Latest News
झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का निधन
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का आज निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बेंगलुरू स्थित अस्पताल में आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
बताया जा रहा है कि वे अपनी बीमारी का इलाज कराने के सिलसिले में बेंगलुरु गए हुए थे। इसी दौरान हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। वे 1980 बैच के आइएएस अधिकारी थे। चारा घोटाला मामले में सजल चक्रवर्ती भी दोषी पाए गए थे ।संयुक्त बिहार के दौरान सजल चक्रवर्ती 1992 से 1995 के बीच चाईबासा के कलेक्टर थे।
इधर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सजल चक्रवर्ती के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के एक मामले में उन्हें दोषी करार देते हुए सजा भी सुनाई थी।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के निधन का दुःखद समाचार मिला। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के निधन का दुःखद समाचार मिला है। श्री सजल चक्रवर्ती एक बेहतर और जिन्दादिल पदाधिकारी थे। ये झारखण्ड की बेहतरी के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। ये अपने पद पर रहते हुए सभी लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने की कोशिश करते थे एवम सभी के लिए सर्वसुलभ थे। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव पद पर रहते हुए भी इनका सीधे लोगों से जुड़ाव रहा। इनके असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ । भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इनकी आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे एवम परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दे।
इधर,कृषि मंत्री बादल ने भी पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती के निधन पर झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल ने गहरा दुख प्रकट किया है, उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। बादल ने कहा कि बतौर अधिकारी उनसे कई बार हमारी मुलाकात हुई ,वह इतने सहज थे कि किसी भी कार्य को अभिलंब करते थे। आम आदमी के साथ उनका व्यवहार प्रेरणादाई रहा है, वही जानवरों के प्रति उनके स्नेह का अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि इस कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने मुझसे कहा की इंसान के लिए तो सभी सोचते हैं पर हमें जानवरों के लिए भी सोचने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि बंदर, पशु, पक्षी, कुत्ता बिल्ली, गाय सहित जो भी जानवर सड़क पर घूमते हैं उन की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए विभाग को तुरंत निर्देश दिए और उसके बाद सजल को इस बात की फोन कर खुद जानकारी दी, कि उन्होंने विभाग को निर्देश दे दिया है, वह काफी खुश हुए। आज सजल दा हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे जेहन में रहेगी।
सजल चक्रवर्ती का पार्थिव शरीर आज रांची पहुंचेगा
राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती का पार्थिव शरीर रांची हवाई अड्डा पहुंचेगा। उसके उपरांत उनके पार्थिव शरीर को कोकर स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। दिन के 10.30 बजे स्व. सजल दा के पार्थिव शरीर को जैप71 ग्राउंड में राजकीय सम्मान दिया जाएगा तत्पश्चात घाघरा स्थित स्वर्णरेखा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
