Connect with us

Latest News

जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ विपक्ष एकजुट, 4 को बड़कागांव में देंगे गिरफ्तारी

Published

on

रांची,30जुलाई। झारखंड के प्रमुख विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर भूमि अधिग्रहण कानून की अनदेखी पर जबरन जमीन अधिग्रहण का आरोप लगाया है और इसके खिलाफ चार अगस्त को हजारीबाग के बड़कागांव में सैकड़ों भू-रैयतों के साथ गिरफ्तारी देने की घोषणा की है।
झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के के.डी. सिंह और जदयू के पवन पांडेय ने आज झाविमो कार्यालय में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में सामूहिक आंदोलन चलाये जाने की घोषणा की। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि हजारीबाग के बड़कागांव में एनटीपीसी द्वारा ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाना है, इसके लिए जबरन भूमि अधिग्रहण की कोशिश के खिलाफ वर्ष 2004 से अब तक क्षेत्र के भू-रैयत संघर्षरत है। उन्होंने बताया कि विस्थापितों के आंदोलन को कुचलने के लिए कई बार एनटीपीसी ने पुलिस-प्रशासन व आसामाजिक तत्वों की मदद से ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कराया, इसके बाद सत्याग्रहण और चिता आंदोलन द्वारा क्षेत्र में हुआ और पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन कर रहे विस्थापितों की जमकर पिटाई की गयी, यहां तक कि महिलाओं को भी निर्मम तरीके से पीटा गया गया। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का हाल जानने के लिए 24 जुलाई को वे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा समेत अन्य नेताओं के साथ बड़कागांव पहुंचे, लेकिन एनटीपीसी ने उनसभी के अलावा 450-500 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि जब मामला दर्ज करा दिया गया है, तो वे सभी ग्रामीणों के साथ 4 अगस्त को बड़कागांव थाना पहुंचेंगे और पुलिस-प्रशासन को अपनी कार्रवाई करने का आग्रह करेंगे। झाविमो प्रमुख ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र व राज्य सरकार बात गरीबों की करती है, लेकिन काम पूंजीपतियों के लिए करती है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस-प्रशासन द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, तो वे सभी जमानत नहीं लेंगे।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने आरोप लगाया कि राज्य में अघोषित आपातकाल लागू है और पुलिस-प्रशासन की मदद से दहशत फैलाने की कोशिश हो रही है, भू-रैयतों की आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि बड़कागांव के लखिन्द्र ठाकुर समेत अन्य के नेतृत्व आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संघ के 50वर्षीय नेता व लखिन्द्र ठाकुर को भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया है, उन्हीं के बुलावे पर वे सभी 24 जुलाई को बड़कागांव में ग्रामीणों से मिलने पहुंचे थे, लेकिन एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर दी गयी। इसलिए अब 4 अगस्त को गांधीवादी तरीके से सभी लोग बड़कागांव थाने जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसानों व भू रैयतों के संघर्ष में वे सभी जेल जाने को तैयार है।
पूर्व मंत्री केंद्रीय सुबोधकांत सहाय ने कहा कि 2004 से 2016 के बीच भूमि अधिग्रहण के लिए एक बार भी ग्राम सभा की बैठक नहीं बुलायी गयी, एक बार उपायुक्त के चेंबर में बैठक बुलायी गयी, जिसका पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने विरोध किया,तो उनकी पिटाई की गयी और विरोध प्रदर्शन के कारण ही उनकी पत्नी व विधायक निर्मला देवी समेत अन्य पर कई केस दर्ज कर दिये गये है, जबकि योगेंद्र साव पर सीसीए लगाने के बाद जिला बदर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जबरन भूमि अधिग्रहण के कारण बड़कागांव ही, बल्कि चांडिल व संताल परगना के कई इलाके में भी ग्रामीण संषर्घरत है।
कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि पार्टी विस्थापितों के संघर्ष के साथ है और कांग्रेस शासनकाल में ही वर्ष 2013 में नया भूमि अधिग्रहण कानून केंद्र में आया, लेकिन राज्य सरकार इसका भी पालन नहीं कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.