Connect with us

Latest News

झारखंड बनेगा पर्यटन हब,दुनिया भर के पर्यटकों के लिए बनेगा आकर्षण केंद्रःसीएम

Published

on

रामगढ़ से संबंधित कॉफी टेबल बुक व पर्यटन कैलेण्डर का विमोचन
रांची,24फरवरी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रजरप्पा के सीसीएल स्टेडियम मैदान में दो दिवसीय भव्य रजरप्पा महोत्सव का आगाज करते हुए कहा कि झारखण्ड अगले पांच-सात वर्षों में पुरी दुनियां के लिए प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होगा। इसके लिए सरकार ने तैयारियों शुरु कर दी हैं। एक ही साथ राज्य में सांस्कृतिक पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, पर्यावरण पर्यटन, एडवेंचर टुरिज्म, माईनिंग टुरिज्म और ग्रामीण पर्यटन की योजनाओं पर काम हो रहा है। इसके लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों पर महोत्सव का आयोजन कर इसकी ब्रांडिंग की जा रही है। झारखण्ड के वन प्रांतर, प्राकृतिक सौंदर्य एवं वन्यप्राणी सहज रुप से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं अब लोग लंदन और अमेरिका घूमते-घूमते ऊब चुके हैं और पर्यटकों की आकर्षण का केन्द्र बिन्दु झारखण्ड बनने जा रहा है। उन्होंने रजरप्पा महोत्सव के आयोजन की शुभ कामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में अमीरी की गोद में अभी भी गरीबी बसती है। झारखण्ड की महिलाएँ स्वयं सक्षम हैं कि वे चाहेंगी तो राज्य में गरीबी और मुफलीसी को नेस्तनाबुद होगा। महिलाएं अब स्वयं लाह का उत्पादन कर उनके उत्पाद बाजारों का सीधे उपलब्ध करा रहीं हैं। सरकार ने निर्देश दिया है कि मुद्रा योजना व सीएसआर की मदद से स्वास्थ्य विभाग में बेड सीट, सैनेटरी नैपकीन एवं अन्य उत्पादों को उपलब्ध करायेंगीं। इसके अलावे रेडी टू ईट फुड का उत्पादन भी राज्य की महिलाएं ही करेंगी। इसके लिए हर एक प्रमण्डल में एक प्लांट सरकार लगाएगी। उत्पादन करने वाली महिलाएं स्वयं रेडी टू ईट फुड का वितरण आंगनबाड़ी केन्द्रों में करेंगी। मधु उत्पादन के लिए ??मीठी क्रांति“ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की 20000 महिलाओं को निःशुल्क मधुमक्खी पालन हेतु बक्से उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे प्रयासों से उनका आर्थिक संबल बढ़ेगा और 2022 तक हमें झारखण्ड से गरीबी को उखाड़ फेंकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले झारखण्ड के लोग आर्थिक रुप से स्वयं इतने सक्षम हो जायें कि वे अपना बीपीएल कार्ड यह कहते हुए सरेंडर कर दें कि अब उन्हें इसकी जरुरत नहीं है।
रामगढ़ जिले की कामयाबियों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रथम ओडीएफ जिला होने पर इस जिले ने झारखण्ड का नाम रौशन किया है। कुपोषण, बालिका स्वास्थ्य एवं आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में रामगढ़ जिले की प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हांने पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
रामगढ़ जिले में पर्यटन की संभावनाआें की चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रजरप्पा में पर्यटन सुविधाओं के विकास के प्रथम चरण का डीपीआर भी तैयार हो चुका है। इसी प्रकार पतरातु डैम को आकर्षक पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में भी कार्य आंरभ हो चुका है। दुनियां का सबसे ऊँचा बौद्ध स्तूप चतरा जिले के ईटखोरी में बनेगा अन्य पर्यटक स्थलों यथा पारसनाथ, नेतरहाट, बेतला, सारंडा एवं लुगु पहाड़ आदि जगहों पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की पर्यटन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार प्रयत्नशील है। इस मौके पर उन्होंने डाक विभाग के द्वारा माँ छिन्नमस्तिके मंदिर, रजरप्पा पर विशेष डाक टिकट जारी किया साथ ही राज्य के सभी पर्यटन स्थलों से संबंधित विशेष फिलेटैली आवरण का विमोचन किया। उन्होंने सचिव, पर्यटन एवं कला संस्कृति को निदेशित किया कि इस विशेष डाक टिकट व डाक कवर को राज्य की सभी सरकारी कार्यालयों में उपलब्धता सुनिश्चित करें। मौके पर डीएवी, रजरप्पा के दसवीं के छात्र अनिकेत ने मुख्यमंत्री को उनका पोट्रेट भेंट किया। मुख्यमंत्री ने अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र अनिकेत की हौसला अफजाई की साथ ही पंचास हजार रुपये की सहायता राशि देने का आदेश दिया।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि रामगढ़ ऐसा जिला होगा जिसमें हरेक घर में स्वच्छ पेयजल की सुविधा होगी। इस दिशा में सरकार प्रयास कर रही है। इससे पूर्व स्वागत भाषण के क्रम में रामगढ़ की उपायुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी ने जिले में चल रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर राज्य 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद, पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डेय, सचिव पर्यटन कला संस्कृति डॉ. मनीष रंजन, पोस्ट मास्टर जनरल, झारखण्ड परिमण्डल- शशि शालिनी कुजूर, डीआईजी हजारीबाग प्रक्षेत्र भीमसेन टुटी, उपायुक्त रामगढ़ राजेश्वरी बी, आरक्षी अधीक्षक रामगढ़ एन विजयालक्ष्मी, जिला पार्षद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो सहित बड़ी संख्या में जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.