Latest News
झारखंडी भावना, उम्मीद और जनादेश के साथ विश्वासघात हुआ -सुदेश महतो
आजसू पार्टी ने पूरे राज्य में विश्वासघात दिवस मनाया
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार ने पहले साल में ही जनता के विश्वास को तोड़ा है। चुनाव से पहले किए तमाम घोषणाएं और वादे के साथ विश्वासघात किया गया है। सबसे ज्यादा विश्वासघात हुआ है झारखंडी भावना और जनादेश के साथ। भावनाओं के साथ खिलवाड़ खतरनाक होता है।
रांची स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को विश्वासघात दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए आजसू प्रमुख ने कहा कि ‘विश्वासघात’ शब्द के मायने हैं। आजसू पार्टी बहुत सहजता और भरोसे के साथ सरकार को चुनौती देती है कि वह झारखंड में अबुआ राज स्थापित करने के स्लोगन गढ़े, पर युवा, किसान, महिला, बेरोजगार, लाचार, बुजुर्ग और प्रबुद्धजनों के विश्वास को नहीं तोड़े। कोरोनाकाल का संकट बताने भर से सरकार की नाकामियां नहीं छिप सकती।
उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी महज विरोध की खतिर आज पूरे राज्य में ‘विश्वासघात दिवस’ नहीं मना रही है, बल्कि राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता को विचार मंथन और जनादेश का हिसाब लेने के लिए जगा रही है। दरअसल जनता ने जिन उम्मीदों के साथ सरकार को मजबूत जनादेश दिया है, उस कसौटी पर सरकार एक साल में कितना कारगर रही है, इसका हिसाब-किताब बेहद जरूरी है।
सुदेश महतो ने कहा कि सरकार चाहे कितने बड़े समारोह करे, आंकड़ों की बाजीगरी करे, झूठ का तिलिस्म सजाए, पर राज्य जिस पीड़ा और बेचौनी से गुजर रहा है, उसमें आपके वादे, इरादे, समझदारी और काम करने के तौर तरीके बेनकाब हो गए हैं। झारखंड को इस हाल में सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। जनता को एकजुट करने के साथ यह पहरेदारी हम आगले चार साल तक करते रहेंगे। सरकार की नीतियां और सिस्टम पर पकड़ का जो हाल है, उसके स्पष्ट संकेत है कि अगले चार साल झारखंड के लिए भयावह दौर होगा।
आजसू पार्टी की ओर से कहा गया है कि विश्वासघात दिवस इसलिए मनाया जा रहा है कि पूरे एक साल कोई नियुक्ति नहीं हुई और न ही परीक्षा ली गयी। जबकि वादा सत्ता में आते ही पहले साल पांच लाख नौकरियां देने का किया गया था। पंचायत चुनाव कराने में सरकार विफल रही। जल, जगंल, जमीन की सुरक्षा के ध्येय और वादे के साथ सत्तारूढ़ हुए, पर पूरे राज्य में बालू, पत्थर और खनिज संपदा की लूट मची है. एनजीटी के आदेश की धज्जियां उड़ती रही। टेंडर और चालान के नाम पर लूट का खेल जारी है।
पूरे राज्य में विश्वासघात दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर हर जिला में जनपंचायत लगाकर सरकार के विश्वासमत लेने के पूर्व किए गए वादों को बताया गया।
रांची में आयोजित कार्यक्रम में रांची जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुण्डा, जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, केंद्रीय उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय प्रवक्ता जयंत घोष एवं मनोज सिंह, केंद्रीय सचिव सुनिल सिंह, सुशील महतो, बनमाली मंडल, जिप सदस्य गौतम साहु, सरिता देवी, फुलकुमारी देवी, सुमन मुंडरी, वर्षा गाड़ी, हेमलता उरांव, भरत काशी, रामजीत गंझू, ममता मौर्या, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, रौशन लाल मुण्डा, विरेंद्र तिवारी, राजेंद्र शाही मुंडा, नईम अंसारी, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंन्हा, सुनिल यादव, बंटी यादव, ओम वर्मा, ज्योत्सना केरकेट्टा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
