Connect with us

Latest News

झारखंड में वन क्षेत्र बढ़कर 32.5प्रतिशत, 58वर्ग किमी नये वन क्षेत्र की हुई पहचान

Published

on


मुख्यमंत्री ने गूगल अर्थ के जरिये वन क्षेत्र का जायजा लिया
रांची। झारखंड में वन क्षेत्र बढ़कर 32.5 प्रतिशत हो चुका है और हाल के वर्षां में 58 वर्ग किलोमीटर नये वन क्षेत्र की पहचान हुई है।वन क्षेत्र में यह वृद्धि पिछले एक-दो वर्षां के दौरान हुई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंगलवार को वन-पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्त्तन विभाग के अधिकारियों ने झारखंड कैम्पा योजना की समीक्षा बैठक के दौरान दी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पंचायत स्तर से वन भूमि को चिह्नित करने और योजनाबद्ध रूप से वन भूमि के संरक्षण के लिए काम करने का निर्देश दिया।
हाथी-मानव द्वंद को कम करने की जरूरत पर बल
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान हाथी-मानव द्वंद को कम करने की दिशा में किये गये कार्यां की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हाथी फसलों और घरों व जान को नुकसान पहुंचा रहें हैं, ऐसी स्थिति में वन विभाग के क्विक रेस्पॉन्स टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए, जिससे हाथी-मानव संघर्ष को कम किया जा सके। बैठक में यह बात भी सामने आयी कि हाथियों के कॉरिडोर को नुकसान पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि हाथी से प्रभावित लोगों को समय पर मुआवजा मिले यह सुनिश्चित करें। योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करें और पूरी जानकारी
चेक डैम की स्थिति का जायजा लें, गर्मी में कारगर नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा निर्मित चेक डैम का जायजा लें। गर्मी के दिनों पानी क्यों समाप्त हो जाता है। इसपर कार्य करें। पंचायत स्तर पर वन भूमि को चिन्हित करें। वन भूमि का संरक्षण जरूरी है। चिन्हित जगह पर वन भूमि की जानकारी देते हुए सूचना पट्ट लगाएं, जिससे अतिक्रमण न हो।
कैम्पा योजना के अंतर्गत कई प्रस्तावों को मंजूरी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैम्पा योजना के अंतर्गत कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। जिसके तहत प्रतिकरात्मक वन रोपण योजना तहत वित्तीय वर्ष 2020 -21 में 4, 532 हेक्टेयर में ब्लॉक वृक्षारोपण का अग्रिम कार्य और 3, 862 हेक्टर में समापन कार्य तथा सिल्वीकल्चर ऑपरेशन कार्य करने पर सहमति बनी। इसके अलावा वनकर्मियों के लिए आवास निर्माण, वनों एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए ग्राम वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों की सहायता, वन सीमा स्तंभों का निर्माण, वन्यजीव पर्यावास के विकास पर कार्य करने और कुल 390 चेक डैम निर्माण से वन भूमि के आसपास के क्षेत्रों में जल संरक्षण में वन्य प्राणियों को पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की योजना बनायी गयी है। विभाग की ओर से वन्य प्राणियों के पर्यावास में सुधार के तहत वनों का सघनीकरण कार्य, खरपतवार उन्मूलन तथा बांस वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा। साथ ही मानव वन्य प्राणी संघर्ष निराकरण के तहत वन्य प्राणियों से सुरक्षा के लिए स्थानीय वासियों को नियोजित कर सहयोग किया जाएगा। इसके अलावा मानव वन्य प्राणी द्वंद से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन और पलामू टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणियों के प्राकृतिक संरक्षण के दृष्टिकोण से परियोजना में अवस्थित गांवों का प्रस्तावित स्वैच्छिक पुनर्स्थापन योजना में तेजी लाने तथा योजना अंतर्गत लगभग 60 लाख मानव दिवस का सृजन का निर्णय लिया गया।
बैठक में इन अधिकारियों की रही उपस्थिति
समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ए पी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैम्पा संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.