Latest News
जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया कोई छेड़छाड़ नहीं,कानून का सरलीकरण किया गयाःरघुवर
रांची,21अगस्त।मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में कोई भी छेड़छाड़ नहीं की गई है बल्कि इस कानून में सरलीकरण किया गया है जिसके तहत लोगों को मुआवजा तीन साल के बदले तीन माह में मिलेगा।
उन्होंने कहा कि दिसंबर 2016 के अंत तक पेशरार प्रखण्ड के सभी गांवों को बिजली की रौशनी से जगमगा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्षों के बाद भी लोहरदगा के इस दुर्गम प्रखण्ड के 55 गांव में लोगों को बिजली न मिलना वास्तव में चिंता का विषय है। राज्य सरकार झारखण्ड के हरेक गांव को बिजली जैसी मूलभूत सविधा पहुंचाने के कृतसंकल्पित है। मुख्यमंत्री आज लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखण्ड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के उदघाट्न के साथ- साथ दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत विद्य्नुतीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पेशरार में 71 करोड़ की सड़क और 55 करोड़ की विद्य्नुतीकरण योजना का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर 1 अरब 43 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया तथा 6 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण 300 लाभुकों के बीच किया गया।
श्री दास ने बिजली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक जीवन शैली पूरी तरह उर्जा पर आधारित है। आने वाले समय में झारखण्ड के सभी गांव बिजली की रौशनी से जगमगा उठेंगे। सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने मौके पर उपस्थित जिले के अधिकारियों से कहा कि अपनी कार्यशैली में तेजी से बदलाव लायें ताकि जिले से अन्य जगहों पर स्थानांतरित होने पर भी आपके कार्य को लोग याद रखें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने ज्ञान को समाज के विकास में लगायें।
श्री दास ने कहा कि पेशरार जैसा क्षेत्र अपने आप में प्राकृतिक छटा एवं सौंदर्य को गोद में लिये हुए है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने के लिये प्राक्कलन तैयार कर उसे सरकार को प्रेषित करें अविलम्ब उस पर कार्रवाई की जायेगी। इससे क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने क्षेत्र के भटके युवाओं से विकास की मुख्य धारा से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरेण्डर नीति के तहत उनके पुनर्वास के लिए उचित मुआवजा दिया जायेगा ताकि वे अपने परिवार के साथ सुख शांति से रहें और जिले के विकास में अपना योगदान दे सके। उन्होंने कहा कि विकास को बाधित करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने गरीब कल्याण एवं विकास मेला की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से जनता और प्रशासन बिना अवरोध के आपस में समन्वय स्थापित कर सकेंगे। उन्होंने पंचायत सचिवालय को निदेश दिया कि वह गांव-गांव टोला-टोला जाकर लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें ताकि लोग उसका लाभ ले सकें। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि महानगर में पलायन करने वाले गरीब बच्चियों को वापस लाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है, साथ ही वापस आओ बच्ची झारखण्ड में मिलेगा रोजगार कार्यक्रम पर भी सरकार काम कर रही है।
श्री दास ने कहा कि महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से जोड़ा जा रहा है ताकि वो रोजगार अर्जित करने के साथ-साथ आत्म निर्भर बन सकें। उन्होंने जिले में डायन बिसाही एवं नशा मुक्ति अभियान में महिलाओं की भागीदारी की प्रशंसा की तथा अन्य जिलों को भी इससे सीख लेने की बात कही। उन्होंने उपायुक्त की पहल की प्रशंसा की जिसमें प्रत्येक अधिकारी तीन-तीन कुपोषित बच्चों को इस अभिशाप से मुक्ति दिलायेंगे। मुख्यमंत्री ने आम आदमी से भी इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने पेशरार प्रखंड में सफेद कबूतर उड़ाकर लोगों को शांति का संदेश दिया। उन्होनें पेशरार थाना परिसर में शहीद पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार सिंह की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लोगों को खुले में शौच न करने की लिये शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि पूरे जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिये अभियान शुरुआत पेशरार से की जायेगी। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
