Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

झाविमो को झटका,रमेश सिंह ने पार्टी छोड़ी,भाजपा में शामिल

Published

on

रांची,18अक्टूबर। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो)की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य रमेश सिंह ने आज अपने समर्थकों के साथ झाविमो की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।
राजधानी रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ.रवींद्र राय और उपाध्यक्ष सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी दीपक प्रकाश की उपस्थिति में रमेश सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने अपने संबोधन में दावा किया कि कोडरमा और गिरिडीह जिले से झाविमो का लगभग सफाया हो गया है और इन जिलों में पार्टी ने अपनी खोयी हुई ताकत को पुनः हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्र्ाी लालकृष्ण आडवाणी कहते थे कि छोटे मन और टूटे दिल से कामयाबी हासिल नहीं की जा सकती,उसी तरह क्षेत्रीय दलों के छोटे मन व टूटे दिन से राज्य की तकदीर नहीं बदल सकती। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय दलों की ओर से लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है, किसी तरह से लोगों को भ्रमा कर अपने साथ रखने कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता आने वाले समय में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कुछ दलों की ओर से सत्ता हथियाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाये जा रहे है, लेकिन झारखंड का उदय भाजपा नेता अटल-आडवाणी की इच्छाशक्ति से हुआ है और जिस तरह से एक मां ही बच्चें का सही लालन-पोषण कर सकती है,उसी तरह राज्य का विकास भी सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। रवींद्र राय ने कहा कि कोडरमा व गिरिडीह में पार्टी ने खोयी हुई शक्ति प्राप्त की है, शीघ्र ही बोकारो व अन्य जिलों में भी विभिन्न दलों के कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल होंगे। झाविमो के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में तालमेल के संबंध में उन्होंने बताया कि झाविमो के पास कोई अपनी ताकत नहीं है, बल्कि भाजपा की ताकत से ही उन्हें फायदा मिलेगा,इसलिए झाविमो के साथ किसी तरह के तालमेल का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने बताया कि कल धनबाद में सतीश महतो समेत विभिन्न दलों के नेता-कार्यकर्त्ता पार्टी में शामिल हुए है, आने वाले दिनों में अन्य दलों से बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्त्ता भाजपा में शामिल होंगे।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह से एक पंडित बच्चे के जन्म के बाद छठी को संपन्न कराता है और वहीं मरने के बाद अंतिम संस्कार भी पूरा करवाता है, ठीक उसी तरह से अब झाविमो का भी श्राद्ध तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और यहां लोगों को अपनी बात रखने की पूरी स्वतंत्र्ाता है, लेकिन जिस तरह से कुछ लोग क्षेत्र्ाीय दल में घुटन महसूस कर रहे है और एक व्यक्ति की तानाशाही प्रवृत्ति से पीड़ित है, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है, जल्द ही विभिन्न दलों के कई नेता-कार्यकर्त्ता झाविमो में शामिल हो जाएंगे।
भाजपा की पुनः सदस्यता ग्रहण करने वाले रमेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कोडरमा में पूरी तरह से झाविमो का सफाया हो चुका है और अब शीघ्र ही बरकट्टा व आसपास के विधानसभा क्षेत्र्ाों में बढ़ी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्त्ता विभिन्न दलों को छोड़ कर भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कोडरमा संसदीय सीट पर पिछले दो बार से जिस तरह से एक व्यक्ति (बाबूलाल मरांडी) कुंडली मार कर बैठे हुए है, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उनका सफाया होगा और कोडरमा संसदीय सीट से झाविमो का पूरी तरह से सफाया होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोडरमा विधानसभा क्षेत्र्ा में भी पिछले 20-22वर्षाें से एक दल ने कब्जा जमा रखा है, अगले चुनाव में इस किला को भी ध्वस्त करना है।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओम सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश उरांव, मीडिया प्रभारी सांवरमल अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी गामा सिंह, कोडरमा जिलाध्यक्ष प्रकाश राम, गिरिडीह जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ,संजय जायसवाल समेत अन्य नेता कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप वर्मा ने दिया।

भाजपा में शामिल होने वाले नेता-कार्यकर्त्ता
भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं-कार्यकर्त्ताओं में झाविमो केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य वीरेंद्र सिंह, विष्णु प्रसाद वर्णवाल, मोहन प्रसाद अम्बष्ट, झाविमो जिला महामंत्र्ाी राजेंद्र सिंह,जिला उपाध्याय सुनील कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी शिवलाल सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष सकलदेव सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष देवंती देवी, जिला कार्यसमिति के सदस्य डॉ. अंसार आलम, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष बलवंत सिंह लम्बा,वरिष्ठ नेता अजय पाने, सुनैना तिवारी, मनोज जैन, अनिल सिंह, किशोर पंडित, भिखारी राणा, प्रवीण राठी, राधेश्याम मोदी, पुरुषोत्तम पहाड़ी, अशोक आर्य, रघुवर सिंह, सुभाष वर्णवाल, देवी प्रसाद, अनुज कुमार सिंह, विनय कुमार मोदी, वीरेंद्र ठाकुर, बालेश्वर सिंह, प्रकाश पोद्दार, रामकृष्ण पाने, रवींद्र पाने, अनूप सिंह, संजय तिवारी, हीरामल सिंह, मनोज राणा, अजय दास, भीरो दास, विनोद दास, अनिल चंद्रवंशी उमेश सिंह, उमेश सिंह, दीपक साव,बलराम सिंह, दामोदर राम, धर्मदेव साव, महेश पासवान, संतोष साव, वीरेंद्र साव, सिकंदर राम, वीरेंद्र कोप, शिशु मोदी, आलोक मोदी, शिवपूजन मोदी,चंद्रिका सिंह, चौधरी पासवान, विनोद शर्मा, मेघलाल सिंह, मनु सिंह, परमेश्वर सिंह, राजेश कुमार, अर्जुन, चरखे आलम, राम प्रसाद राम, दिलीप सिंह, महेंद्र मोदी, रणजीत सिंह, नवीन कुमार, सचिव, अनुराग भारती, विसुन साव, रणजीत सिंह, अरविंद चौधरी, शकिल अहमद,बद्री मुकुट, विनोद राणा, दीपक, दीपन सिंह, नरमेश सिंह, काशीनाथ तिवारी, भैरो सिंह, सतीश सिंह, सुरेश सिंह, जय कमार सिंह, हरिहर सिंह, विवेक साव, मालो देवी, शुभा देवी, रामेश्वर दास व सुभाष दास शामिल है। पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्त्ताओं को सदस्यता रसीद सौंपी गयी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.