Connect with us

Latest News

झारखंड विस का बजट सत्र प्रारंभ

Published

on

5रांची,15फरवरी।झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से प्रारंभ हो गया। सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष दिनेष उरांव के प्रारंभिक वक्तव्य के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण हुआ। वहीं सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक रघुनंदन मंडल समेत अन्य राजनेताओं, साहित्यकारों, पूर्व सेना प्रमुख और कलाकारों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद सभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी।
बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष ने अपने प्रारंभिक वक्तव्य में सभी की आवष्यकता सिर्फ बजट को पारित कराने भर का नहीं है, बल्कि बजट के व्यय की जवाबदेही की समीक्षा करने के लिए भी शक्ति संपन्न है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष इस मनोवृति से व्यवहार नहीं करें कि उसके पास बहुमत है और विपक्ष इस मनोदषा से ग्रस्त होकर सत्तापक्ष को वाक ओवर नहीं दें कि वह अल्पमत में है, यह तो संसदीय व्यवस्था है, लोकतंत्र में असहमति भी एक सकारात्मक विचार है। उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा सचिवालय में विधायी प्रषिक्षण एवं शोध-संदर्भ कोषांग के गठन का निर्णय लिया गया है, अगले वित्तीय वर्ष से यह कार्य रूप लेगा और सभी सदस्यों, अधिकारियों तथा पत्रकारों और विद्यार्थियों के लिए विधायी कार्य प्रणाली के संबंध में प्रषिक्षण दिये जाने की व्यवस्था आरंभ की जाएगी। उन्होंने मीडिया के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे जनता को बताएं कि सभा में अव्यवस्था के कारण जनप्रतिनिधियों के कौन-कौन से प्रष्न, ध्यानाकर्षण और जनहित के अन्य विषय सभा में नहीं लिये जा सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनता को यह भी जानकारी होनी चाहिए कि विधेयक पर चर्चा के समय या विषेष चर्चा के समय सभा में सदस्यों की उपस्थिति और अनुपस्थिति क्या रहती है, साथ ही जनता को यह भी बताए कि किस सदस्य ने सरकार को आईना दिखाया और किस सदस्य ने सरकार का मार्गदर्षन किया।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि देष और राज्य में लोकतंत्र का स्वरूप इस बात पर निर्भर करता है कि सदन के भीतर और बाहर इस गरिमामयी सदर में सदस्यों का आचरण और व्यवहार कैसा है। विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड विकास मोर्चा के सदस्यों के शोरषराबे के बीच राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियों और कार्याें का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार फिलहाल 10 इरादों को लेकर आगे बढ़ रही है,जिसके तहत शासन में जनभागीदारी, स्वच्छता, भ्रष्टाचार उन्मूलन, सुगम यातायात, बिजली, खेत-खलिहान, सिंचाई, षिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सषक्तीकरण सरकार की प्राथमिकता है। है।श्रीमती मुर्मू ने बताया कि रांची स्थित कोर कैपिटल एरिया में विधानसभा के नये भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा कोर कैपिटल एरिया में ही नये सचिवालय भवन के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराये जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि विधवाओं के कल्याण के लिए विधवा पेंषन नामक नई योजना तथा एड्स पीडि़तों को आर्थिक सहायता के लिए नई योजना की शुरूआत की जा रही है। राज्यपाल ने कहा कि आतंकवाद और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए आतंकवाद निरोधी दस्ता का गठन किया गया है, जबकि सभी थानों में सामुदायिक पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बीट पेट्रोलिंग प्रणाली प्रारंभ की गयी है तथा हाईवे पेट्रोलिंग प्रारंभ की गयी है। उन्होंने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना के लिए लगभग 868 करोड़ रूप्ये के निवेष का प्रस्ताव है, वहीं बरही ग्रोथ सेंटर को विस्तारित कर विकसित करने के लिए 399 एकड़ भूमि उपलब्ध है,जिसमें से 80 एकड़ भूमि मारूति उद्योग तथा 30 एकड़ एच.पी.सी.एल. को आवंटित की गयी है।
राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड विकास मोर्चा के कई सदस्य लगातार उठ कर अपनी बातों को रखने का प्रयास करते रहे, लेकिन राज्यपाल विपक्षी सदस्यों की टीका-टिप्पणी को नजरअंदाज करते हुए अभिभाषण को पढ़ती रहीं। इससे नाराज पहले झाविमो विधायक प्रदीप यादव और प्रकाष राम ने सभा बहिर्गमन किया, वहीं बाद में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो के भी सभी सभा से बाहर चले गये, लेकिन सत्तरूढ़ सदस्यों के साथ ही कांग्रेस, भाकपा-माले, बहुजन समाज पार्टी और जय भारत समानता पार्टी की गीता कोड़ा ने शांति से बैठकर पूरा अभिभाषण सुनती रही।
विधानसभा अध्यक्ष ने बजट सत्र के लिए पीठासीन पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया,जिसके तहत झामुमो के स्टीफन मरांडी, भाजपा के अषोक कुमार, फूलचंद मंडल, कांग्रेस के आलमगीर आलम और जभासपा की गीता कोड़ा को सभापति मनोनीत किया गया, वहीं कार्यमंत्रणा समिति में स्पीकर के अलावा मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय, मंत्री चंद्रप्रकाष चौधरी, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को सदस्य और विषेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नगर विकास मंत्री सी.पी. सिंह, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किषोर, झामुमो के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन, मासस के अरूप, जभासपा की गीता कोड़ा, माले के राजकुमार यादव और बहुजन समाज पार्टी के कुषवाहा षिवपूजन मेहता को शामिल किया गया। संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय ने पिछले शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार की ओर से सभा में दिये गये आष्वासनों पर कृत कार्रवाई प्रतिवेदन, एटीआर की कॉपी सभा के पटल पर रखी।
सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले सत्र से अब तक अवधि में विभिन्न राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं और कलाकारों समेत कई महान विभूतियों के निधन पर शोक व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने गोड्डा के पूर्व विधायक रघुनंदन मंडल, लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष बलराम जाखड़, पूर्व विधायक सुषीला हांसदा, अयूब खान, फूलचंद राम, पूर्व सांसद मोरन सिंह पूर्ती, पूर्व विधान पार्षद चंडी प्रसाद, पूर्व मंत्री प्रयाग चौधरी, पूर्व आर्मी चीफ जनरल कृष्णा राव, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल जे.एफ.आर. जैकब, पूर्व सेना प्रमुख ओ.पी. मल्होत्रा, पूर्व प्रधान न्यायाधीष एस.एच. कपाडि़या, जम्मू-कष्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद, भाकपा नेता ए.बी. बर्धन, प्रसिद्ध साहित्यकार रवीन्द्र कालिया, प्रसिद्ध नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई, कार्टूनिस्ट सुधीर तेलांग, शायर निदा फाजली और सिने अभिनेत्री साधना के अलावा विभिन्न हदासों में निधन लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने भी अपनी और अपने दल की ओर से शोक संवेदना प्रकट की। जिसके बाद सदन की कार्यवाही कल पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.