Connect with us

Latest News

झारखंड में चार चरणों में मतदान प्रतिशत बढ़ा

Published

on

राज्य में चार चरणों में 66. 53 प्रतिशत मतदान, अंतिम रिपोर्ट मिलने पर और बढ़ोत्तरी की संभावना
रांची,19मई। निर्वाचन आयोग के सातवें व अंतिम चरण में झारखंड के राजमहल (एसटी), दुमका (एसटी) और गोड्डा लोकसभा सीट के लिए आज 19 मई को मतदान संपन्न हो गया. इस तरह झारखंड में चार चरणों में लोकसभा की 14 सीटों के लिए हुए चुनाव में 66.53 प्रतिशत (टेंटेटिव) मतदान हुआ. झारखंड में पहले चरण में 29 अप्रैल को हुए चुनाव के अंतर्गत चतरा सीट के लिए 64.84, लोहरदगा (एसटी) सीट के लिए 66.23, पलामू (एससी) सीट के लिए 64.97 प्रतिशत मतदान हुआ था. दूसरे चरण में 6 मई को कोडरमा सीट के लिए 66.68, रांची सीट के लिए 64.40, खूंटी (एसटी) सीट के लिए 69.11 और हजारीबाग सीट के लिए 64.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. वहीं, तीसरे चरण में 12 मई को गिरिडीह सीट के लिए 68.27, धनबाद सीट के लिए 60.37, जमशेदपुर सीट के लिए 67.19 और सिंहभूम (एसटी) सीट के लिए 69.26 प्रतिशत वोट पड़े थे. आज 19 मई को अंतिम चरण में राजमहल सीट (एसटी) के लिए 70.97 दुमका सीट (एसटी) के लिए 71.10 और गोड्डा सीट के लिए 69.02 मतदाताओं ने अपने मत डाले.
2014 के आम चुनाव की तुलना में बढ़ा मतदान
2014 के आम चुनाव में 63.82 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2019 के चुनाव में 66.53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. चतरा में 2014 में 54.32 प्रतिशत तो 2019 में 64.84 प्रतिशत, लोहरदगा में 2014 में 58.23 प्रतिशत तो 2019 में 66.23 प्रतिशत, पलामू में 2014 में 59.43 प्रतिशत तो 2019 में 64.24 प्रतिशत, कोडरमा में 2014 में 62.51 प्रतिशत तो 2019 में 66.68 प्रतिशत, रांची में 2014 में 63.68 प्रतिशत तो 2019 में 64.40 प्रतिशत, खूंटी में 2014 में 66.34 प्रतिशत तो 2019 में 69.11 प्रतिशत, हजारीबाग में 2014 में 63.69 प्रतिशत तो 2019 में 64.83 प्रतिशत, गिरिडीह में 2014 में 64.25 प्रतिशत तो 2019 में 66.96 प्रतिशत, धनबाद में 2014 में 60.53 प्रतिशत तो 2019 में 60.37 प्रतिशत, जमशेदपुर में 2014 में 66.33 औऱ 2019 में 67.19, सिंहभूम में 2014 में 69 प्रतिशत तो 2019 में 69.26 प्रतिशत, राजमहल में 2014 में 70.32 तो 2019 में 70.97 प्रतिशत, दुमका में 2014 में 70.94 प्रतिशत तो 2019 में 71.10 प्रतिशत औऱ गोड्डा में 2014 में 65.98 तो 2019 में 69.02 प्रतिशत मतदान हुआ.
मतदाता सूची में 2,24,04,179 मतदाताओं के नाम किए गए दर्ज
2019 के आम चुनाव को लेकर झारखंड में अंतिम रुप से 2,24,04,179 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए गए थे. इसमें पुरुष मतदातओं की संख्या 1,16, 98,304, महिला मतदाताओं की संख्या 1,06,65,268, थर्ड जेंडर के मतदाताओं की कुल संख्या 231, सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 40376, ओवरसीज मतदाताओं की कुल संख्या 40 और नए मतदाताओं (18-19 साल के) की कुल संख्या 3,32,960 थी. नए मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 1,98,217, महिलाओं की संख्या 1,34,324 और थर्ड जेंडर की संख्या 19 रही.
दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
2014 के लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर, रैंप के साथ उन्हें घर से लाने-ले जाने के लिए मुफ्त वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी. झारखंड में 1,24,377 दिव्यांग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज थे, जिनमें 1,05,881 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का बखूबी इस्तेमाल किया. इसमें दिव्यांग पुरुष मतदाताओं की संख्या 64602 औऱ महिला दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 41279 रही. दिव्यांग मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 85.12 रहा.
1,29,636 मतदान कर्मियों की रही भागीदारी
झारखंड में चार चऱणों में 14 सीटों के लिए हुए चुनाव में 1,29,636 मतदानकर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया था. सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन में इनका अहम योगदान रहा. इसके अलावा महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों में महिला मतदानकर्मियों के साथ महिला सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था.
29,464 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने किया मताधिकार
झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए कुल 29,464 मतदान केंद्र बनाए गए थे. ये मतदान केंद्र 20053 भवनों में अवस्थित थे.इन सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आर्म्ड पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी. इस बार चुनाव की खास बात रही कि किसी भी मतदान केंद्र में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई.
1432 आदर्श मतदान केंद्र, 448 महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्र
2019 के आम चुनाव को लेकर झारखंड़ में 1432 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे. इसके साथ 448 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित थे. इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहूलियत के लिए कई सुविधाएं मुहैय्या कराई गई थी.
2775 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग
मतदान केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे. इसके तहत 2775 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग की गई, वहीं सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए वीडियोग्राफी भी कराई गई. इसके अलावा माइक्रो प्रेक्षकों द्वारा भी मतदान केंद्रों की निगरानी की गई.
14 सामान्य, 29 व्यय और 12 पुलिस प्रेक्षक किए गए प्रतिनियुक्त
झारखंड के 14 लोकसभा सीटों के चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आय़ोग की ओर से 14 सामान्य प्रेक्षक, 29 व्यय प्रेक्षक औऱ 12 पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किए गए थे. इसके अलावा 2207 माइक्रो प्रेक्षकों को भी प्रतिनियुक्त किया गया था. इसके अलावा मतदान को लेकर निगरानी हेतु 5 हेलीकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया गया और किसी भी तरह की आपातकालीन परिस्थिति के लिए एक एय़र एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी.
14 सीटों के लिए 229 प्रत्याशियों ने आजमाई किस्मत
झारखंड में 14 सीटों के लिए कुल 229 प्रत्याशियों ने चुनाव में किस्मत आजमाई है. इनमें 25 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. इनमें ए.आई.टी.सी के 6, बहुजन समाज पार्टी के 13, भारतीय जनता पार्टी के 13, सीपीआई के 3, सीपीआई एम के 1, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 7, आजसू के 1, झारखंड मुक्ति मोर्चा के 4, झारखंड विकास मोर्चा (प्र) के 2 और राष्ट्रीय जनता दल के 2 प्रत्याशियों के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल ( मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय राजनीतिक दल के अलावा) के 81 और 95 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में खड़ा हुए. 23 मई को मतों की गिनती की जाएगी.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.