Latest News
जनजातीय बहुल इलाकों में आनुवांशिक रोग एक गंभीर समस्या-अर्जुन मुंडा
अनुवांशिक रोगों की पहचान व इलाज के लिए उम्मीद योजना की शुरू
रांची। जनजातीय मामलों के कंेंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बायोटेक्नोलाॅजी विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा समर्पित उम्मीद योजना की शुरूआत की। अनुवांशिक विकार के प्रबंधन और उपचार को लेकर शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इस मौके पर श्री मंुडा ने कहा कि जनजातीय बहुल इलाकों में आनुवांशिक रोग एक गंभीर समस्या है। इसलिए पर्याप्त और प्रभावी आनुवांशिक प्रशिक्षण और परामर्श सेवाओं की आवश्यकता हैै।
अनुवांशिक रोगों की पहचान और समुचित इलाज के लिए ‘उम्मीद’ नामक एक महत्वकांक्षी योजना की शुरूआत की गयी है। मौलाना आजाद मेडिकल काॅलेज दिल्ली और रिम्स द्वारा आयोजित इस महत्वकांक्षी योजना की शुरूआत गुरूवार रांची में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की।
इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजातीय मामले मंत्रालय देश के 117 महत्वाकांक्षी जिलों में से 93 जिले जो ट्राईबल क्षेत्र हैं जहां नवजातों से जुड़ी अधिक समस्या है, में उम्मीद अभियान की हर संभव मदद करेगा। साथ ही उन्होने संवेदनशीलता से इस क्षेत्र में कार्य करने की हिदायत दी। उन्होनें इस क्षेत्र में कार्य करने वाले डॉक्टरों और विभागों को देश के लिए एक अच्छा डेटाबेस तैयार करने और इसके रखरखाव और मौलिकता पर विशेष ध्यान रखने की भी बात कही।
जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अनुवांशिक रोगों के इलाज के लिए उम्मीद नामक योजना की शुरूआत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनता की जागरूकता जरूरी है।
इस मौके पर रिम्स के निदेशक डाॅ. डी.के. सिंह ने कहा कि झारखंड जनजातीय बहुल क्षेत्र है और इस क्षेत्र में अनुवांशिक रोगियों की संख्या काफी अधिक है। इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी और स्वास्थ्य विभाग के कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
यहां यह उल्लेख किया जाता है कि केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने हाल ही में उम्मीद पहल (आनुवंशिक विकार के प्रबंधन और उपचार के अनूठे तरीके) शुरूआत की थी जिसका उद्देश्य उन सरकारी अस्पतालों में जहां भारी संख्या में मरीज आते हैं वहां पर परामर्श, प्रसवपूर्व परीक्षण और निदान, प्रबंधन तथा बहु-आयामी देखभाल प्रदान करना , मानव आनुवंशिकी में कुशल चिकित्सक तैयार, और गर्भवती महिलाओं की जांच करना और राज्य के महत्वाकांक्षी जिलों में नवजात शिशुओं में पाए जाने वाले आनुवांशिक रोगों के उपचार के लिए निदान केंद्र स्थापित करना है।
जन्मजात और वंशानुगत आनुवंशिक रोग भारत में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन रहे हैं, और इसलिए पर्याप्त और प्रभावी आनुवंशिक परीक्षण और परामर्श सेवाओं की आवश्यकता है। झारखंड में सिकल सेल एनीमिया बहुतायत में पाया जाता है और ये विकार इस क्षेत्र में महामारी की तरह है। यहां अत्याधुनिक अवसंरचनात्मक सुविधाओं और पर्याप्त प्रशिक्षित कर्मियों की जरूरत है ताकि बड़ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों को नैदानिक सेवाएं प्रदान की जा सकें। चूंकि रोकथाम इलाज से बेहतर होता है। उम्मीद पहल का उद्देश्य उन सरकारी अस्पतालों में जहां मरीजों की संख्या बहुत अधिक है, परामर्श, प्रसव पूर्व परीक्षण और निदान, प्रबंधन और बहु-आयामी देखभाल संबंधी सेवाएं प्रदान करना है। इसका उद्देश्य कुछ चिन्हित महत्वाकांक्षी जिलों में वंशानुगत आनुवांशिक बीमारियों के लिए गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की जांच करना है और रांची उन जिलों में से एक है। इस कार्यक्रम के तहत, आनुवांशिक बीमारियों के लिए प्रतिवर्ष 10,000 गर्भवती महिलाओं और 5000 नवजात शिशुओं की जांच की जाएगी।
बायोटेक्नोलॉजी विभाग, भारत सरकार द्वारा उम्मीद पहल के तहत बाल रोग विभाग, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज प्रशिक्षण केंद्र को रांची जो एक महत्वाकांक्षी जिला, जहां सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया के बहुत रोगी हैं, इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत सरकार के साथ कई हितधारकों के संयुक्त प्रयास से, यह परिकल्पना की गई है कि यह कार्यक्रम इन विकारों से संबंधित रुग्णता और मृत्यु दर को कम करने के लिए अच्छे परिणाम सामने लाएगा। चूंकि यह कार्यक्रम सरकारी अस्पतालों में लागू किया जा रहा है, इसलिए आम लोगों को जो आनुवांशिक बीमारियों के महंगे इलाज को वहन नहीं कर सकते, उन्हें इसका निश्चिततौर पर लाभ मिलेगा।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
