Latest News
ताला की कमेटी होगी रद्द!, कुर्सी भी खतरे में
मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिल्ली पहुंचे
, नाराज कार्यकर्त्ताओं का अनशन जारी, यशवंत सिन्हा ने मुलाकात की, गणेश मिश्रा ने प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख की जिम्मेवारी लेने से किया इंकार
रांची,9अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक ताला मरांडी द्वारा नयी टीम की घोषणा के साथ ही संगठन के अंदर कोहराम मच गया है। कमेटी गठन के पहले ताला मरांडी द्वारा न तो केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास में लिया गया और न ही मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्त्ताओं से कोई विचार-विमर्श किया गया है। ऐसी स्थिति में ताला मरांडी द्वारा गठित कमेटी के रद्द होने की संभावना बढ़ गयी है, वहीं उनकी कुर्सी भी खतरे में पड़ गयी है। नयी कमेटी की घोषणा से नाराज कार्यकर्त्ताओं का आमरण अनशन आज प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर दूसरे दिन भी जारी रहा, वहीं तमाम विरोध प्रदर्शन और नेताआें की नाराजगी के बाद केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर ताला मरांडी आज दिल्ली के लिए रवाना हो गये है। जबकि मुख्यमंत्री रघुवर दास भी आज दिल्ली पहुंचे। इस बीच गणेश मिश्रा ने ताला मरांडी द्वारा गठित कमेटी के अनुसार प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख की जिम्मेवारी लेने से इंकार कर दिया है।
मुख्यमंत्री के नई दिल्ली पहुंचने पर झारखंड के प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत और संगठन महामंत्री रामलाल के साथ बैठक की, इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता सौदान सिंह को भी वस्तु स्थिति से अवगत कराया। बताया गया है कि बैठक में कमेटी घोषणा से उत्पन्न स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया, वहीं सरकार और संगठन के बीच आपसी तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया गया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा कमेटी गठन करने और उसे जारी करने के तौर-तरीके से खासा नाराज है और कमेटी को रद्द करने या इसमें संशोधन कर फिर से जारी करने समेत सभी मुद्दों पर गौर किया जा रहा है। पार्टी नेताओं के बीच चर्चा है कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा एक-दो दिनों के अंदर घोषित कमेटी को निरस्त कर नयी कमेटी की घोषणा की जा सकती है। वहीं यह भी चर्चा है कि कई विवादों में घिरे ताला मरांडी के खिलाफ केंद्रीय नेतृत्व द्वारा कोई बड़ा फैसला भी लिया जा सकता है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास भी ताला मरांडी की गठित समिति से खासे नाराज है और उनकी नाराजगी के बाद कमेटी भंग होना तय माना जा रहा है,हालांकि केंद्रीय नेतृत्व इससे होनेवाले नुकसान का भी आकलन कर रहा है। बताया गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा अपनी बात पार्टी के वरिष्ठ नेता रामलाल और सौदान सिंह के समक्ष रख दी गयी है। वहीं कल सौदान सिंह व रामलाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। वहीं दिल्ली गये पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी भी वरिष्ठ नेताओं से संपर्क स्थापित करने के प्रयास में जुटे हैं।
राजधानी रांची स्थित प्रदेश कार्यालय के मुख्य द्वार पर पिछले 24 घंटे से आमरण अनशन पर बैठे कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि उनकी ओर से चुपचाप बिना प्रदर्शन कर अनशन किया जा रहा है। अनशनकारियों ने बताया कि किन अहर्ताओं को आधार मानते हुए युवा मोर्चा समेत अन्य प्रकोष्ठों का गठन किया गया है, क्या यह अहर्ताएं वर्षां से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्त्ता पूरा नहीं करते थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा भी आज राजधानी रांची पहुंचे और प्रदेश कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठे कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलने से ही संगठन मजबूत हो सकता है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक प्रकाश ने भी नयी टीम की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश कमेटी की घोषणा के पहले पुरानी परंपराओं का पालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन सामूहिक नेतृत्व और सामूहिक निर्णय से चलता है,लेकिन दुर्भाग्य से इसका पालन नहीं हुआ। दीपक प्रकाश ने बताया कि सारी बातों का संज्ञान केंद्रीय नेतृत्व ने लिया है और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सभी पहलुओं पर विचार के बाद सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
भाजपा विधायक और वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि प्रदेश कमेटी का गठन सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कमेटी गठन के पूर्व पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं से राय ली जानी चाहिए थी और जो सुझाव दिये गये थे, उसका पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने कमेटी के पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास से विचार-विमर्श किया कि नहीं, इसका जवाब तो मुख्यमंत्री ही दे पाएंगे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय की ओर से उनसे भी फोन कर पलामू जिले से पार्टी नेताओं के नाम मांगे गये थे, इस संबंध में उनकी ओर से जो सुझाव दिया गया था, कमेटी की घोषणा के बाद वे नाम इसमें शामिल नहीं है।
गौरतलब है कि 7 अगस्त की देर रात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ताला मरांडी द्वारा कमेटी जारी करने की सूचना मीडिया को मिली। कमेटी घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने निजी कारणों से उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी संभालने से इंकार कर दिया, इसके अलावा दो अन्य पदाधिकारियों अजयनाथ शाहदेव और आदित्य साहू ने भी जिम्मेवारी संभालने में असमर्थता जतायी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
