Connect with us

Latest News

जेपीएससी मुद्दे पर गतिरोध बरकरार,संपूर्ण विपक्ष का वाकआउट

Published

on

रांची,2मार्च।झारखंड विधानसभा में पांचवीं जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) सिविल सेवा परीक्षाफल को निरस्त करने और कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) से कराने की मांग को लेकर आज चौथे दिन भी गतिरोध कायम रहा। जेपीएससी परीक्षाफल को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही पूरी तरह से बाधित रही और शोर-शराबे के कारण विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही एक बार स्थगित भी करनी पड़ी। दुबारा सदन की कार्यवाही शुरु होने पर भी इस मुद्दे को लेकर विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में संपूर्ण विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया। विपक्षी सदस्यों के बहिष्कार के बीच शून्यकाल और ध्यानाकर्षण सूचना के तहत सरकार ने सदन में उपस्थित सत्तापक्ष के सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर दिया।
विधानसभा की कार्यवाही आज पूर्वाह्न 11 बजे शुरु होने पर नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने जेपीएससी मसले को उठाते आसन से संरक्षण का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि संसदीय कार्यमंत्री ने कल सदन में यह जानकारी दी कि पांचवीं जेपीएससी परीक्षाफल को लेकर अनुंशसा अभी सरकार को आयोग से नहीं प्राप्त हैं, वहीं अखबारों के माध्यम से यह पता चला है कि जेपीएससी की ओर से अनुशंसा सरकार को भेज दी गयी है। इस बीच झामुमो और कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्य आसन के निकट आकर नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण 11बजकर सात मिनट पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अपराह्न 12.10मिनट तक के लिए स्थगित कर दी।
सदन की कार्यवाही दुबारा शुरु होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार की ओर से सदन में जो जानकारी दी गयी है ,उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला काफी गंभीर है,जिसके कारण सदन में तीन-चार दिनों से गतिरोध उत्पन्न हैं, यहां तक कि सरकार के एक मंत्री का भी बयान है कि जेपीएससी परीक्षा में घोटाला हुआ है और सत्तापक्ष के भी कई विधायक गड़बड़ी की आशंका जाहिर कर रहे हैं,ऐसी स्थिति में सरकार इस मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करें।झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव ने भी इस मसले पर सरकार के जवाब पर असंतोष प्रकट करते हुए कहा कि मामले की जांच से सारी बातें स्पष्ट हो जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों को शांत कराने का प्रयास करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर सभा में चर्चा कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सदन भी सिस्टम से चलता है और आसन अपनी सीमा के तहत चर्चा कराने को तैयार है। विधानसभा अध्यक्ष के आश्वासन के बावजूद विपक्षी सदस्य संतुष्ट नहीं हुआ और सभी विपक्षी सदस्यों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बाहर निकल गयें। इसके बाद शून्यकाल और ध्यानाकर्षण सूचना के तहत सत्तापक्ष के सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर सरकार की ओर से दिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.