Latest News
झारखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के डीसी-एसपी बदले
रांची। झारखंड सरकार ने सोमवार को बड़े पैमाने पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इसके साथ ही कई जिलों पुलिस अधीक्षक के साथ ही सात जिलों के उपायुक्त भी बदल गये है। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पदाधिकारियों के अलावा झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के भी कई अधिकारियों का तबादला किया है।
कार्मिक विभाग द्वारा सोमवार को देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद को विशेष सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है, जबकि बोकारो के उपायुक्त राजेश सिंह को विशेष सचिव कृषि पशुपालन विभाग, धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिह को अभियान निदेशक, एनआरएचएम, अपर सचिव गृह विभाग ए दोड्डे को निदेशक समाज कल्याण , दुमका की उपायुक्त राजेश्वरी बी को सीईओ झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी बनाया गया है और उन्हें अपने कार्यां के साथ झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्यूरमेंट कॉरपोरेशन लि. का प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एनआरएचएम के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला को दुमका को उपायुक्त बनाया गया है, वहीं रामगढ़ के उपायुक्त संदीप सिंह को धनबाद का उपायुक्त बनाया गया है। कोडरमा के उपायुक्त रमेश गोरख को प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के पद पर पदस्थापित किया गया है। चतरा के उपायुक्त दिव्यांशु झा को अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक झारक्राफ्ट बनाया गया है और निदेशक हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।पाकुड़ के उपायुक्त कुलदीप चौधरी को बोकारो का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि मनरेगा आयुक्त वरूण रंजन को पाकुड़ का नया उपायुक्त बनाया गया है। हजारीबाग की नगर आयुक्त माधवी मिश्रा को रामगढ़ का उपायुक्त, संयुक्त सचिव आदित्य रंजन को कोडरमा का उपायुक्त, उपविकास आयुक्त गोड्डा अंजली यादव को चतरा का उपायुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची लोकेश मिश्रा को उपविकास आयुक्त कोडरमा, अपर जिला दंडाधिकारी धनबाद चंदन कुमार को उपविकास आयुक्त गोड्डा,संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा गरिमा सिंह को नगर आयुक्त हजारीबाग नगर निगम, संयुक्त सचिव वित्त मेघा भारद्वाज को डीडीसी पलामू, धालभूम के एसडीओ नितीश कुमार सिंह को पर्यटन निदेशक एसडीओ रांची उत्कर्ष गुप्ता को अपर जिला दंडाधिकारी रांची, अनुमंडल पदाधिकारी बरही कुमार ताराचंद को अपर जिला दंडाधिकारी धनबाद, एसडीओ रामगढ़ कीर्तिश्री को निदेशक बियाडा, एसडीओ गिरिडीह को क्षेत्रीय निदेशक आयडा, एसडीओ बुंडू समीरा एस को नगर आयुक्त मेदिनीनगर नगर निगम, प्रतीक्षारत दीपक कुमार दूबे को एसडीओ रांची सदर, दिलीप प्रताप सिंह को एसडीओ चास, सैय्यद रियाज अहमद को एसडीओ खूंटी, सौरभ कुमार को एसडीओ मधुपुर, मो0 जावेद हुसैन को एसडीओ रामगढ़ और संदीप कुमार को एसडीओ धालभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है।
आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, धनबाद के एसएसपी व पलामू के एसपी बदले
राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के आठ पदाधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रतीक्षारत आईपीएस अधिकारी संजय आनंद लाठकर को एडीजी अभियान बनाया गया है। धनबाद के एसएसपी असीम विक्रांत मिंज, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह को डीआईजी हजारीबाग और डीआईजी कोल्हान राजीव रंजन सिंह को डीआईजी रांची बनाया गया है। डीआईजी रेल शैलेंद्र कुमार सिन्हा को डीआईजी एसीबी, डीआईजी बजट पटेल मयूर कन्हैयालाल को डीआईजी बोकारो, पलामू के एसपी संजीव कुमार को एसएसपी धनबाद और एसीबी के एसपी चंदन कुमार सिन्हा को पलामू का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
कई डीडीसी व एसडीओ बदले
राज्य सरकार ने आज झारखंड प्रशासनिक सेवा भी कई अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उपविकास आयुक्त पलामू शेखर जमुआर को संयुक्त सचिव गृह विभाग, संयुक्त सचिव गृह विभाग अनिलसन लकड़ा को डीडीसी जामताड़ा, एसडीओ मधुपुर योगेंद्र प्रसाद को सहायक निदेशक नगरी प्रशासन निदेशालय नगर विकास विभाग, उपनिर्वाचन पदाधिकारी देवघर विशालदीप खलखो को एसडीओ गिरिडीह, एसडीओ राजमहल हरिवंश वंडित को भूमि सुधार उप समाहर्ता चाईबासा, कार्यपालक पदाधिकारी बुंडू नगर पंचायत अजय साव को एसडीओ बुंडू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार यादव को एसडीओ बरही, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बोकारो रौशन कुमार साह को एसडीओ राजमहल, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी हजारीबाग सुषमा बड़ाईक को अवर सचिव राज्य निर्वाचन आयोग, अंचल अधिकारी सिल्ली गिरिजा नंद किस्कू को कार्यपालक दंडाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
