Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

त्रिस्तरीय पंचाचत चुनाव की घोषणा

Published

on

चार चरणों में मतदान, 22 व 28 नवंबर तथा 5 व 12 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट
रांची,8अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग ने झारखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि घोषणा कर दी। राज्य के 24 जिलों में चार चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगेऔर चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ ही आज तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त शिव बसंत ने आज रांची में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 24 जिलोंके 263 प्रखंडों में ग्राम पंचायतों की संख्या 4402 और ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 54330 है। उन्होंने बताया कि मुखिया के 4402, पंचायत समिति सदस्यों की 5423 और जिला परिषद के 545 सदस्यों के निर्वाचन को लेकर मतदान कराया जाएगा। शिव बसंत ने बताया कि प्रत्येक मतदाता त्रिस्तरीय पंचायत के लिए चार अलग-अलग रंगोंके मतपत्रों का उपयोग कर सकेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चार चरणों में पंचायत चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है, वहीं इस बार मतगणना की तिथि भी अलग-अलग निर्धारित की गयी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कार्यक्रम इस प्रकार है।

क्र. कार्यक्रम                              प्रथम चरण         द्वितीय चरण         तृतीय चरण         चतुर्थ चरण
1. निर्वाचन की सूचना प्रकाशन तिथि 23.10.15   29.10.15        05.11.15           12.11.15
2. नाम निर्देशन की अंतिम तिथि      30.10.15    05.11.15        12.11.15            20.11.15
3. पत्रों की समीक्षा तिथि          31.10-01.11.15   6.11-9.11.15   14-16.11.15     21-23.11.15
4. नाम वापसी की तिथि        03-04.11.15    10-12.11.15       18-19.11.15      24-26.11.15
5. चुनाव चिन्ह आवंटन की तिथि 05.11.15         15.11.15     20.11.20           27.11.15
6. मतदान की तिथि            22.11.15             28.11.15              05.12.15           12.12.15
7. मतगणना की तिथि          06.12.15           06.12.15                13.12.15       19.12.15

निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पहले चरण के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी,पंचायत द्वारा 23 अक्टूबर को निर्वाचन की सूचना प्रकाशित की जाएगी, जबकि अभ्यर्थी 30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, 31 अक्टूबर से 2 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 तथा 4 नवंबर अपराह्न तीन बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। पांच नवंबर को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा, जबकि मतदान 22 नवंबर को होगा और मतगणना 6दिसंबर को मतगणना होगी।
दूसरे चरण के लिए जिला निर्वाची पदाधिकारी,पंचायत द्वारा 29अक्टूबर को निर्वाचन की सूचना प्रकाशित की जाएगी, पांच नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे, 6 से 9 नवंबर नवंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, 10 से 12 नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले कसेंगे, 14 नवंबर कोउम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा, मतदान 28 नवंबर को होगा और मतगणना 6 नवंबर नवंबर होगी।
तीसरे चरण के लिए जिला निर्वाची पदाधिकारी ,पंचायत द्वारा 5नवंबर को निर्वाचन की सूचना प्रकाशित की जाएगी। 12 नवंबर तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे, 14 से 16 नवंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और प्रत्याशी 18 से 19 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे। 20 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि मतदान की तिथि 5 दिंसबर अैर मतगणना की तिथि 13दिसंबर निर्धारित की गयी है।
चौथे चरण के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत द्वारा 12 नवंबर को निर्वाचन की सूचना प्रकाशित की जाएगी। 20 नवंबर तक उम्मीदवार पर्चा भर सकेंगे। 21 से 23 नवंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 से 26 नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। 27 नवंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया जाएगा। मतदान की तिथि 12 दिसंबर और मतगणना की तिथि 19 दिसंबर निर्धारित की गयी है।
निर्वाचन आयुक्त शिव बसंत ने बताया कि पंचायत चुनाव में कुल 1 करोड़ 72 लाख, 47हजार 830 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 89 लाख 73 हजार 277 और महिला मतदाताओं की संख्या 82लाख 74 हजार 552 और अन्य 1 है। पंचायत चुनाव के लिए 24 जिलों में कुल 54298 मतदान केंद्र बनाये गये हैऔर ये केंद्र 34 हजार 497 भवनों में अवस्थित होंगे,जबकि 32 चलंत मतदान केंद्र भी होंगे । वहीं मतदान के लिए 1 लाख 19 हजार 513 बड़ी मतपोटियां और 59हजार 758 मध्यम व छोटी आकार की होगी। 10 प्रतिशत मतपेटियों को सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया है। पंचायत चुनाव में नोटा का विकल्प मतदाताओं के लिए नहीं होगा। श्री बसंत ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश के तहत सभी उम्मीदवारों को शपथ पत्र या स्वघोषणा पत्र में सभी कॉलम को भरना होगा और ऐसा नहीं करने वाले को नोटिस जारी की जाएगी और अभ्यर्थी नोटिस के बाद भी कॉलम को पूरा भरने में असफल होते है, तोपर्चा भी रद्द कर दिय जाएगा।
पंचायत चुनाव के मतदाताओं, मतदान केंद्रों, मतगणना स्थल, मतपेटियोंकी सुरक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। सीमावर्ती इलाकों को सील करने के साथ ही पूरे इलाके में सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं मतदान पर नजर रखने के लिए 45 सामान्य और 45 व्यय प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जबकि चुनाव के दौरान टॉल फ्री नंबर के साथ नियंत्र्ाण कक्ष तथा शिकायत अनुश्रवण केंद्र काम करेंगे।

52.58 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित
झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 52.58 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित है, इसके अलावा अन्य आरक्षित पदों पर भी महिला प्रत्याशियों के विजय होने की संभावना है। वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव में 57.8 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित था, इस तरह इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या में कमी आयी है।राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त शिव बसंत ने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 54330 है,जिसमें से 28631 (52.70प्रतिशत) पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। जबकि ग्राम पंचायत मुखिया के 4402 पदों में से 2284 पद(51.89प्रतिशत), पंचायत समिति सदस्य के 5423 पदों में से 2823 पद(52.06प्रतिशत) और जिला परिषद सदस्य के 545 पदों में से 281पद (51.56) महिलाओं के लिए आरक्षित है।
उन्होंने बताया कि इस बार के पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य के 6227 पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि मुखिया के 421 पद, पंचायत समिति के 650 और जिला परिषद के 66 पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।इसी तरह से अनुसूचित जनजाति के लिए ग्राम पंचायत सदस्य के 18417, ग्राम पंचायत मुखिया के लिए 2324, पंचायत समिति सदस्य के 1818 और जिला परिषद सदस्य के 179 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 8297 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि ग्राम पंचायत मुखिया के 462, पंचायत समिति सदस्य के 898 और जिला परिषद सदस्य के 93 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
अनुसूचित जनजाति वर्ग में मुखिया के 2281 पदों में से 1174, पंचायत समिति के 1784 पदों में से 925 और जिला परिषद के 179 पदों में से 95 महिलाओं के लिए आरक्षित है, वहीं अनुसूचित जाति वर्ग में मुखिया के 421 पदों में से 225 महिलाओं के लिए, पंचायत समिति सदस्य के 650 पदों में से 323 और जिला परिषद के सदस्य में 179 पदों में से95 महिलाओं के लिए आरक्षित है।
इस तरह ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के कुल 64700 पदों में से अनुसूचित जनजाति के लिए कुल आरक्षित पद 22738, अनुसूचित जाति के लिए 7364 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 9750 पद आरक्षित है।
पहले में 76,दूसरे में 73, तीसरे में 63 व चौथे चरण में 41प्रखंडों में चुनाव
झारखंड के 24 जिलों के 263 प्रखंडों में चार चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराये जाने की योजना है। पहले चरण में 76, दूसरे में 73, तीसरे में 63 और चौथे चरण में 41 प्रखंडों में पंचायत चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त शिव बसंत ने बताया कि पहले चरण में जिन 73 प्रखंडों में 22 नवंबर को मतदान कराया जाएगा, उनमें गढ़वा जिले का चिनिया, रंका, रककंडा, भंडरिया, बड़गड़ प्रखंड, पलामू जिले का मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबद, पिपरा, हरिहरगंज, उटॉरीरोड प्रखंड, लातेहार जिले का चंदवा व लातेहार प्रखंड, चतरा जिले का ईटखोरी, मयूरहंड, गिद्धौर व पत्थलगढ़ा प्रखंड, हजारीबाग जिले का टाटीझरिया, विष्णुगढ़, डांडी, चुरचू प्रखंड, कोडरमा जिले का सतगांवा, डोमचांच, मरकच्चो प्रखंड, गिरिडीह जिले का जमुआ, गिरिडीह व गांडेय प्रखंड, देवघर जिले का मोहरनपुर, देवघर, देवीपुर, गोड्डा जिले का गोड्डा,पोड़ैयाहाट, सुंदरपहाड़ी, साहेबगंज का बोरियो, पतना, बरहड़वा, पाकुड़ का पाकुड़ प्रखंड, दुमका का रामगढ़, गोपीकान्दर, काठीकुंड, शिकारीपाड़ा, जामताड़ा का नारायणपुर, विद्य्नासागर, करमाटांड़,फतेहपुर, धनबाद के तोपचांची, टुंडी, पूर्वी टुंडी, बोकारो के गोमिया, पेटरवार, रामगढ़ के दुलमी, चितरपुर व गोला, लोहरदगा जिले का पेशरार, किस्को, गुमला जिले का पालकोट व गुमला, खूंटी जिले के अड़की व खूंटी, रांची के बेड़ो, लापुंग, इटकी, नगड़ी व कांके, सिमडेगा के कुरडेग, केरसई, सिमडेगा व पाकरटांड़, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर, झींकपानी, तांतनगर व मंझारी, सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़, कुकड़ू, नीमडीह व चांडिल तथा पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी, डुमरिया और गुड़ाबान्दा में मतदान होगा।
दूसरे चरण में 28 नवंबर को जिन 73 प्रखंडों में वोट डाले जाएंगे, उनमें गढ़वा का खरौंधी,केतार, भवनाथपुर, नगरऊंटारी, सगमा, धुरकी, पलामू के नवडीहा बाजार, छतरपुर,नावाबाजार, पड़वा, पाटन, लातेहार के बरवाडीह, मनिका, चतरा के सिमरिया व टंडवा, हजारीबाग के चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा, कोडरमा का चंदवारा,कोडरमा,नगर, गांवा, गिरिडीह का गांवा, तिसरी, देवरी, बंेगाबाद, देवघर का सारवां, सोनारायठाढ़ी,मधुपुर, करौं, गोड्डा का महगामा, बसंतराय, पथरगामा, साहेबगंज का बरहेट, तालाझारी, उधवा, पाकुड़ का हिरणपुर व महेशपुर, दुमका का मसलिया ,दुमका व रानेश्वर, जामताड़ा जिले का नाला व जामताड़ा एवं कुंडहित प्रखंड, धनबाद का बाघमारा व धनबाद प्रखंड, बोकारो जिले का बेरमो, कसमार, जरीडीह, रामगढ़ जिले का पतरातु व रामगढ़ प्रखंड, गुमला जिले का भरनो, बसिया व कामडरा प्रखंड, खूंटी जिले का तोरपा, मुरहू, रांची का ओरमांझी, अनगड़ा, नामकुम व सिल्ली प्रखंड, सिमडेगा जिले का बोलबा, ठेठईटांगर, जलडेगा व बांसजोर,पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोन्टो, हाटगम्हरिया, जगन्नाथपुर,कुमारडुंगी व मंझगांव, सरायकेला-खरसावां जिले का गम्हरिया व राजनगर प्रखंड, पूर्वी सिंहभूम जिले का धालभूमगढ़, चाकुलिया व बहरागोड़ा प्रखंड शामिल है।
तीसरे चरण में 5दिसंबर को जिन 63 प्रखंडों में वोट डाले जाएंगे, उनमें गढ़वा का कांडी,बरडीहा,मझिआंव,विशुनपुर, रमना, डंडई, पलामू का मनातू, तरहसी, लेस्लीगंज, सतबरवा, पांकी, लातेहार का बालूमाथ,बरियातु,हेरहंज, चतरा का प्रतापपुर, चतरा, कान्हाचट्टी, हजारीबाग का ईचाक,केरेडारी,बड़कागांव, गिरिडीह का धनवार, बिरनी, सरिया, देवघर का मारगोमुंडा, सारठ व पालोजोरी, गोड्डा जिले का मेहरमा, ठाकुरगंगटी, साहेबगंज का बोआरीजोर, साहेबगंज, मंडरो व राजमहल प्रखंड, पाकुड़ जिले का लिट्टीपाड़ा, आमड़ापाड़ा, पाकुड़िया, दुमका के सरैयाहाट, जामा व जरमुंडी, धनबाद जिले के बलियापुर, कलियासोल, एगारकुंड, नावाडीह व चंद्रपुरा, रामगढ़ के मांडू लोहरदगा के कु़ड़ू व सेनह, गुमला के डुमरी, अल्बर्ट एक्का, चैनपुर, रायडीह, खूंटी जिले के कर्रा, रनियां, रांची जिले के खलारी, बुढ़मू, चान्हो, मांडर, रातु, सिमडेगा जिले के कोलेबिरा व बानो, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर,आनंदपुर, मनोहरपुर, नोवामुंडी,खूंटपानी, सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई, खरसावां व सरायकेला प्रखंड तथा पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ा, पटमदा व घाटशिला प्रखंड शामिल है।
चौथे चरण में 12 दिसंबर को जिन 41 प्रखंडों में वोट डाले जाएंगे, उनमें गढ़वा जिले का मेराल, गढ़वा, डंडा, पलामू का पांडू,विश्रामपुर, चैनपुर, रामगढ़, मेदिनीनगर, लातेहार का गारु, महुआटांड़, चतरा का कुंदा लावालौंग,हंटरगंज, हजारीबाग का पùा, कटकमसांठी, कटकमदाग, हजारीबाग व दारु, गिरिडीह का बगोदर, डुमरी व पीरटांड़, धनबाद के निरसा, गोविंदपुर, बोकारो के चास व चंदनकियारी, लोहरदगा के कैरो, लोहरदगा व भंडरा प्रखंड, गुमला जिले के विशुनपुर, घाघरा, सिसई, रांची के बुंडू, राहे, सोनाहातु व तमाड़, पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी, बदगांव, सोनुवा व गोईलकेरा तथा पूर्वी सिंहभूम जिले का गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड व पोटका प्रखंड शामिल है।

केंद्र से अर्द्धसैन्य बलों की मांग
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुख्ता इंतजामःएनएन पांडेय
झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के केंद्र सरकार से अतिरिक्त अर्द्धसैन्य बल की कंपनियों को उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मौजूद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एनएन पांडेय ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजान किये गये है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और सामान्य मतदान केंद्रों को चिन्हित कर लिया गया है और आसामजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गयी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र्ा, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान तथा चुनाव को लेकर मतदाताओं में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे है।

चुनाव के मद्देनजर निगरानी शुरुःडीजीपी
राज्य के पुलिस महानिदेशक डी.के.पांडेय ने बताया कि चार चरणों में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस विभाग की ओर से काफी पहले से ही तैयारियां शुरु कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि न सिर्फ मतदान केंद्रों व मतगणना केंद्रों में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम होंगे, बल्कि मतदान कर्मियों, कलस्टर और मतदान कर्मियों के आने-जाने वाले रास्ते के अलावा मतदाताओं के सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये गये है और चुनाव के मद्देनजर निगरानी रखने का काम शुरु कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान कर्मियों को सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाने हवाई सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी।

सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कताःएसएन प्रधान
राज्य के एडीजी ऑपरेशन एस.एन.प्रधान ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य के 24 में से 22 जिले उग्रवाद प्रभावित है,जबकि हाल के दिनों में सांप्रदायिक सदभाव को भी बिगाड़ने की कोशिश की गयी है,ऐसी स्थिति में सभी निषेधात्मक उपाय किये गये है। उन्होंने बताया कि अभी बिहार विधानसभा का चुनाव भी कराया जा रहा है,जिसके कारण बिहार की सीमा से लगे राज्य के 10 जिलों में पहले से ही विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सीमा को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में राज्य में उपलब्ध सभी बलों को लगाया जाएगा। एसएन प्रधान ने बताया कि राज्य में अभी 22 बटालियन सीआरपीएफ की कंपनियां व कोबरा बटालियन को मिलाकर अर्द्धसैन्य बलों की 24 कंपनियां उपलब्ध है, इसके अलावा झारखंड सशस्र पुलिस की 132 कंपनियां, झारखंड जागुमर, जिला सशस्र बल और होमगार्ड के जवानों को भी चुनाव कार्य में लगाया जाएगा, इसके अलावा केंद्र सरकार से अतिरिक्त बल उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि 10 जिलों की 450 किमी की सीमा पड़ोसी राज्य बिहार से लगी हुई है, शेष 14 जिलों में भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिय गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव में मतदान कर्मियों को लाने व ले जाने का महत्वपूर्ण काम होता है,इसके लिए रुट मैप तैयार कर लिया गया है। आज से ही डीजी कंट्रोल रुप में पंचायत चुनाव को लेकर नियंत्र्ाण कक्ष ने काम करना शुरु कर दिया है, वहीं जिला मुख्यालयों में भी नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा।

वर्ष 2010 से डबल राशि
राज्य के पंचायती राज विभाग के सचिव प्रवीण शंकर ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक अंचल में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है। कुछ प्रखंडों में दोनों अधिकारी है, वहीं कुछ प्रखंडों में एक ही अधिकारी को दोनों पदों की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रेगुलर डीपीआरओ व सहायक डीपीआरओ की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है, वहीं वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव की अपेक्षा इस बार दुगुनी राशि आवंटित की गयी है।

पंचायत चुनाव के दौरान मानदेय को लेकर अधिसूचना जारी
राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सिलसिले में मतदान से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के मानदेय देने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डाक्टर प्रवीण शंकर ने आज इस आशय का संकल्प जारी करते हुए कहा कि निर्वाचन कर्मियों की पारिश्रमिक राशि बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जायेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रशिक्षण को भी कार्यदिवस में शामिल किया गया है। पंचायती राज विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सेक्टर पदाधिकारी व जोनल मजिस्ट्रेट का मानदेय 1500रु. पेट्रोलिंग दंडाधिकारी का भी 1500, पीठासीन पदाधिकारी का 350 रु. प्रतिदिन, मतदान पदाधिकारी का 250रु. प्रतिदिन, मतगणना पर्यवेक्षक का 350रु. प्रतिदिन, मतगणना सहायक का 250रु. प्रतिदिन, आयकर निरीक्षक का 1200रु. समेकित रुप से, चतुर्थ वर्ग व अन्य कर्मियों का 150रु. प्रतिदिन ,विडियो सर्विलांस टीम को 1200, एकाउटिंग टीम को 1000रु. मॉनिटरिंग व कंट्रोल रुम, 200रु. प्रतिदिन, आरक्षी व गृहरक्षक व केंद्रीय बल को भी 1200,1000 व 200रु, पैकेट लंच 150रु. प्रतिदिन, चुनाव प्रेक्षक को 10000 व ग्राम रक्षा दल के सदस्य को 200रु. प्रतिदिन के हिसाब से मिलेगा। इस आशय के प्रस्ताव को राज्य मंत्र्ाि परिषद की बैठक में पिछले दिनों मंजूरी प्रदान कर दी गयी थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.