Latest News
झारखंड में पहली बार स्ट्रीट डॉग अडॉप्शन का कार्य शुरू
छोटे-छोटे स्ट्रीट डॉग के बच्चों को सभी वैक्सीन और एक महीने के भोजन के साथ आम लोगों को सौंपा गया
जमशेदपुर। झारखंड की लौह नगरी जमशेदपुर शहर में रविवार को पहली बार स्ट्रीट डॉग अडॉप्शन का कार्य शुरू हुआ। इस मौके पर रेड पॉज रेस्क्यू फाउंडेशन की ओर से छोटे-छोटे स्ट्रीट डॉग के बच्चों को सभी वैक्सीन और एक महीने के भोजन के साथ आम लोगों को सौंपा गया।
फाउंडेशन के सदस्य अनीज पटेल ने बताया कि संस्था की ओर से छोटे-छोटे स्ट्रीट डॉग के बच्चों को शहर के आम लोगों को देने का कार्य आज से प्रारंभ किया गया है। इनका कहना है कि इस ठंड में इनको भी एक घर की जरूरत है और आज झारखंड में पहली बार उनकी ओर से आम आदमी को स्ट्रीट डॉग दिया जा रहा है, इन सभी को पूरे वैक्सीन के साथ ओर एक महीने के भोजन भी आम लोगों को सौंपा है, ताकी किसी को तकलीफ न हो।
जमशेदपुर स्थित सीएच एरिया क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित पहला दत्तक शिविर में दर्जनों लोगों ने पलातू जानवर उपहार में पाकर खुशी जतायी हैं। वहीं झारखंड में पहली बार इस तरह का शिविर आयोजित करने संस्था के सदस्यों ने सभी लोगों से अपने वीकेंड को शानदार बनाने और एक पालतू जानवर अपनाने की अपील की गयी है। इनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को स्वदेशी नस्ल के कुत्तो को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है , क्योंकि उनके रखरखाव पर कम खर्च की आवश्यकता होती है और वे पहले से ही भारत की जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के पास एक जीवन बचाने और एक शानदार साथी प्राप्त करने का भी मौका है। पहले दिन गोद लेने के लिए 30 टीकाकरण किये हुए स्वस्थ कुत्ते के बच्चों को सौंपा गया।
संस्था की ओर से यह भी जानकारी दी गयी है कि गोद लिए हुए कुत्ते के बच्चो को उनकी ओर से निः शुल्क वार्षिक रेबीज़ टीका दिया गया। साथ ही निः शुल्क कॉलर , गोद लेने का प्रमाण पत्र और एक महीना मुफ्त खाना दिया गया। रेड पॉज रेस्क्यू फाउंडेशन के अनीज पटेल ने कहा कि यदि भविष्य में भी कोई कुत्ते के बच्चों को अपनाना चाहता है, तो उनसे संपर्क कर सकता हैं। इस कार्यक्रम में सौरभ सेन, सुस्मिता, अदिती, सौरभ, नेहा पांडेय, मनोज और हिनाज श्रीरीन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
