Connect with us

Latest News

झारखंड में नरेंद्र मोदी का पहला चुनावी दौरा कल से

Published

on

रांची में करेंगे रोड शो, 24 को लोहरदगा में जनसभा
रांची,22अप्रैल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री 23 अप्रैल की शाम को रांची में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला झारखंड दौरा होगा, वहीं अगले सप्ताह 29 अप्रैल को फिर राज्य में नरेंद्र मोदी के कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मंगलवार को रांची में रोड शो करते हुए सीधे राजभवन पहुंचेंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद 24 अप्रैल को लोहरदगा में आयोजित चुनावी सभा को संबोंधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर एसपीजी की टीम के अलावा राज्य पुलिस ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की हैं। प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान एयरपोर्ट रोड पर आवाजाही बंद कर दी जाएगी । वही विमान यात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरे के क्रम में नरेंद्र मोदी द्वारा 24 अप्रैल को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव संबंधी तैयारियों पर भी चर्चा किये जाने की संभावना है।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राजधानी रांची और गोड्डा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए 1500 अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इसके अलावा बाहर से आने वाले वाहनों को सघन जांच के बाद ही शहर में प्रवेश करने का निर्देश जारी किया गया है। प्रधानमंत्री 23 अप्रैल को रांची एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए बिरसा चौक पहुंचेंगे। वहां पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हरमू बायपास रोड से डिबडीह, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, सहजानंद चौक, किशोर गंज चौक और जज कॉलोनी होते हुए राजभवन पहुंचेंगे। राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री लोहरदगा में चुनावी सभा में भाग लेने के लिए जाएंगे। ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो, उसका हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री के रांची आगमन के दौरान 4 आईपीएस अधिकारी उनकी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा 20 डीएसपी स्तर के अधिकारी, 40 इंस्पेक्टर और 70 सब इंस्पेक्टर के साथ-साथ 1500 पुलिस फोर्स को सुरक्षा में तैनात किया गया। इसके लिए वरीय पुलिस अधिकारी लगातार बैठकर आपस में रणनीति तैयार कर रहे हैं। जिस रोड पर पीएम का शो प्रस्तावित है, उसके आसपास सभी ऊंची बिल्डिंग पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। रविवार को पुलिस की टीम ने सभी ऊंची बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया।
रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा 3 लेयर में होगी।पहले लेयर में सुरक्षा की कमान एसपीजी के हाथों में होगी। दूसरे लेयर में एटीएस की टीम और तीसरे लेयर में जिला पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे।रोड शो के दौरान पीएम के घेरे के अंदर किसी को भी प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी।पीएम के रात्रि विश्राम के दौरान राजभवन बीएसपी और एटीएस की सुरक्षा घेरे में होगी। प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान रांची में ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया जाएगा. रोड शो के दौरान हरमू चौक, सहजानंद चौक, अरगोड़ा चौक, किशोरगंज चौक और जज कॉलोनी समेत विभिन्न मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से वैकल्पिक मार्ग बनाए जाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.