Connect with us

/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153

झारखंड में 10,17 व 24 अप्र्रैल को मतदान

Published

on

पहले चरण में चतरा, कोडरमा, लोहरदगा,पलामू व हजारीबाग, दूसरे चरण में गिरिडीह, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम व खूंटी तथा तीसरे चरण में राजमहल, दुमका, गोड्डा व धनबाद के लिए चुनाव images
रांची,5मार्च। चुनाव आयोग ने आज लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरण में वोट डाले जाएंगे।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.के.जाजोरिया ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 10 अप्रैल को पहले चरण में चतरा, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू और हजारीबाग संसदीय सीट के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 17 अप्रैल को गिरिडीह, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम और खूंटी संसदीय सीट के लिए मतदान होगा, वहीं 24 अप्रैल को राजमहल, दुमका, गोड्डा और धनबाद लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।

पहले चरण के लिए 15 मार्च को अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च होगी,24मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 26 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का काम 19 मार्च से शुरु होगा और 26 मार्च तक नामांकन 27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 29 मार्च तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। तीसरे चरण के लिए 29 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरु होगा, 5 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे और 7 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 9 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। तीनों चरणों के लिए मतगणना का काम 16 मई को होगा।
तीनों चरण के चुनाव कार्यक्रम कार्यक्रम इस प्रकार है।

पहला चरण- चतरा, कोडरमा, लोहरदगा, पलामू व हजारीबाग (5सीट)
नामांकन दाखिल करने के लिए अधिसूचना जारीः-15मार्च
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथिः-22मार्च
नामांकन प्रपत्रों की जांच की तिथिः-24मार्च
नामांकन प्रपत्र वापस लेने की अंतिम तिथिः-26मार्च
मतदान की तिथिः-10अप्रैल
मतगणना की तिथिः 16 मई

दूसरा चरणःगिरिडीह, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम और खूंटी संसदीय (5सीट)
नामांकन दाखिल करने के लिए अधिसूचना जारीः- 19मार्च
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथिः-26मार्च
नामांकन प्रपत्रों की जांच की तिथिः-27मार्च
नामांकन प्रपत्र वापस लेने की अंतिम तिथिः-29मार्च
मतदान की तिथिः-17अप्रैल
मतगणना की तिथिः 16 मई

तीसरा चरणः दुमका, गोड्डा, राजमहल व धनबाद (4सीट)
नामांकन दाखिल करने के लिए अधिसूचना जारीः-29मार्च
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथिः-5अप्रैल
नामांकन प्रपत्रों की जांच की तिथिः-7अप्रैल
नामांकन प्रपत्र वापस लेने की अंतिम तिथिः-9अप्रैल
मतदान की तिथिः-24अप्रैल
मतगणना की तिथिः 16 मई

पी.के.जाजोरिया ने बताया कि पहले चरण में बिहार की सीमा से लगे क्षेत्रों में चुनाव कराया जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ व उड़ीसा की सीमा और तीसरे चरण में पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे संसदीय सीटों में चुनाव कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक मतदाताओं को मताधिकार का हक मिले, इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, देश भर में 9 मार्च को सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन होगा और लोग अपना नाम देख सकेंगे और किसी कारण से उनका नाम हट गया है, तो फार्म-6 भर कर अपना नाम जुड़वा सकते है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता पहचान पत्र है, लेकिन यदि मतदाता सूची में नाम नहीं है, तो वे वोट नहीं दे सकेंगे, इसलिए सभी यह सुनिश्चित कर लें कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति का एक से अधिक स्थान पर मतदाता सूची में नाम शामिल होना दंडनीय अपराध है, इसलिए यदि किसी कारण से दो जगह पर नाम है, तो यह सुनिश्चित कर लें कि एक ही स्थान पर नाम रहे। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से यह भी निर्देश दिया गया है कि अब बिना आयोग की अनुमति के किसी भी मतदाता के नाम को नहीं हटाया जाए। इसके अलावा बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वे का काम करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए मतदान केंद्रों पर दोस्तानां माहौल बनाये जाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया है, इसके तहत मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, शौचालय, धूप से बचने के छावं की व्यवस्था के लिए शामियाना लगाने, विकलांगों लिए रैंप की व्यवस्था करने व महिलाओं के लिए विशेष लाईन बनाये जाने का निर्देश दिया गया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस बार भी मतदान में ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा, इसके लिए पर्याप्त संख्या में राज्य में ईवीएम उपलब्ध है, इन ईवीएम मशीनों का फर्स्ट लेवल की चेकिंग हो चुकी है, इस बार मतदाताओं को नोटा का अधिकार भी मिलेगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए कई तरह के पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है,जिसमें सामान्य पर्यवेक्षक के अलावा व्यय पर्यवेक्षक, पोलिंग पर्यवेक्षक व माइक्रो ऑबजर्वर शामिल है।
पी.के.जाजोरिया ने बताया कि राज्य में 1.99करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिसमें 1.05 करोड़ पुरुष और 94.40करोड़ महिला मतदाता शामिल है। इनमें से 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या करीब आठ लाख है और कुल मतदाताओं में इनका 4 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 1.98 करोड़ मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किया जा चुका है। जबकि चुनाव के लिए 24648 मतदान केंद्र 18542 भवनों में बनाये गये है।
उन्होंने बताया कि चुनाव में पैसे के अवैध व अनुचित उपयोग पर रोक लगाने के लिए पिछले दिनों राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा चुका है। इस बार लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार 40 लाख की बजाय 70 लाख रुपये तक खर्च कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को नामांकन के एक दिन पहले अपना बैंक खाता खोलना होगा और 20 हजार रुपये से अधिक का व्यय चेक के माध्यम से करना होगा। इसके अलावा राज्य स्तर पर मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी का गठन कर दिया गया है और शराब बिक्री पर भी नजर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरुक करने के लिए भी कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.