/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
झारखंड गठन के बाद विभिन्न विभागों में बनी 150 नियमावली
कई विभागों में कोई नियमावली नहीं बनी
रांची,30जून।झारखंड गठन के पिछले 12वर्षाें के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा डेढ़ सौ नियमावली बनायी गयी, जबकि कई विभागों द्वारा कोई नियमावली बनाने की जरुरत नहीं समझी गयी।
मंत्रिमंडल, सचिवालय एवं समन्वय विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकार के सभी विभागों को अपनी-अपनी नियमावली बनानी होती है,ताकि विभाग के कार्य नियमानुसार एवं दक्षतापूर्ण संपन्न हो, ऐसी स्थिति में कुछेक विभागों को छोड़ कर अधिकांश विभागों द्वारा अपनी नियमावली बनायी गयी और अब तक 150 नियमावली बनायी गयी है।
भवन निर्माण विभाग में दो नियमावली झारखंड ठेकेदारी सूचीकरण नियमावली 2003 और सरकारी आवास आवंटन, किराया वसूली एवं बेदखली नियमावली 2004 बनायी गयी। जबकि निबंधन विभाग में झारखंड ऑटोमेटेड निबंधन पद्धति, झारखंड स्टॉम्प (लिखित का न्यून मूल्यांकन निवारण) (संशोधन) नियमावली 2009, झारखंड मुद्रांक (फ्रैंकिंग मशीन/टैक्स मीटर/ई-मुद्रांकण) नियमावली 2009 और झारखंड निबंधन सेवा (भर्त्ती एवं सेवाशर्त्त) नियमावली 2011 बनायी गयी। जबकि सांस्थित वित्त एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग में झारखंड जमाकर्त्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय स्थापनाओं में) अधिनियम 2011 बनाया गया। वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विभागाध्यक्ष/मुफ्फसिल कार्यालयों के आशुलिपिकों की नियुक्ति (भर्त्ती) एवं प्रोन्नति नियमावली 2007, झारखंड राजस्व सेवा संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त)नियमावली 2011 बनायी गयी। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कोई नियमावली नहीं बनी। कृषि एवं गन्ना विकास विभाग में झारखंड कृषि उपज बाजार नियमावली 2000, झारखंड विधिक माप विज्ञान प्रवर्त्तन नियमावली 2011, जनसेवक (भर्त्ती एवं सेवा शर्त) नियमावली 2011 बनायी गयी। योजना एवं विकास विभाग में झारखंड सांख्यिकी सेवा नियमावली 2011, झारखंड सांख्यिकी संवर्ग नियमावली 2011 और झारखंड जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियमावली 2012(प्रक्रियाधीन) बनायी गयी। स्वास्थ्य विभाग में झारखंड औषधि नियंत्र्ाण सेवा (भर्त्ती एवं अन्य सेवा शर्त) नियमावली 2011, राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान नियमावली 2002, द क्लिनिकल इस्टेबलिसमेंट रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन एक्ट 2010, झारखंड नर्सिंग संवर्ग, नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त्त नियमावली 2012, झारखंड वैक्टर जनित रोग नियंत्र्ाण कार्यक्रम राज्य सेवा नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त नियमावली 2012, झारखंड वैक्टर जनित रोग नियंत्र्ाण कार्यक्रम अवर सेवा नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवाशर्म नियमावली 2012, झारखंड ऑपथाल्मिक भर्त्ती एवं अन्य सेवाशर्त नियमावली 2012, झारखंड राज आयुष निदेशालय गठन एवं भर्त्ती नियमावली 2008, चिकित्सा संविदा नियुक्ति का नियमितीकरण नियमावली 2011, चिकित्सा संवर्ग संविदा नियुक्तियों का नियमितीकरण संशोधन नियमावली 2011 बनायी गयी। जबकि आपदा प्रबंधन विभाग का कार्य राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन नीति 2009 के नियमों और मापदंडों के अनुरुप कार्य संपन्न होता है। आवास विभाग में झारखंड राज्य आवास बोर्ड(आवासीय भू-संपदा का प्रबंधन एवं विस्तार) नियमावली 2004 बनायी गयी। वित्त वाणिज्य कर विभाग में झारखंड मूल्यवर्द्धित कर नियमावली 2006, केंद्रीय बिक्री कर (झारखंड) नियमावली 2006, झारखंड वाणिज्य कर न्यायाधिकरण नियमावली 2006, झारखंड स्थानीय क्षेत्र्ा में उपभोग अथवा व्यवहार हेतु वस्तुओं के प्रवेश पर प्रवेश कर नियमावली 2011, झारखंड होटल विलास वस्तु कराधान नियमावली 2011 एवं झारखंड विद्य्नुत शुल्क (संसोधन) नियमावली 2011 बनायी गयी।
सूचना प्रौद्य्नोगिकी विभाग द्वारा अपनी स्थापना से अब तक कोई भी नियमावली नहीं बनायी गयी है। पूर्व में प्रवृत्त नियमावली (यथा कार्यपालिका नियमावली, वित्त नियमावली, पेंशन नियमावली) के आलोक में विभागीय कार्याें का संपादन किया जाता है। पंचायती राज एवं एनआरईपी(विशेष प्रबंधन) विभाग में झारखंड ग्राम रक्षा दल नियमावली 2001, झारखंड पंचायत राज नियमावली 2001, झारखंड पंचायत (आरक्षित स्थानों या पदों की आवंटन को अपवर्जन) नियमावली 2001, झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति एवं सेवाशर्त) नियमावली 2001, झारखंड पंचायत सचिव (नियुक्ति एवं सेवाशर्त) नियमावली 2002 , झारखंड राज्य वित्त आयोग (अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति सेवाशर्त एवं प्रक्रिया) नियमावली 2002, झारखंड ग्रामसभा (गठन बैठक की प्रक्रिया एवं कामकाज संचालन) नियमावली 2003, झारखंड पंचायत समिति स्थापना (नियुक्ति एवं सेवाशर्त) नियमावली 2008, झारखंड पंचायत राज बजट एवं लेखा नियमावली 2010, झारखंड पंचायत राज (जिला योजना समिति का गठन एवं कार्य प्रक्रिया शक्ति एवं कृत्य नियमावली 2011, झारखंड पंचायत (स्थायी समिति के सदस्यों के पदावधि और कामकाज संचालन की प्रक्रिया )नियमावली 2011, झारखंड पंचायत (मुखिया, उप मुखिया, प्रमुख, उप प्रमुख एवं जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के शक्तियों एवं कृत्य नियमावली) 2011, झारखंड ग्राम पंचायत, पंचायत मिति एवं जिला परिषद के सदस्य (भत्ता भुगतान) नियमावली 2011 और झारखंड पंचायत राज सेवा नियमावली 2012 को मूर्त्त रुप दिया गया।
खान एवं भूतत्व विभाग में झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली 2004, द झारखंड रिस्ट्रिक्शन ऑफ कन्सट्रक्शन इन अनसेफ एरियाज (संसोधन) अधिनियम 2002, द झारखंड रिस्ट्रिक्शन ऑफ कन्सट्रक्शन इन अनसेफ एरियाज (संसोधन) अधिनियम 2005, झारखंड खनिज पारगमन चालान विनियमन 2005, झारखंड ग्रामीण आधारभूत संरचना एवं सामाजिक आर्थिक विकास नियमावली 2006, झारखंड खनिज विक्रेता नियमावली 2007 और झारखंड लघु खनिज समनुदान (संशोधन) नियमावली 2010 बनायी गयी। कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा कोई नियमावली नहीं बनायी गयी है, सिर्फ खेल नीति एवं युवा नीति तैयार की गयी है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा झारखंड सूचना सेवा नियमावली और अराजपत्र्ाित पदों पर नियुक्ति नियमावली, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त्ताें के संबंध में नियमावली बनायी गयी, वहीं ऊर्जा विभाग में ठेकेदार सूचीकरण नियमावली 2008, विद्य्नुत नियामक आयोग अनुज्ञप्ति नियमावली 2010 बनायी गयी। इसी तरह निदेशालय एवं शिक्षकों के लिए तकनीकी शिक्षा सेवा नियमावली (प्रक्रियाधीन) एवं पॉलिटेकनिक संस्थानों के अराजपत्र्ाित कर्मियों के लिए सेवा नियमावली (प्रक्रियाधीन) बनायी गयी। पर्यटन विभाग में झारखंड पर्यटन संवर्ग (भर्त्ती, प्रोन्नति एवं सेवाशर्त्त) नियमावली 2011 बनायी गयी। परिवहन विभाग में झारखंड मोटर वेकिल इंस्पेक्टर कैडर(नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली2010 बनायी गयी। सहकारिता विभाग में झारखंड सहकारिता नियमावली 1959 का संशोधन नियमावली (प्रक्रियाधीन) और झारखंड राज्य स्वावलंबी अधिनियम 1996 का संशोधन नियमावली (प्रक्रियाधीन) बनायी गयी। पथ निर्माण विभाग में झारखंड राजमार्ग नियमावली 2007, झारखंड पथ निर्माण संवेदक नियमावली 2008, झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार नियमावली 2010, झारखंड राजमार्ग फीस (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) नियमावली 2011 बनायी गयी। समाज कल्याण विभाग एवं बाल विकास विभाग में झारखंड बाल विकास सेवा अराजपत्र्ाित कर्मचारी भर्त्ती एवं सेवाशर्त नियमावली 2006, झारखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सेवा संवर्ग (भर्त्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्त) नियमावली 2011 (प्रक्रियाधीन) बनायी गयी। कल्याण विभाग में कल्याण सेवा नियमावली (प्रक्रियाधीन), शिक्षक नियुक्ति व प्रोन्नति नियमावली (प्रक्रियाधीन), टीआरआई से संबंधित नियमावली (प्रक्रियाधीन), कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्र्ाावास के लिए नियमावली बनायी गयी। ग्रामीण विकास विभाग में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रमों के कार्यान्वयन, प्रबंधन, अनुश्रवण आदि के लिए सृजित पदों पर पदाधिकारियों व कर्मियों की संविदा के आधार पर नियुक्ति व सेवाशर्त एवं कर्त्तव्य नियमावली 2009, राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, झारखंड के कार्यान्वयन के लिए पदाधिकारी व कर्मी को संविदा आधारित नियुक्ति सेवाशर्त एवं कर्त्तव्य नियमावली 2007 और राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना झारखंड 2007 का गठन किया गया। उद्य्नोग विभाग में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प प्रक्षेत्र्ा अंतर्गत विभिन्न संवर्गाें में नियुक्ति व प्रोन्नति के लिए नियमावली का गठन प्रक्रियाधीन है। इसी तरह राज्य गठन के बाद मंत्र्ािमंडल (निगरानी) विभाग द्वारा अपना कोई नियमावली नहीं बनायी गयी।
नगर विकास विभाग में पिछड़ा वर्गाें के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना नियमावली 2008 (सभी नगर पालिकाओं), पिछड़ा वर्गाें के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना नियमावली 2008 (रांची नगर निगम), झारखंड शहरी फेरीवाले (आजीविका, सुरक्षा एवं वेडिंग (विनियमन) अधिनियम 2011, झारखंड अपार्टमेंट (फ्लैट) स्वामित्व अधिनियम 2011, झारखंड भवन (पट्टा किराया एवं निष्कासन) नियंत्र्ाण अधिनियम 2011 और शहरी क्षेत्र्ा में किये गए अनाधिकृत, विचलित निर्माण को नियमितीकरण शुल्क के माध्यम से नियमितीकरण हेतु झारखंड अधिनियम 2011 बनायी गयी। विधि विभाग में झारखंड प्रैक्टिस एवं प्रोस्जयोर मैनुअल, झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम के तहत नियमावली, झारखंड राज्य दिगम्बर जैन धार्मिक न्यास अधिनियम के तहत नियमावली, झारखंड राज्य श्वेताम्बर जैन धार्मिक न्यास अधिनियम के तहत नियमावली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार नियमावली बनायी गयी। मानव संसाधन विकास विभाग में झारखंड प्रारंभिक विद्य्नालय नियमावली 2002 (संशोधन सहित), झारखंड निःशुलक एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011,सामुदायिक शिक्षक सेवा शर्त नियमावली 2008,झारखंड राजकीयकृत माध्यमिक विद्य्नालय (सेवाशर्त) नियमावली 2004, झारखंड राजकीयकृत माध्यमिक विद्य्नालय (सेवाशर्त) संशोधन नियमावली 2008, झारखंड माध्यमिक विद्य्नालय स्थापना अनुमति एवं प्रस्वीकृति (शर्त एवं बंधेज) नियमावली 2008, झारखंड इंटरमीडिएट महाविद्य्नालय स्थापना अनुमति एवं प्रस्वीकृति (शर्त एवं बंधेज) नियमावली 2005, झारखंड इंटरमीडिएट महाविद्य्नालय स्थापना अनुमति एवं प्रस्वीकृति (शर्त एवं बंधेज) संशोधन नियमावली 2006, झारखंड राजकीयकृत माध्यमिक विद्य्नालय (सेवाशर्त) संशोधन नियमावली 2011 और झारखंड इंटरमीडिएट महाविद्य्नालय स्थापना अनुमति एवं प्रस्वीकृति (शर्त एवं बंधेज) संशोधन नियमावली 2011 बनायी गयी।
उत्पाद एवं मद्य्न निषेध विभाग में झारखंड उत्पाद (शराब की खुदरा बिक्री) की अनुज्ञप्तियों की बंदोबस्ती) नियमावली 2009, झारखंड उत्पाद होलोग्राम नियमावली 2009, झारखंड देशी शराब बोतलबंदी नियमावली 2004 (राजस्व पर्षद) द्वारा बनाया गया) झारखंड मसालेदार देशी शराब बोतलबंदी नियमावली 2004(यह भी पर्षद द्वारा बनाया गया) बनायी गयी। श्रम एवं नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा श्रम सेवा नियमावली (सामान्य) (प्रक्रियाधीन), श्रम सेवा नियमावली (तकनीकी) (प्रक्रियाधीन), श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी की नियमावली (प्रक्रियाधीन), नियोजन एवं सेवा संवर्ग नियमावली (प्रक्रियाधीन), कर्मचारी राज्य बीमा योजना अंतर्गत बीमा चिकित्सा पदाधिकारी संवर्ग नियमावली (प्रक्रियाधीन), वर्ग 3 व 4 के कर्मचारियों की सेवानियमावली (प्रक्रियाधीन), प्रशिक्षण सेवा संवर्ग नियमावली (प्रक्रियाधीन) बनायी गयी। गृह विभाग द्वारा झारखंड अभियोजन सेवा नियमावली 2011, झारखंड सेनानी कोष नियमावली 2004, झारखंड खुला जेल नियम 2010, झारखंड निजी सुरक्षा अभिकरण (विनियामक) नियमावली 2010, झारखंड काष्ठ तथा अन्य वन उत्पादन (अभिवहन का विनियमन) नियमावली 2004, झारखंड वनरक्षी (भर्त्ती) नियमावली 2009, झारखंड वन्य जीव बोर्ड नियमावली 2007 व झारखंड जैविकीय विविध नियमावली 2007 बनायी गयी। मंत्र्ािमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग द्वारा झारखंड कार्यपालिका नियमावली 2000 बनायी यगी। कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा झारखंड सचिवालय लिपिकीय सेवा नियमावली 2010, झारखंड सचिवालय सेवा नियमावली 2010,झारखंड सचिवालय सेवा (सीधी भर्त्ती प्रतियोगिता परीक्षा) नियमावली 2012, झारखंड सुपीरियर जुडिशियल (रिक्रूटमेंट, एप्यांटमेंट एवं कंडिशन्स ऑफ सर्विस) रुल्स 2001, झारखंड ज्यूडिसियल सर्विस (रिक्रूटमेंट) नियमावली 2004, झारखंड लोकायुक्त (अन्वेषण) नियमावली 2001, झारखंड लोकायुक्त (सेवा शर्त) नियमावली 2001, झारखंड राज्य पिछड़े वर्गाें के लिए राज्य आयोग (अध्यक्ष व सदस्यों के वेतन व शर्त) नियमावली 2003, पिछड़े वर्गाें के लिए राज्य आयोग अधिनियम 2002, झारखंड लोक सेवा आयोग (कार्यसीमन )विनियम 200, झारखंड लोक सेवा आयोग (सेवा शर्त) विनियम 2000, झारखंड वाहन चालक (भर्त्ती एवं सेवा शर्त) नियमावली 2006, झारखंड राज्य लिपिक (भर्त्ती, प्रोन्नति व अन्य सेवा शर्त )नियमावली 2010,झारखंड राज्य समूह घ नियमावली 2012(प्रक्रियाधीन), झारखंड सूचना का अधिकार (अपील की विधि) नियम 2005, झारखंड का सूचना अधिकार (शुल्क व लागत का विनियमन)नियम 2005, झारखंड सूचना का अधिकार (फीस व लागत का विनियम) संशोधन नियम 2011, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग नियमावली 2011, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम नियमावली 2011, झारखंड सचिवालय आशुलिपकीय सेवा नियमावली 2011 बनायी गयी।
खाद्य्न आपूर्त्ति और ग्रामीण विकास विभाग में अलग राज्य बनने के बाद कोई नियमावली नहीं बनायी गयी। जबकि वित्त विभाग में झारखंड लेखा सेवा नियमावली 2008 व झरखंड अंकेक्षक संवर्ग नियमावली 2011 बनायी गयी। जलसंसाधन विभाग में शोध सहायक संवर्ग नियमावली (प्रक्रियाधीन), परिभ्रमक (संग्रहक) संवर्ग नियमावली (प्रक्रियाधीन), प्रारुपक संवर्ग नियमावली (प्रक्रियाधीन), अमीन सेवा संवर्ग नियमावली (प्रक्रियाधीन) बनायी गयी। पशुपालन विभाग में पशुपालन निदेशक झारखंड की नियुक्ति सेवा नियमावली 2011 और नगर विकास विभाग में प्राधिकार के गठन से संबंधित नियमावली (प्रक्रियाधीन) और उड़ान संचालन नियमावली (प्रक्रियाधीन) बनायी गयी।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)