/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
झारखंड विधानसभा में अर्जुन मुंडा ने विश्र्वास मत हासिल किया
पक्ष में ४५व विरोध में ३०वोट मिले,विपक्ष के पांच विधायक अनुपस्थित रहे
रांची,१४सितंबर । झारखंड चार दिन पुरानी मुखयमंत्री अर्जुन मुंडा सरकार ने आज विधानसभा में विश्र्वास मत हासिल कर लिया। विश्र्वास मत के प्रस्ताव पर शाम करीब चार बजे तक चली लंबी बहस के बाद हुए मतदान में पक्ष में ४५ और विपक्ष में ३० मत पड़े।
अर्जुन मुंडा सरकार की ओर से आज उपमुखयमंत्री सह संसदीय कार्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में विश्र्वास मत प्रस्ताव रखा, जिस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के कई सदस्यों ने अपने विचार रखे। अंत में मुखयमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए पक्ष और विपक्ष को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के समक्ष कई चुनौतियां है, इन चुनौतियों को अवसर में बदला जा सकता है, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन के बाद से ही राजनीतिक अस्थिरता के माहौल से गुजर रहा है। बार-बार खंडित जनादेश मिल रहा है, ऐसा क्यों हो रहा है, यह एक बड े अध्ययन का विषय है। उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में बारिश नहीं होने से सुखाड की भयंकर स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में सरकार सदन में या सदन के बाहर सर्वदलीय बैठकर चर्चा कराना चाहती है,ताकि स्थिति से निपटा जा सके। मुखयमंत्री ने कहा कि वे विश्र्वास मत हासिल करने के बाद सूखे की चुनौती से निपटने के लिए सशक्त वैकल्पिक कदम उठाएंगे। पलायन को रोकने और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएं जाएंगे। मुखयमंत्री ने कहा कि सभी दलों के विधायको ंकी यह मंशा थी कि राज्य में सरकार बने,क्योंकि सभी यह चाहते है कि पूर्ण बहुमत हो या खंडित बहुमत हो, लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोकप्रिय सरकार चलनी चाहिए।
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मुखयमंत्री अर्जुन मुंडा को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम को इस बात के लिए बधाई देनी चाहिए कि जैसे ही उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया, उसी दिन केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन में पिछले तीन महीने के कार्यकाल के दौरान राज्यपाल काफी अच्छे काम किये। उन्होंने सुखाड़ की स्थिति से निपटने, राज्य में तुरंत पंचायत चुनाव कराने और स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
झारखंड विकास मोर्चा विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि यह सरकार लाचारी, सौदेबाजी और शर्त्ता के आधार पर जनभावनाओं के विपरीत आकांक्षा के खिलाफ बनी है। लेकिन उन्होंने इस खींचतान की सरकार को अपनी ओर से बधाई देते हुए कहा कि यह सरकार जनहितकारी और कल्याणकारी साबित हो। उन्होंने कहा कि यह सरकार नई बोतल में पुरानी शराब नहीं, बल्कि पुरानी बोतल में ही पुरानी शराब है, सिर्फ शिबू सोरेन के जगह अर्जुन मुंडा द्वारा कमान संभालने के कारण इस बोतल की एक्सपाइरी डेट को छह महीने के लिए बढ ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार से राज्य की जनता को कोई उम्मीद नहीं है।
राष्ट्रीय जनता दल विधायक दल की नेता अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राष्ट्रपति शासन के १०० दिनों के दौरान कौन सी ऐसी परिस्थितियां बनी, क्या डील हुई कि सरकार बनाने के लिए परपस्पर विरोधी बयान देने वाली पार्टियों के सभी नेता एक बार फिर से एक मंच पर आ गए। इसके पहले भी सरकार गिराने और सरकार को बचाए रखने के लिए तीन महीने पहले एक महीने से अधिक समय तक के लिए झकझूमर चला था,लेकिन तब भाजपा ने शिबू सोरेन से समर्थन वापस ले लिया था। उन्होंने अकाल, पलायान, विस्थापन और पंचायत चुनाव पर तत्काल फैसला लेने की मांग की।
भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यह सरकार भी पहले की तरह ही व्यक्तिगत स्वार्थ को लेकर बनी है।विश्र्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के के.एन.त्रिपाठी, भाजपा के सत्यानंद झा बाटुल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन,भाजपा के रघुवर दास, कांग्रेस के सरफराज अहमद, जनता दल यूनाईटेड के गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, झाविमो के समरेश सिंह, झामुमो के हेमलाल मुर्मू, कांग्रेस के सावना लकड़ा, ऑजसू के सुदेश महतो, भाजपा के उमाशंकर अकेला और झामुमो के हेमंत सोरेन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इससे पहले विश्र्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान ही एंग्लो इंडियन समुदाय के रुप में मनोनीत विधानसभा सदस्य ग्लेन जोसेफ गॉल्सटान को शपथ दिलायी। बाद में ग्लेन ने भी विश्र्वास मत प्रस्ताव के दौरान मतदान में हिस्सा लिया और अर्जुन मुंडा सरकार के पक्ष में वोट किया।
इधर, विश्र्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष पूरी तरह से बिखरा रहा। पिछला विधानसभा चुनाव साथ में लड़ने वाली कांग्रेस और झाविमो के नेता कई मौकों पर एक-दूसरे पर ही शब्दों के बाण चलाते दिखे, वहीं मतदान के दौरान कांग्रेस विधायक योगेंद्र साव की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रहा। जबकि आय से अधिक संपत्ति मामले में पिछले एक वर्षों से अधिक समय से रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद झारखंड पार्टी विधायक एनोस एक्का और निर्दलीय विधायक हरिनारायण राय विश्र्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेने के लिए विधानसभा नहीं आ सके। जबकि नक्सली मामलों में सिमडेगा जेल में बंद झामुमो विधायक पौलुस सुरीन अदालत से अनुमति मिलने के बाद विधानसभा पहुंचे थे और उन्होंने भी सरकार के पक्ष में मतदान किया। जबकि झारखंड जनाधिकार मंच के विधायक बंधु तिर्की और मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) के विधायक अरुप चटर्जी भी अनुपस्थित रह कर एक तरह से अर्जुन मुंडा सरकार को अप्रत्यक्ष मदद की। हालांकि ये सभी सदस्य आज सदन में आ भी जाते, तब भी सरकार के सेहत पर कोई खास फर्क नहीं पड ता।
८२ सदस्यीय झारखंड विधानसभा में एक सीट रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल नाथ शरण शाहदेव के निधन के कारण खाली है, जबकि मनोनीत सदस्य जेपी गॉल्स्टॉन के कारण भी दूसरी सीट खाली हुई थी,लेकिन आज उनके पुत्र ग्लेन जोसेफ गॉल्स्टॉन को ही मनोनीत विधायक के रुप में शपथ दिला कर इस कमी को पूरा कर लिया गया। इस तरह आज कुल ८१ सदस्यीय विधानसभा में सत्तापक्ष में ४५ वोट पड े, वहीं विपक्ष में मात्र ३० वोट पड े, इस तरह अर्जुन मुंडा की सरकार ने १५ मतों के अंतर से विश्र्वास मत हासिल कर लिया। जबकि विधानसभा अध्यक्ष के मतदान करने की स्थिति ही उत्पन्न नहीं हुई। विधानसभा में आज कुल पांच विधायक कांग्रेस के योगेंद्र साव, मासस के अरुप चटर्जी, झारखंड पार्टी के एनोस एक्का, झारखंड जनाधिकार मंच के बंधु तिर्की और निर्दलीय हरिनारायण राय अनुपस्थित रहे।
विश्र्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के बाद सदन में गोपाल शरण नाथ शाहदेव, जेपी गॉल्स्टॉन के अलावा पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत, सांसद दिग्विजय सिंह समेत अन्य को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभा की कार्रवाई अनिश्र्िचतकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)