Latest News
झामुमो का दावा, क्रॉस वोटिंग करने वालों की पहचान हुई
रांची,17जून।झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दावा किया है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वालों की पहचान कर ली गयी है, हालांकि पार्टी ने क्रास वोटिंग करने वालों का नाम बताने से इंकार कर दिया है।
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में जिन दो विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है, उनकी पहचान कर ली गयी है और क्रास वोटिंग करने वाले दोनों विधायक कांग्रेस तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नहीं है। जबकि मार्क्सवादी समन्वय समिति, मासस विधायक अरुप चटर्जी ने भी मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले दो विधायक आत्मग्लानी से सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा जल्द ही सामने आ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो जल्द ही अदालत का दरवाजा खटखटाएगा।
गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी को कांग्रेस, झाविमो, मासस और भाकपा-माले विधायक ने वोट देने का निर्णय लिया था, लेकिन चुनाव में विपक्ष के दो विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन की हार हो गयी और भाजपा के दोनों प्रत्याशी मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार चुनाव में विजयी रहे। मतदान में दो विधयकों के क्रास वोटिंग को लेकर विपक्ष के हर दल एक-दूसरे को शक की नजरों से देख रहे है, लेकिन अब तक न तो किसी ने क्रास वोटिंग करने की बात स्वीकार की है, वहीं किसी दल ने क्रॉस वोटिंग को लेकर किसी पर आरोप लगाया है।
बिहार से नक्शा लेने झारखंड के अधिकारी पटना पहुंचे
रांची,17जून। बिहार सरकार से झारखंड के 82 हजार से अधिक नक्शों की मूल कॉपी लेने के लिए राजस्व विभाग की अधिकारियों एक टीम आज पटना पहुंची।
राजस्व विभाग के सेटलमेंट ऑफिसर आर.सी. मंडल के नेतृत्व में पटना स्थित गुलजारबाग प्रेस से नक्शा लेने पहुंची टीम के सदस्यों ने बताया कि झारखंड को मूल नक्शा मिलता है, तो विकास के कई काम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस टीम में भूमि सुधार विभाग के उप सचिव नवीन किशोर सुवर्णा और रांची के बंदोबस्त पदाधिकारी के अलावा एक अन्य अधिकारी शामिल है।
गौरतलब है कि अलग झारखंड राज्य गठन के 15वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक झारखंड को 82 हजार से अधिक नक्शों की मूल प्रति नहीं मिल सकी थी। लेकिन इस मामले में झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी की पहल के बाद बिहार सरकार मूल नक्शों को झारखंड को देने के लिए तैयार हो गयी। झारखंड को सौंपे जाने वालों नक्शों में 1905-06 के सर्वे आधारित 26447 गांवों की 42854 शीट, 1934-35 के सर्वे पर आधारित 14227 गांवों की 16326 शीट और 1955-56 के रीविजनल सर्वे पर तैयार 12229 गांवों की 22229 शीट शामिल है। इसमें से 837071 एकड़ गैर मजरुआ खास और 213401 एकड़ गैर मजरुआ आम भूमि शामिल है, वहीं 10,99,413 एकड़ जंगल-झाड़ी है। बताया गया है कि गुलजारबाग प्रेस में एक माह में फोटो कॉपी करने और कैटलॉगिंग का काम पूरा होगा और सीमावर्ती 10 जिलों के नक्शे की छायाप्रति बिहार अपने पास रखा था।
झापा विधायक एनोस एक्का की मां का निधन
रांची,17जून। झारखंड पार्टी के सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक एनोस एक्का की मां सुभानी एक्का का आज सिमडेगा स्थित पैतृक गांव में निधन हो गया। बताया गया है कि सुभानी एक्का काफी दिनों से बीमार चल रही थी। वहीं हत्याकांड के एक मामले में सिमडेगा जेल से रांची लाये गये एनोस एक्का का इलाज फिलहाल रिम्स में चल रहा है और वे एंबुलेंस से राज्यसभा चुनाव में वोट देने पहुंचे थे।
स्टार्ट अप व स्टैंड अप इंडिया से उद्य्नोग से लेकर कृषि क्षेत्र होगा समृद्ध
रांची,17जून।राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि स्टार्ट अप व स्टैंड अप कार्यक्रम की मदद से उद्य्नोग से लेकर कृषि क्षेत्र का विकास होगा। रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी और गरीबी तथा पलायन पर अंकुश लग सकेगा। राज्यपाल आज रांची एसोचैम द्वारा आयोजित स्टार्ट अप स्टैंड अप सम्मेलन को संबोधित कर रही थी।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राज्य की प्रचुर खनिज संपदा के सही उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा सिर्फ पैसे के पीछे न भागे और स्वावलंबी बन कर अपने गावों में मुस्कान आए ।उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई एवं व्यापक सोच वाली पहल है। जो कोई व्यक्ति नये कारोबार की शुरुआत करना चाहता है, उनके लिए यह एक क्रान्तिकारी योजना है। इसके लिए बैंक के जरिये आर्थिक सहायता सुलभ कराई जायेगी। इससे न केवल युवा अपनी रुचि के कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं, बल्कि वे स्वावलंब बन कर कई लोगों को रोजगार भी अवसर उपलब्ध करा सकते है।
राज्यपाल ने कहा कि झारखंड एक धनी राज्य के रुप में जाना जाता है। प्राकृतिक सौन्दर्य से यह सुशोभित है। फिर भी लोग संघर्ष क्यों कर रहे हैं, गरीबी और असमानता क्यों है, वामपंथी उग्रवाद की समस्या क्यों है? इन प्रश्नों का उत्तर अवश्य सामूहिक विचार-विमर्श से आने चाहिये। हालांकि इस दिशा में कई कार्य हो रहे हैं, लेकिन इन सभी हालात को बदलने के लिए हमारे राज्य के युवाओं को आगे आना होगा। इस दृष्टिकोण से भी यह योजना हमारे राज्य के लिए एक बड़ा वरदान है। इस मौके पर मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में काफी काम करने की जरुरत है, आदिवासी संस्कृति को पूरे देश-दुनिया में पहुंचाने के लिए मा ार्े टिंग की जरुरत है। कार्यक्रम में पùश्री अशोक भगत समेत कई लोग गणमान्य लोग मौजूद थे।
भाजपा गोंदा मंडल का कार्यकर्त्ता सम्मेलन आज
रांची,17जून। भारतीय जनता पार्टी गोंदा मण्डल द्वारा 12 बजे से बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है।यह बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन जिसकी अध्यक्षता नगेन्द्र पान्डेय करेंगें काँके डैम साइड स्थित पर्यटक बिहार के सभागार में आयोजित है।इस कार्यक्रम में सूबे के नगर विकास मंत्री सी. पी. सिंह, सांसद रामटहल चौधरी,कांके के विधायक डॉ जीतुचरण राम ,रांची की मेयर आशा लकड़ा ,उपमहापौर संजीव बिजयवर्गीय,भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक जवान शहीद
रांची,17जून। झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पथलगड़वा जंगल में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया, वहीं कई नक्सलियों को भी पुलिस की गोली लगने की खबर है।
पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी. वारियर ने बताया कि कोबरा बटालियन के जवान पालन हरिजन शहीद हो गये। उन्होंने दावा किया है कि कई नक्सलियों को पुलिस की गोली लगी है, जबकि मुठभेड़ में कई महिला नक्सलियों के भी मौजूद रहने की खबर है। हालांकि पुलिस की गोली के शिकार नक्सलियों को उनके साथी अपने साथ जंगल में ले जाने में कामयाब रहे।
पुलिस महानिदेशक डी.के.पांडेय लगातार पूरी घटना पर नजर बनाये हुए है और अभियान में लगे जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के और जिला पुलिस के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे, इसी दौरान पथलगड़वा जंगल में नक्सलियों के एक हथियारबंद दस्ते ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों की ओर से भी गोलियां चलायी गयी। दोनों ओर से करीब 40 से 50 राउंड गोलियां चलाये जाने की खबर है। शहीद जवान पालन हरिजन असम का रहने वाला था। शहीद जवान को सीआरपीएफ कैंक में श्रद्धांजलि देने के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है। इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विधायक चमरा लिंडा की जमानत याचिका खारिज
राचीं,17जून। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक चमरा लिंडा की जमानत याचिका को रांची के प्रधान न्यायायुक्त की अदालत ने खारिज कर दी है। अदालत ने केस डायरी मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 22 जून को होगी। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के कुछ ही घंटे पहले चमरा लिंडा को एक पुराने मामले में रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके कारण वे राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाये थे।
फ्लोराइडयुक्त पानी को लेकर जवाब तलब
=हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया
रांची,17जून। गढ़वा में फ्लोराइडयुक्त पानी से 36 लोगों की मौम के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने मामले को स्वतः संज्ञान लेते हुए गढ़वा के उपायुक्त और राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इस मामले को वरीय अधिवक्ता पी.सी. त्रिपाठी ने उठाया था। एक स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के बाद अदालत ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया।
मंत्री राज पालिवार अदालत में पेश हुए
रांची,17जून। देवघर के सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत में आज श्रम मंत्री राज पालिवार पेश हुए। 18वर्ष पहले प्रदर्शन के मामले में आज उनकी अदालत में पेशी हुई। राज पालिवार के वकील ने बताया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ संयुक्त बिहार के समय अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत के बाद सड़क जाम को लेकर हुए प्रदर्शन को लेकर मामला दर्ज कराया गया था।
हथियार के बल पर 40हजार की लूट
रांची,17जून। धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शांति भवन में आज सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बंदूक की नोक पर एक कंपनी के कार्यालय में जबरन घुस कर 40 हजार लूट कर फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोज की तरह सफाई कर्मचारी आज सुबह कार्यालय पहुंचा, तभी पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने हथियार के बल पर उसे अपने कब्जे में ले लिया और अलमारी में रखे 40 हजार रु. नकदी लेकर फरार हो गये। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
