Connect with us

Latest News

जैव विविधता पर निर्भरता के बारे में जागरूकता फैलाना जरूरी-राज्यपाल

Published

on


रांची,22मई। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि जैव विविधता ही हमारे जीवन का मूल आधार है जिससे हमें भोजन एवं स्वास्थ्य प्राप्त होता है। साथ ही इस वर्ष के विषय का मुख्य उद्देश्य आम जनों में हमारे भोजन, खाद्य प्रणालियों, पोषण एवं स्वास्थ्य की जैव विविधता पर निर्भरता के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह दिवस प्रकृति द्वारा पृथ्वी पर मानव अस्तित्व और कल्याण के लिये प्रदान की गई विविधता के उत्सव का प्रतीक है, जिसका लक्ष्य जलवायु परिवर्तन में कमी, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली, स्वच्छ जल और सभी के लिये भोजन उपलब्ध कराना है।राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि पिछले 100 सालों में कई प्रकार के फसल की स्थानीय किस्में किसानों के खेतों से गायब हो गई हैं। कई पारंपरिक घरेलू पशुओं की नस्लों को भी हमने खो दिया है। स्थानीय विविध खाद्य उत्पादन प्रणालियां खतरे में हैं, जिसमें संबंधित स्वदेशी एवं स्थानीय पारंपरिक ज्ञान शामिल हैं। इस गिरावट के साथ कृषि जैव विविधता समाप्त हो रही है और पारंपरिक चिकित्सा एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों का भी आवश्यक ज्ञान समाप्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के इस आधुनिक दौर में मानव द्वारा अपनी सुख-सुविधाओं की पूर्ति के लिए अवैज्ञानिक एवं मनमाने तौर तरीके से जैव विविधता का दोहन कर इसे क्षति पहुँचाया जा रहा है जिसका परिणाम हम सभी आज महसूस कर रहे हैं जैसे- असमय बारिश, धरती पर तापमान में वृद्धि इत्यादि। अभी हम देख सकते हैं कि जो राँची कभी अविभाजित बिहार राज्य की ग्रीश्मकालीन राजधानी थी, वहाँ इतनी गर्मी? विगत कुछ वर्षों से यहाँ की गर्मी चर्चा का विषय बना हुआ था।
आज के बदलते परिवेश में अनेक प्राणी, पेड़-पौधे विलुप्त हो चुके हैं एवं कुछ विलुप्ति के कगार पर हैं। समय आ गया है कि इसके संरक्षण के लिए ठोस एवं कारगर कदम उठाये जाये तथा हम सभी इसके संरक्षण के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। सभी से आह्वान होगा कि जैव विविधता को बचाने के लिए प्रथम शुरूआत आप स्वयं करें ताकि दूसरे लोग आपसे प्रेरित हों।
उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित लोगों से मैं कहना चाहूंगी कि जैसे हमारे माँ-बाप हमारा पालन-पोषण करते हैं और बड़े होकर हम उनका ध्यान रखते हैं उसी प्रकार जैव विविधता भी हमारी पालनहार हैं, जिसका ध्यान हमें रखना आवश्यक है। आज के इस विकासशील दौड़ में हम जैव विविधता के प्रति अपनी भूमिकाओं की समीक्षा करने की आवश्यकता है। जैव विविधता काफी तीव्र गति से समाप्त हो रही है जिस कारण प्रदूषण, जलवायु परिर्वतन इत्यादि देखना पड़ रहा है। जैव विविधता की कड़ी में प्रत्येक प्रजातियों की अपनी अहम भूमिका है। यदि इस कड़ी की अनदेखी करते हुये और अत्यधिक नुकसान पहुंचाया जाता है तो मानव सभ्यता का विनाश होना निश्चित है। इसलिये हमें सभी प्रजातियों के संरक्षण हेतु संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा देखने को मिलता है या हम ऐसा करते है कि किसी एक प्रजाति को नुकसान पहुंच रहा हो, तो हम यह सोचते हुये उसकी अनदेखी कर देते हैं कि मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। इसपर भी हमें गहराई से विचार करने की आवश्यकता है। झारखण्ड राज्य अपनी विविध भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों की वजह से जैव विविधता के मामले में एक समृद्ध राज्य है। राज्य का लगभग 30ः भौगोलिक क्षेत्र जंगलों से आच्छादित है। झारखण्ड वन्यप्राणी बहुल्य राज्य भी है। यहाँ 11 आश्रयणी एवं 1 राष्ट्रीय उद्यान स्थित है जो कि जैव विविधता के संरक्षण के काफी मददगार साबित हो रहा है। झारखण्ड प्राकृतिक संसाधनों का धनी है। जैव विविधता से हमें औषधियां, जल, शुद्ध वायु तथा अन्य सामग्रियां एवं सेवाएं प्राप्त होती है।
जैसा कि आप सब जानते हैं झारखण्ड एक जनजाति बहुल्य राज्य है जहां उनके द्वारा पूर्व से ही प्राकृतिक संपदाओं को सहेज कर रखने की परंपरा चली आ रही है। इसी क्रम में हमलोगों द्वारा प्राकृति से जुड़े विभिन्न त्योहारों जैसे-सरहुल, करमा इत्यादि का आयोजन व्यापक रूप से किया जाता है जो लोगों को प्रकृति के संरक्षण के लिए संदेश देती है।
इस मौके पर वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव इन्दुशेखर चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ० संजय कुमार, झारखण्ड जैव विविधता पर्षद् के अध्यक्ष लाल रत्नाकर सिंह, पर्षद् की सदस्य सचिव शैलजा सिंह, जैव विविधता प्रबंधन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जन मानस में जैव विविधता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से 22 मई को अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस घोषित किया गया। प्रत्येक वर्ष जैव विविधता दिवस का आयोजन किसी विशेष विषय पर किया जाता है एवं इस वर्ष का मूल विषय है ”हमारी जैव विविधता, हमारा भोजन, हमारा स्वास्थ्य ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.