/home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
">
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
Warning: Attempt to read property "cat_name" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 153
चक्रवाती तूफान कोमेन का व्यापक असर, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त
रांची में कल स्कूल बंद रखने का आदेष
रांची,2अगस्त। चक्रवाती तूफान कोमेन का झारखंड में व्यापक असर देखा जा रहा है। कोमेन के प्रभाव के कारण रांची में पिछले 48घंटे से रूक-रूक कर हो रही लगातार बारिष की वजह से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिष के कारण कई नदियां उफान पर है, जबकि कई क्षेत्रों में बारिष के कारण पुल-पुलिया ध्वस्त हो जाने के कारण सैकड़ों गांव टापू बन गये है, वहीं दर्जनों दुकानें और कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गये। बारिष के मद्देनजर रांची जिला प्रषासन ने सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेष दिया गया है।
रांची के उपायुक्त मनोज कुमार ने बताया कि शहर में लगातार हो रही भारी बारिष को देखते हुए तीन अगस्त को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि इस आदेष के तहत कक्षा एक से दसवीं तक की कक्षाएं नहीं होगी, अगर भारी बारिष आगे भी जारी रही, तो स्कूलों को और अगले एक-दो दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया जा सकता है। इस संबंध में जिला षिक्षा पदाधिकारी द्वारा आदेष निर्गत कर दिया गया है।।
इधर,राजधानी रांची में कोमेन तूफान का व्यापक असर दिख रहा है। रविवार को अवकाष होने के बावजूद अधिकतर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। इस कारण शहर की सभी सड़कें सुनसान नजर आयी। बारिष में नालियों का पानी सड़कों पर आ जाने के कारण वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने में भी लोगों को मुष्किलों का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से निचले इलाकों में अवस्थित मकानों में पानी भर आया है। घर से पानी निकालने के लिए सरकारी स्तर पर कोई इंतजाम नहीं किया गया है और लोग खुद ही अपने कीमती और इलेक्ट्रॉनिक सामान को सुरक्षित रख कर घर से पानी निकालने में दिन भर व्यस्त रहे। जल-जमाव के कारण शहर के कई गली-मुहल्लों में आवागमन ठप्प हो गय है। रांची के पंडरा, गौस नगर, कोकर , इंद्रपुरी, हिन्दपीढ़ी समेत कई क्षेत्रों के दर्जनों मुहल्लों में पैदल चलना भी मुष्किल हो गया है। तेज हवा के साथ हो रही बारिष के कारण कई इलाकों में पेड़ के उखड़ जाने तथा डालियां टूट कर गिरने से सड़क आवागमन भी बाधित हुआ है। जबकि बारिष के कारण दूरसंचार और बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर भी प्रतिकुल प्रभाव पड़ा है। कई हिनू, डोरंडा समेत कइ्र इलाकों में कल रात से ही बिजली गुल है और आज दिन भर बारिष के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू नहीं किया जा सका। रास्ते में पड़ उखड़ कर गिर जाने के कारण आज मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी रास्ता बदल कर एयरपोर्ट जाना पड़ा। जिला प्रषासन द्वारा 3 अगस्त को स्कूल बंद रखने के आदेष से बच्चों ने राहत की सांस जरूर ली है, लेकिन रोज कमाने-खाने वालों के लिए बारिष आफत बनकर आयी है। काम नहीं मिलने की वजह से लोगों के सामने भूखे रहने की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।
इधर,राज्यभर के विभिन्न जिलों में भी कोमेन का जबर्दस्त असर देखने को मिल रहा है। रामगढ़ जिले में बहने वाली भैरवी और दामोदर नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर के निकट बहने वाली भैरवी और दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रषासन ने पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। नदी की धार छिलका पुल के उपर से गुजरते हुए मुख्य मंदिर के लिए बने वीआईपी गेट समेत मंदिर के प्रवेष द्वार की सीढ़ियों तक पहुंच गयी है। वहीं पीटीपीएस डैम का फाटक खोल देने से दामोदर नदी में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है, मंदिर के आसपास की दुकानें बंद कर दी गयी है।
इधर,मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि आगामी 7 अगस्त तक कोमेन तूफान का असर राज्य के विभिन्न हिस्सों में रहेगा और अगले दो-तीन दिनों तब राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिष होगी। हालांकि उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा कोमेन तूफान का दबाव धीरे-धीरे कम होने के कारण सोमवार दोपहर बाद या मंगलवार को बादल छंटने की उम्मीद जतायी गयी है।
सरकारी छुट्टी रद्द,आपदा से निबटने के लिए तैयार रहने का निर्देष
इधर, दुमका के उपायुक्त ने भारी वर्षा 3 अगस्त तक जारी रहने की संभावना तथा 7 अगस्त तक कहीं कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा की संभावना के मद्देनज़र कई आवष्यक दिषा निर्देष जिले के तमाम अधिकारियों के लिए जारी किया है। उन्हांेने कहा कि इस अवधि में सभी अधिकारियों कि छुट्टी रद्द रहेगी तथा सभी अधिकारी किसी प्रकार की आपदा निबटने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों इस संबंध में निदेष दिया कि पहले से ही वैसे लोगों की जो प्रभावित हो सकते हैं, की पहचान कर तथा उन्हें कहाँ ठहराया जाएगा उसे चिन्हित कर लें। जनता को उस सामुदायिक आवासन केन्द्र की पहले से ही जानकारी दे दी जाय। ताकि जनता को पता हो कि ऐसी आपात स्थिति में उन्हें कहाँ जाना है। चिन्हित सामुदायिक आवासन केन्द्र पर विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि बुनियादी सुविधाओं को पहले से बहाल रखा जाय। खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मारवाड़ी संघ, महावीर मंडल तथा इस तरह के स्वयं सेवी संस्थाओं से पहले से ही सम्पर्क कर लें। वार्ड मेम्बर को सहायता के लिए तत्पर और सक्रिय बनाये रखने हेतु कार्य करें। नियंत्रण कक्ष बनाये जायंे तथा आम आदमी के माध्यम से इसकी जानकारी जनता को दें। सुरक्षा बल को तैनाती एवं आपात स्थिति से निबटने के लिए तैयार रखा जाय। स्थानिय एन0सी0सी0 यूनिट को भी तैयार रखा जाय। नगर पर्षद के जेसीबी एवं कर्मी की जिला नियंत्रण कक्ष में तैनाती रखी जाय ताकि वर्षा के कारण मकान या भवन के गिरने पर तत्काल राहत कार्य शुरू किया जा सके। पेयजल के संबंध में लोगों को यह बताया जाय कि वे पानी उबाल कर पियें या यथासंभव शुद्ध पेयजल पियें ताकि प्रदूषित पानी से संबंधित रोग न फैल सके। श्रावणी मेला की प्रथम सोमवारी को ध्यान में रखते हुए सभी षिवमंदिरों एवं स्थानीय नदियों के घाटों पर विषेष व्यवस्था कराएं। उपायुक्त ने कहा कि वर्षा को देखते हुए आवष्यक हो तो कल विद्यालय बन्द भी रखे जायें। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निदेष एवं अपील किया है कि वे आगे आकर वर्षा से होने वाले सभी संभावित नुकसानों का आकलन कर पहले ही उसे रोकने के प्रयास में पूरी तत्परता जिम्मेवारी और संवेदनषीलता से कार्य करें। उपायुक्त ने यह भी कहा कि किसी भी राहत कार्य को करने के लिए अपने से वरीय अधिकारी के निदेष या अनुमोदन की प्रतीक्षा न करें तथा यथाषीघ्र अपने विवेक से जो उस समय उन्हें उचित लगे उसे पूरा करें। आपदा को दूर करना हमारी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उपायुक्त ने आम जनता से यह अपील की है कि वे जल प्रपात, डैम, तालाब, नौकायन, तैराकी आदि के लिए ना जाएं किसी भी नदी के निकट ना जाएं। अचानक जल स्तर के बढ़ने का खतरा नदियों में बना रहेगा।
उपायुक्त ने किसानों को यह सलाह देते हुए कहा कि अपने खेतो में आवष्यक पानी जमा करने के लिए मेढ़ बनायें। खेतों में आवष्यकता से अधिक पानी की शीघ्र निकासी हो सके इसकी व्यवस्था रखें। बिचड़ा और रोपे हुए धानों की सुरक्षा के लिए खेतों में मेढ़ एवं जल निकास के माध्यम बनाये रखें ताकि फसल का नुकसान न हो। उपायुक्त ने विद्युत विभाग को लगातार पैट्रोलिंग करते हुए विद्युत खम्भों एवं उसकी वायरिंग की निगरानी करने का तथा किसी प्रकार का नुकसान होने पर तुरंत उसकी मरम्मती करने का निदेष दिया।
Warning: Undefined array key 0 in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Warning: Attempt to read property "cat_ID" on null in /home/indigaga/archive.viewpointjharkhand.com/wp-content/themes/zox-news/parts/post-single.php on line 496
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)