Connect with us

Latest News

तीन को जिन्दा जलाने के मामले में 14 गिरफ्तार

Published

on

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड में गुड़ी चिपोटोली गांव के बीच स्थित ठेकाटोली में अंधविश्वास के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों को जिन्दा जला दिये जाने के मामले में पुलिस ने पंचायत के मुखिया समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं इस घटना में मृतक गोवर्द्धन भगत का 35 वर्षीय पुत्र्ा लालदेव भगत के जलकर गंभीर रुप से घायल होने के बाद उसे नाजुक स्थिति में रांची रिम्स में भर्त्ती कराया गया है।
25 नामजद व 500 अज्ञात पर हुई प्राथमिकी
पुलिस ने इस मामले में कैरो थाना कांड संख्या 09/16 दर्ज कर 25 ग्रामीणों को नामजद व 500 ग्रामीणों को अज्ञात आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी कर आज शाम तक 14 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गुड़ी पंचायत का मुखिया राम उरांव, गांव के सोमरा उरांव, दिवाकर साहु, पारस साहु, सोमनाथ उरांव, घनश्याम साहु, आशिष साहु, रामपूजन साहु, दिलन साहु व कुड़ू पंडरा से मेहमान बनकर पहुंचा घनश्याम साहु को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया कि पुलिस मामले की संवेदनशीलता से पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि अंधविश्वास के कारण हुई घटना में शामिल आरोपी ग्रामीणों की गिरफतारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है।

गौरतलब है कि कैरो प्रखंड के गुड़ी चिपोटोली गांव के बीच स्थित ठेकाटोली में डायन बिसाही व अंधविश्वास के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों को ग्रामीणों ने कल शाम जिन्दा जलाकर मार डाला था। बताया गया है कि हजारों की संख्या में हसुए हथियार से लैस पांच सात गांवों के ग्रामीणों ने ठेकाटोली स्थित गोवर्द्धन भगत 60 वर्ष के घर की घेराबंदी कर उपद्र्रव मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने गोवर्द्धन उरांव के घर को आग के हवाले कर दिया। आग की चपेट में आने से गोवर्द्धन उरांव, उसकी पत्नी मादो भगत 35 वर्ष व पुत्र्ावधु 30 वर्षीय सुखमनिया भगत की जलकर दर्दनाक मौत मौके पर हो गय घटना के बाद कैरो समेत गुड़ी, बाघी, चिपो, गड़टोली, ईरगांव मे सनसनी फेैली है। घटना की सूचना पर उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस, एसडीपीओ व एसडीओ राज महेश्वरम, सीओ ब्रजलता, बीडीओ सीमा दिपीका टोप्पो, थानेदार रामकृष्ण उपाध्याय सदलबल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामले की गंभीरता की जांच का निर्देश पुलिस के अधिकारियो को देते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। कैरो ठेकाटोली निवासी मृतक गोवर्द्धन भगत रसूकदार व साधन संपन्न किसान के रुप में जाना जाता था। उसका एक पुत्र्ा आर्मी, एक बीएसएफ में जवान व एक पुत्र्ा भोपाल में इंजीनियर के रुप में कार्यरत है। सैकड़ो एकड़ उपजाउ भूमि में खेती कर वह संपन्न किसान के रुप में जाना जाता था। इस तीहरे हत्याकांड के पीछे अंधविश्वास व बच्चों की बलि देने की अफवाह प्रमुख कारण माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार साधन संपन्न व रसूकदार गोवर्द्धन भगत के खेत की उपज अच्छी होने के पीछे ग्रामीण प्रतिवर्ष खेत में बच्चें की बलि गोवर्द्धन द्वारा देने की बात मान रहे है। ग्रामीण इलाको में गोवर्द्धन को बच्चों का बलि देनेवाला ओटगा(सिर काटने वाला) माना जा रहा था। अफवाह और अंधविश्वास में आकर ग्रामीणों ने कल देर रात उसको घर में घेरा और जिंदा जलाकर मार डाला। बताया गया कि रविवार शाम में मृतक गोवर्द्धन द्वारा अबोध बच्ची का बलि देने के लिए अपहरण करने की अफवाह तेजी से फैली थी। अफवाह में आकर कैरो, गुड़ी, बाघी, चिपो, गड़टोली व ईरगांव के ग्रामीणों ने घंट व ढ़ोल पीटा और हजारो की संख्या में एकत्र्ाित होकर बच्ची को छुड़ाने के लिए उसके घर पहुंचे। बच्ची के नहीं मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने उसके घर को बाहर से बंद कर आग लगा दिया। फिलहाल पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व जवान घटनास्थल पर कैंप कर रहे है।
हत्या के आरोप मे पूर्व में जेल जा चुका था गोवर्द्धन
बतजाया गया है कि कैरो ठेकाटोली निवासी गोवर्द्धन भगत लगभग 15 साल पूर्व भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस सूत्र्ाों के अनुसार 1989 में गोवर्द्धन भगत पर हत्या का आरोप लगा था। इस मामले में उसे जेल हुई थी। एक मामले में उसके वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसपर भी उसे जेल जानी पड़ी थी। फिलहाल तीन पुत्र्ा के सरकारी सेवा में होने व सैकड़़ो एकड़ उपजाउ खेती के कारण वह गांव में रसूकदार व्यक्ति के रुप में पहचान बनाया था। उसकी साधन संपन्नता को ग्रामीण अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे थे। अंधविश्वास के कारण बच्ची उठाने की अफवाह फैली और गोवर्द्धन समेत उसकी पत्नी व पुत्र्ावधु की मौत का कारण बन गया।

विधायक ने मामले की जानकारी लिया
स्थानीय विधायक सुखदेव भगत ने समर्थको के साथ कैरो के गुड़ी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर जान माल की क्षति पर गहरा अफसोस व्यक्त किया। अंधविश्वास और अफवाह के कारण घटना होने पर दुख प्रकट किया। ग्रामीणों से अंधविश्वास व अफवाह मे ंनहीं आने की अपील किया। घटना में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा मिलने की बात कहा। आदिवासी समाज को विकास के लिए इससे उपर उठने की जरुरत है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.