजित पदयात्रा के उपरांत आज 04 अक्टूबर को प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी द्वारा ‘वर्तमान सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक परिप्रेक्ष्य में महात्मा गॉंधी के विचारों की प्रासंगिकता पर झारखण्ड विधानसभा सभागार, धुर्वा, रांची में व्याख्यान का आयोजन किया गया।
व्याख्यान की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरॉंव ने कहा कि देश में मुख्यतः दो तरह की विचार धारा काम कर रही है। एक विचारधारा महात्मा की है एवं दूसरी विचारधारा गोड्से की है। दोनों विचारधाराओं की अगर हम तुलना करें तो गॉंधी जी की विधारधारा को पूरी दुनिया आत्मसात कर रही है। गॉंधी की धारा सत्य और अहिंसा की थी। हम राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में गांधी जी के विचारधारा के साथ हैं और उसे लेकर ही आगे बढ़ेंगे।
व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में संत जेवियर कॉलेज के प्राचार्य, वरीष्ठ पत्रकार नीरज पाठक, साहित्यकार डॉ0 कमल बोस, फिल्मकार श्रीप्रकाश, पूर्व निदेशक दूरदर्शन प्रमोद कुमार झा, पूर्व निर्देशक आकाशवाणी नीरज पाठक, पूर्व कुलपति डॉ0 वीपी शरण मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
कॉंग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि गॉंधी के विचार पूरे विश्व में प्रासंगिक है। उनकी विचार पहले भी प्रासंगिक था और आज भी है और कल भी रहेगा। आज उनके आदर्शों पर सवाल उठाये जा रहे हैं, यही हमारे लिये चुनौति है आज की युवा को यह बताना होगा कि शक्तिशाली से मुकाबला करने के लिए भी अहिंसा के राह पर चला जा सकता है।
कमल बोस, विभागाध्यक्ष हिन्दी ने कहा कि इस चमन को बहार दे मौल। जिनके मन में आंसू है। उनके खुशियॉं फैला दे मौल। यही दर्शन बापू ने दिया था। बापू का दर्शन यही प्रेरणा देता है कि पहल अपने जीवन में अजमाया, कर्मयोगी बने तभी दूसरों को आत्मसात करने की शिक्षा दो, इस जीवन में जो अहम और वहम में जी रहे हैं उनके लिए गॉंधी का यह विचार था कि अहम को तोड़ना होगा और वहम को छोड़ना होगा। यह बोलना आसान है लेकिन उसे आत्मसात करना उतना ही कठिन है। बापू ने तीन मंत्र दिये हैं-प्रेम, करूणा और दया।
दूरदर्शन के पूर्व निर्देशक प्रमोद कुमार झा ने कहा कि महात्मा गॉंधी एक चिंतक एक विचारक, एक सामाजिक कार्यकर्त्ता, एक पत्रकार के रूप में जो कुछ भी उन्होंने बताया 21वीं सदी में उनकी प्रासंगिकता बढ़ती है। गॉंधी अति सामान्य और साधारण मनुष्य थे लेकिन उनकी सोच असाधारण था।
नीरज पाठक ने कहा कि पिछले ढाई-तीन सौ वर्षों में दुनिया अगर किसी चीज को जानते है तो वह महात्मा गॉंधी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक आजादी तो हमें मिल गई है लेकिन अभी और आजादी की आवश्यकता है जिसमें उन्होंने लक्ष्य रखा था।
फिल्मकार प्रकाश आज की विषय परिस्थिति में डाला या प्रतिद्वेंदी एक नहीं है वैसी परिस्थिति में भी गॉधी के विचार प्रासंगिक है।
डॉ. एमाउबल बारला, प्राचार्य संत जेवियर्स कॉलेज रांची ने कहा कि गांधी का व्यवितत्व बड़ा ही करिश्माई था क्योंकि अनके व्यक्तित्व में आंतरिक सहित, आंतरिक क्षमता थी, इसलिए जब उन्होंने दांडी यात्रा निकाली तब कुछ लोग शामिल थे लेकिन जैसे-जैसे वो बढ़ते गये कारवां बनता गया। गॉंधी जी समाज को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखकर कहा कि मानव जीवन में इतनी सभावनाएॅं हैं जिसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है उन्होंने कहा किसी को ‘‘बुरा ना कहो, बुरा ना सुनो, बुरा ना बोलो’’।
डॉ बी.पी. सरण ने कहा कि कश्मीर के लोगों के अनुरोध पर जब गॉंधी जी कश्मीर गये थे तब उन्होंने कहा या कि कश्मीर की मामला का समाधान वहॉ की जनता ही कर सकते हैं। कश्मीर के संबंध में गॉधी के विचार ही महत्वपूर्ण है। गॉंधी के तीन महत्वपूर्ण आंदोलन, असहयोग आंदोलन, सविज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो, आंदोलन में जनता का भारी समर्थन मिला।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कॉंग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश एवं धन्यवाद ज्ञापन महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय पांडे ने किया।
व्याख्यान समारोह में अनादि ब्रहम, राणा संग्राम सिंह, प्रदीप तुलस्यान, गीतश्री उरॉव, आलोक कुमार दूबे, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ राकेश किरण महतो डॉ विनोद सिंह, अजय नाथ शाहदेव, ज्योति सिंह मथारू, अमूल्य निरज खलखो, बेलस तिर्की, जगदीश साहु, आदित्य विक्रम जयसवाल, अमिताभ रंजन, प्रेम कुमार, अरूण श्रीवास्तव, मुंजी सिंह, रणविजय सिंह, पी.के चौधरी, बिरेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, कमल ठाकुर, विशाल सिंह, मो0 फिरोज रिजवी, अजय सिंह, ईश्वर आनन्द, प्रेम प्रकाश शाहदेव, राजेश सिन्हा सन्नी, शंकर साहु, सतीश पॉल मुंजनी, वेद प्रकाश तिवारी, प्रवीण दूबे सहित सैकड़ो लोग मौज्ूद थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
