/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
चुनाव लड़ने के लिए शौचालय जरुरी,2017 तक हर गांव में पानी की आपूर्तिःसीएम
पेयजल-स्वच्छता विभाग के नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को नियुक्ति-पत्र मिला
रांची,27नवंबर।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि चुनाव लड़ने वाले हर व्यक्ति के घर में शौचालय होना अब अनिवार्य कर दिया जाएगा। हेमंत सोरेन ने 2017 तक राज्य के हर गांव में पाइप लाइन से स्वच्छ पेयजलापूर्ति योजना लागू करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री आज विश्व शौचालय दिवस पर राजधानी रांची में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।इस मौके पर पेयजल स्वच्छता विभाग के नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया।
हेमंत सोरेन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि घर में बिना शौचालय रहे अब कोई भी व्यक्ति जनप्रतिनिधि या मुखिया नहीं बन सकता है, इसके लिए सरकार आवश्यक कानून बनाएगी। उन्होंने वर्तमान जनप्रतिनिधियों से यह भी कहा कि हर घर में शौचालय बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करें, कहीं यह सोच नहीं बन जाए कि अपने प्रतिद्वंदियों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए दूसरे के गांव-घर में शौचालय बनने ही नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंदिरा आवास योजना के साथ शौचालय निर्माण की व्यवस्था करने का भी भरोसा दिलाया, साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के लिए जरुरी पैन की कीमत को कम करने के लिए वैट (मूल्य वर्द्धित कर) में भी छूट देने पर सरकार शीघ्र ही निर्णय लेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 तक राज्य के हर गांव में स्वच्छ पेयजलापूर्ति योजना को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हैंडपंप-चापानल की व्यवस्था को खत्म करने की जरुरत है, क्योंकि झारखंड एक खनिज संपदा बहुल प्रदेश है, धरती के नीचे कई तरह के खनिज छिपे है और हैंड-पंप के माध्यम से सीधे तौर पर इसके सेवन से कई तरह का नुकसान भी होता है। उन्होंने बताया कि आर्सेनिक, क्लोराइट, आयरन समेत अन्य रसायनिक पदार्थों के कारण चापानल के पानी से मानव शरीर को नुकसान पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व में वे जब पेयजल-स्वच्छता विभाग के प्रभारी थे, तो हर गांव मं पाइप जलापूर्ति योजना शुरु करने पर बल दिया था, इस काम में तेजी लाया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजलापूर्ति योजना के लिए मिनी वाटर सप्लाई योजना पर ध्यान दिये जाने की जरुरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भर में जहां 66 प्रतिशत लोग शौचालय का उपयोग कर रहे है, वहीं भारत में महज 11 प्रतिशत और झारखंड में सिर्फ 7 से 8 प्रतिशत लोग ही शौचालय का उपयोग कर रहे हैं, यह चिंता का विषय है, मानव जीवन के लिए अहम आवश्यकताओं में शामिल शौचालय की कमी को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आने की जरुरत है।
समारोह को संबोधित करते हुए पेयजल तथा स्वच्छता मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि कम समय में ही उन्होंने विभाग का कार्यभार संभालने के साथ कई योजनाओं को गति देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में लोग पानी में आर्सेनिक, आयरन और क्लोराइड समेत अन्य पदार्थां की अधिकता के कारण मानव जीवन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ा है,इससे बचने के लिए आवश्यक उपाय किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि आज रांची का हुटार समेत विभिन्न जिलों के कई गांव खुले शौचालय से मुक्त क्षेत्र्ा घोषित है, पूरे झारखंड को खुले शौचालया से मुक्त प्रदेश बनाना है, इसमें सबकी सहभागिता जरुरी है।
इस मौके पर पेयजल स्वच्छता विभाग के नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया, जबकि इस अवसर पर कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्य्नालय के छात्राओं द्वारा नाटक के माध्यम से स्वच्छता व शौचालय की जरुरत को चित्र्ाित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग् और पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव तथा यूनिसेफ के झारखंड प्रमुख जॉब जकारिया समेत अन्य विभागीय अधिकारी, विभिन्न जिलों से आये जिला परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, मुखिया व अन्य निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। पेयजल स्वच्छता विभाग की ओर से स्पेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों को ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया है, इन खिलाड़ियों को भी समारोह में सम्मानित किया गया ।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)