Connect with us

Latest News

गिरिडीह,धनबाद,जमशेदपुर ,सिंहभूम के लिए कल थम जाएगा प्रचार का शोर

Published

on


65.90लाख मतदाता 69 प्रत्याषियों के भाग्य का करेंगे फैसला
रांची,9मई। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में झारखंड की चार सीटों गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम क्षेत्र में शुक्रवार 10मई को शाम चार बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इस चरण में 65.90लाख मतदाता 69 प्रत्याषियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम क्षणों में सभी प्रमुख राजनीतिक दल और प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार अभियान में जुटे है। गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी जगरनाथ महतो और भाजपा समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी समेत अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। धनबाद में भाजपा के निवर्त्तमान सांसद पीएन सिंह और कांग्रेस के कीर्ति झा आजाद के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना है, वहीं जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन और भाजपा के विद्युत वरण महतो तथा सिंहभूम में कांग्रेस की गीता कोड़ा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। छठे चरण में झारखंड की चार सीटों के साथ सात राज्यों की 59 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा।
इन चार लोकसभा सीटों के लिए कुल 8300 मतदान केंद्र बनाये गये है, जिसमें 2582 षहरी और 5718 ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित है। गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए कुल 2161 मतदान केंद्र बनाये गये है, जिसमें 326 षहरी और 1835 ग्रामीण क्षेत्र में, धनबाद में कुल 2539 में से 1323 षहरी और 1216 ग्रामीण, जमषेदपुर में 1885 में से 683 षहरी और 1202 ग्रामीण और सिंहभूम में 1715 में से 250 षहरी और 1465 ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित है।
गिरिडीह लोकसभा सीट में 16,27,828, धनबाद लोकसभा सीट में 20,44,802 , जमशेदपुर लोकसभा सीट में 16,70,371 और सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए 1247639 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए 15 प्रत्याषी चुनाव मैदान में है, जिसमें चंद्र प्रकाश चौधरी आजसू, जगरनाथ महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा, मोहम्मद रसूल बक्श निर्दलीय, चंद्रदेव प्रसाद अहरा नेशनल पार्टी, संजीव कुमार महतो निर्दलीय, सिमी सुमन शिवसेना, सुनीता टुडू निर्दलीय, द्वारिका प्रसाद लाला रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए), योगेश्वर ठाकुर विश्व शक्ति पार्टी, शिबू सिंह भारतीय मानवाधिकार फेडरल पार्टी, सोहराब शाह बहुजन मुक्ति पार्टी, मधुसूदन झारखंड पार्टी (सेक्यूलर), अमित जानी निर्दलीय, राजेंद्र दसौधी निर्दलीय और अहमद अंसारी भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी षामिल है।
धनबाद लोकसभा सीट के लिए 20 प्रत्याषी कीर्ति आजाद कांग्रेस, माधवी सिंह तृणमूल कांग्रेस, पीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी , राजेश कुमार सिंह निर्दलीय, सिद्धार्थ गौतम निर्दलीय, सुधीर महतो बीएमपी , हीरालाल फारवर्ड ब्लॉक, मंतोष आमरा ,बंगाली, मेराज खान सपा, वामापद बाउरी निर्दलीय, रामलाल एसयूसीआईसी,संजय पासवान निर्दलीय, दीपक दास पीपीआईडी, मेघनाथ रवानी बसपा , केसी सिंहराज निर्दलीय, मिहिरचंद्र मंडल एपीआई, प्रेम प्रकाश निर्दलीय, उमेश पासवान निर्दलीय, लक्ष्मी देवी निर्दलीय, और वरुण कुमार निर्दलीय षामिल है।
जमषेदपुर लोकसभा सीट के लिए 23 प्रत्याषी चुनाव मैदान में है, जिसमें अंगद महतो अमार बंगाली पार्टी, मलय कुमार महतो कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माले) रेड स्टार, दीपक कुमार गिरि निर्दलीय, रंजीत कुमार सिंह झारखंड पार्टी, शेख अखरुद्दीन झारखंड पार्टी (नरेन), अशरफ हुसैन बहुजन समाज पार्टी, अंजना महतो ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, सुब्रत कुमार प्रधान अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, पानमनि सिंह सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट), सूर्य सिंह बेसरा झारखंड पीपुल्स पार्टी, महेश कुमार राइट टू रिकॉल पार्टी, मुबीन खान ,निर्दलीय,चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा, चंद्रशेखर महतो पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), विद्युत वरण महतोभारतीय जनता पार्टी, असजदुल्लाह इमरान भारत प्रभात पार्टी, असित कुमार सिंहनिर्दलीय, दिनेश महतो निर्दलीय, कमर रजा खान निर्दलीय, राकेश कुमार निर्दलीय, सविता कैवर्त आइरा नेशनल पार्टी, शैलेश कुमार सिंह निर्दलीय और सरिता आनंद निर्दलीय षामिल है।
सिंहभूम लोकसभा सीट (एसटी) से कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिसमें अनिल सोरेन निर्दलीय, प्रताप सिंह वानरा अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, पुष्पा सिंकूनिर्दलीय, ंद्रमोहन हेंब्रम एसयूसीआई (कम्यूनिस्ट), .ष्णा मार्डी झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान, हरि उरांव कलिंग सेना, गीता कोड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेंस, लक्ष्मण गिलुवा भारतीय जनता पार्टी, परदेशी लाल मुंडा बसपा षामिल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.