Latest News
छोटे से कार्यकाल में खींच दी बड़ी लकीर
पर्यटन निदेशक के रुप में सुचित्रा सिन्हा ने किये कई उल्लेखनीय काम
रांची,31मार्च।राज्य में पर्यटन विभाग के निदेशक के रुप में सुचित्रा सिन्हा ने केवल 11 माह ही अपनी सेवा दी। लेकिन, इस छोटे से कार्यकाल में ही उन्होंने झारखंड पर्यटन को विश्व मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से कई ऐसे फैसले लिये, जिनके दूरगामी परिणाम होंगे। उनके कई फैसले ऐसे थे, जिन पर किसी निर्णायक स्थिति में पहुंचना बहुत मुश्किल था, फिर भी उन्होंने अपनी कार्य कुशलता और क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करते हुए कठिन से कठिन फैसले को भी बड़ी आसानी से कार्यान्वित किया।
विभाग में जन संपर्क के लिए अलग से एजेंसी नियुक्त करने से लेकर परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू) के लिए एजेंसी का चयन कर उसकी नियुक्ति करना मील के पत्थर के समान था। श्रीमती सिन्हा के ही प्रयास से पर्यटन स्थलों की सुरक्षा के लिए एसआईएस एजेंसी का चयन किया गया। कई पर्यटन स्थलों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। इतना ही नहीं, झारखंड की थाली और झारखंड की चिकनकारी (इम्ब्रॉयड्री) की शुरुआत हुई। सभी जल प्रपातों का सौंदर्यीकरण किया गया। टैगोर हिल का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। शीघ्र ही टैगोर हिल में ज्योतिरींद्रनाथ ठाकुर की जिंदगी से जुड़ी अहम चीजों को प्रदर्शित करने की योजना है। इसके लिए बाकायदा एक म्यूजियम खोला जा रहा है, जो पहाड़ी पर ज्योतिरींद्रनाथ ठाकुर के कमरे में ही संचालित होगा। शांति निकेतन में विश्व भारती विश्वविद्य्नालय के अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। वहां से गुरुदेव की जिंदगी से जुड़े कई मूल चित्र मिले हैं, जिन्हें फिलहाल झारखंड पर्यटन विकास निगम के दफ्तर में रखा गया है। इन चित्रों को म्यूजियम में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ज्योतिरींद्रनाथ ठाकुर की दिनचर्या से जुड़ी वस्तुओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके अलावा कांके और हटिया डैम का भी उन्नयन किया गया है। श्रीमती सिन्हा के प्रयास से एक इको सर्किट विकसित करने की योजना को स्वीकृति मिली है। यह सर्किट दलमा, चांडिल, गेतलसूद, लापुंग, घाघीडीह, लतरातु डैम, सिरसा, हजारीबाग लेक और उरवा डैम को आच्छादित करेगा। इस परियोजना की लागत 100 करोड़ रुपए है, जिसकी स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल चुकी है। इतना ही नहीं, ट्राइबल सर्किट और हेरिटेज सर्किट का भी प्रस्ताव दिया जा चुका है।
झारखंड पर्यटन को देश-दुनिया में स्थापित करने के उद्देश्य से कई बड़े मेलों में भी विभाग ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करायी। इनमें दिल्ली में संपन्न भारत पर्व और साउथ एशिया ट्रैवल एंड ट्यूरिज्म एक्सचेंज में झारखंड पर्यटन के स्टॉल को खूब सराहना मिली। चंडीगढ़ में संपन्न इंडिया ट्रैवल मार्ट में भी झारखंड पर्यटन ने जोरदार उपस्थिति दर्ज करायी। दिल्ली में संपन्न भारत पर्व में तो केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने खुद उपस्थित होकर राज्य की ओर से किये जा रहे आयोजनों की सराहना भी की थी। इसके अलावा रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी झारखंड की थाली की खूब सराहना की।
इन आयोजनों के अलावा सिन्हा ने सरायकेला में होनेवाले छऊ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए भी लगातार बैठकें कीं और समय से पूर्व ही सारी तैयारियां पूरी करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
