/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
तारा प्रकरण में मुश्किल में फंसे दो मंत्री
कई न्यायिक व पुलिस अधिकारी भी मुश्किल में
रांची,2सितंबर।नेशनल शूटर तारा शाहदेव प्रकरण में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी और नगर विकास मंत्री सुरेश पासवान संकट में पड़ गये, वहीं इस प्रकरण में कई न्यायिक और पुलिस अधिकारियों का नाम सामने आने के बाद उनकी मुश्किलें भी बढ़ गयी है।
तारा शाहदेव प्रकरण में आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल से संबंध उजागर होने के बाद दो मंत्रियों की बर्खास्तगी की मांग जोर पकड़ने लगी है, जबकि छानबीन में पुलिस टीम ने कई न्यायिक तथा पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ करने का निर्णय लिया है। इस बीच राज्य की जलसंसाधन मंत्री सह राजद विधायक दल की नेत्री अन्नपूर्णा देवी ने पत्र्ाकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि महिला होने के नाते उनका मानना है कि तारा शाहदेव को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। गौरतलब है कि सुरेश पासवान को राजद कोटे से ही हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनाया गया है। अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि अभी राजद प्रमुख मुंबई में इलाजरत है,इसलिए इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं दी गयी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तारा प्रकरण में साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी रांची पुलिस दो मंत्रियों से पूछताछ करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर से अनुमति मांग सकती है। वहीं इस मामले में नाम सामने आने पर दो-तीन डीएसपी से पूछताछ का निर्णय लिया गया है।छानबीन में यह बात सामने आयी है कि रंजीत उर्फ रकीबुल ने मोबाईल से मंत्रियों, एक पूर्व सांसद, कई पुलिस और न्यायिक अधिकारियों से कई-कई बार बात की है। पुलिस को रंजीत के दर्जनों मोबाईल सिम कार्ड के कॉल डिटेल की जांच करने पर यह जानकारी मिली है कि रंजीत का संपर्क राजभवन के भी एक अधिकारी से था और वह कई बार उनसे मोबाइल पर संपर्क करने का काम किया था।
इधर,रांची पुलिस के अलावा सीआईडी के अधिकारी आज भी रंजीत से जगन्नाथपुर थाना में पूछताछ करते रहे। पूछताछ के क्रम में रंजीत ने जहां कई राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों व न्यायिक अधिकारियों से अपने संपर्क की बात स्वीकार की है, वहीं उसने तारा शाहदेव के जबरन धर्मांतरण करने के आरोपों से इंकार किया है।
मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने रंजीत से पहचान की बात स्वीकार की
व्यक्गित संपर्क से किया इंकार,कहा-विभाग से वृक्षारोपण के काम के सिलसिले में मिला था
राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण एवं भवन निर्माण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने तारा शाहदेव प्रकरण के आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल से अपने संबंधों की बात स्वीकार की है, लेकिन व्यक्तिगत संपर्क होने से इंकार किया है।
मंत्री हाजी हुसैन अंसारी ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि करीब एक वर्ष पहले रंजीत उससे आकर मिला था और एनजीओ के माध्यम से वृक्षारोपण कराने की बात बतायी थी। उन्होंने बताया कि रंजीत उर्फ रकीबुल की शादी के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी, लेकिन बाद में उसने मुलाकात कर बताया कि उसकी शादी हो गयी है और वे घर आकर पत्नी को आशीर्वाद दें। उन्होंने बताया कि रंजीत ने भोजन के लिए घर पर बुलाया था, जिसके कारण वह 7अगस्त को उसके घर गये थे,जहां उन्हें पता चला कि उसने हिन्दू रीति-रिवाज के साथ ही निकाहनामा भी किया है। हाजी हुसैन अंसारी ने बताया कि वह उसके घर करीब आधे घंटे तक रहे।
इधर, दुमका से ट्रेन से रांची वापस लौट रहे हाजी हुसैन अंसारी की तबीयत अचानक खराब हो गयी,जिसके कारण उन्हें जामताड़ा और धनबाद के पीएमसीएच में इलाज कराने के बाद आज सुबह अपोलो अस्पताल में भर्त्ती कराया गया। बताया गया है कि हाजी हुसैन अंसारी ने सीने में दर्द व बेचैनी की शिकायत महसूस की। मंत्री ने कुछ महीने पहले ही एक बड़ा ऑपरेशन भी कराया था और अपोलो के चिकित्सकों ने उन्हंे दिल्ली जाकर बेहतर इलाज कराने की सलाह दी है।
तारा मामले में एक डीएसपी से पूछताछ हुई
दो अन्य डीएसपी भी तलब
तारा शाहदेव प्रकरण में आज रांची पुलिस ने गढ़वा के पुलिस उपाधीक्षक सुरजीत कुमार सिंह से पूछताछ की, जबकि रंजीत से संबंधों को लेकर दो अन्य डीएसपी को तलब किया है। रांची के जगन्नाथपुर थाने में पुलिस और सीआईडी की टीम ने तारा मामले में डीएसपी रंजीत सिंह पूछताछ की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में सुरजीत ने बताया कि वह रंजीत की शादी में शामिल हुआ था, लेकिन के कारोबार व कामकाज के बारे में उसे कुछ खास जानकारी नहीं है।
तारा की सीधी नियुक्ति पर विचारःगीताश्री उरांव
राज्य की कला-संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्यमंत्री गीताश्री उरांव ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि राज्य सरकार रायफल शूटिंग खिलाड़ी तारा शाहदेव को प्रशिक्षण के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी और तारा को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नियमों को शिथिल कर सीधी नियुक्ति पर भी विचार करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने खेल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति को लेकर नियम बनाने का काम किया है, लेकिन यदि तारा की ओर से नौकरी को लेकर कोई आवेदन दिया जाता है, तो नियमों को शिथिल कर सीधी नियुक्ति पर भी विचार किया जाएगा।
तारा की आपबीती सुनकर लोक जागरण मंच आश्चर्यचकित
लोक जागरण मंच के सदस्यों ने आज तारा शाहदेव से जाकर मुलाकात की। तारा शाहदेव की आपबीती सुनकर मंच के सदस्यों के रोंगटे खड़े हे गये। मंच के अध्यक्ष बी.के.नारायण, महापमंत्री पंकज सिंह,आईएसएम पुनदाग के चेयरमैन प्रो. आर.के.वर्मा, पार्षद अरुण झा, मंच के मीडिया प्रभारी गोपाल सोनी को तारा ने बताया कि उनके हमउम्र की कई लड़कियों के साथ वह गंदा व्यवहार कर बाहर भेजा करता था,लेकिन किसी तरह जिन्दा बची है। तारा ने बताया कि वह इस्लाम को कबूल करने के लिए पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी देता था। तारा ने बताया कि मीडिया व सामाजिक संगठनों के दबाव में आकर सीबीआई जांच का आदेश हुआ, अन्यथा सभी सफेदपोशों को बचाने की प्रशासन व सरकार की योजना थी। मंच के सदस्यों ने तारा को आधुनिक भारत की रणचन्डी बताया और तारा को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने की बात कही गयी।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)