Connect with us

Latest News

गरीब की नहीं,विकास की राजनीति पर विश्वासःरघुवर

Published

on

करीब 300करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन
रांची,20अप्रैल। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि उनकी सरकार गरीब की राजनीति नहीं करती, विकास की राजनीति करती है। मुख्यमंत्री आज पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना, महेशपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का नवनिर्माण, हिरणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण, अमड़ापाड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जोरडीहा एवं धमनी के बीच गुमानी नदी पर पुल निर्माण योजना की आधारशिला रखने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पाकुड़ में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत सौर ऊर्जा आधारित 100 मिनी ग्रामीण जलापूर्ति योजना, पाकुड़ में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम अंतर्गत डी-फ्लोरेडिएशन अटैचमेंट यूनिट, पाकुड़ में 100 शैय्या वाले अल्पसंख्यक छात्रावास और महेशपुर प्रखंड के गड़वाड़ी के पास लोई नदी पर पुल निर्माण का उदघाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों के बीच साईकिल का वितरण और किसानों के बीच पंप सेट का भी वितरण किया। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्य्नालय में विज्ञान संकाय के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया। जबकि मुख्यमंत्री ने आदिम जनजाति के बीच वन पट्टा और प्रधानी पट्टा भी दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना का प्रमाण पत्र का वितरण और शौचालय निर्माण के लिए जल सहिया को प्रोत्साहन राशि का वितरण भी किया गया
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के समय जो वायदे किये थे, उसे करने की दिशा में आज से काम आरंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जाति-संप्रदाय से ऊपर उठकर काम करती है, सबका साथ, सबका विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सत्ता में मेवा खाने नहीं आये, गरीबों की सेवा करने के लिए सत्ता में आये हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही गरीबी को समाप्त किया जा सकता है और शिक्षा का अलख जगाने के लिए स्कूल चलें-चलायें अभियान की शुरुआत की गयी है।
रघुवर दास ने कहा कि शासन और जनता जब तक मिलकर कार्य नहीं करेगी, तब तक विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि संताल परगना को विकसित प्रमंडल बनाने के लिए इस प्रमंडल को शिक्षित करना होगा। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की अपील की कि, ताकि भावी पीढ़ी बेहतर जिन्दगी जी सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महीने के अंदर 1 हजार करोड़ रुपये की पेयजल योजनाओं पर काम शुरु हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपने प्रति स्वास्थ्य के विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि बिचौलियों को समाप्त करना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। गांव का विकास करने से राज्य और देश का विकास होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की जितनी विधवा बहन है, सभी के लिए पेंशन की व्यवस्था की गयी है। जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना से 3लाख 80हजार घर का निर्माण कराया जाएगा। बेघर को घर देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड 10 साल के अंदर विकसित राज्य होगा और जोहार तथा तेजस्वी योजना से गरीबों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपये से 30 हजार स्कूलों तक बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने का काम शुरु किया है, जबकि 2 साल के अंदर उनकी सरकार ने 7लाख घरों तक बिजली पहुंचाने का काम किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के छोटा सुराजबेड़ा गांव के पीवीटीजी डाकिया योजना की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पहाड़िया समुदाय के लोगों के विकास के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरु की है, जबकि डाकिया योजना के तहत 35किलोग्राम अनाज पहाड़िया समुदाय के लोगों के घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आजादी के बाद झारखंड सरकार द्वारा पहली बार पहाड़िया बटालियन का गठन किया गया है।
इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, पेयजल स्वच्छता विभाग के सचिव ए.पी. सिंह, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू और जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā

Published

on

By

Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)

Continue Reading

Latest News

1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen

Published

on

By

Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)

Continue Reading

Latest News

Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles

Published

on

By

Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)

Continue Reading



Trending

Copyright © 2020 Viewpointjharkhand.com, Maintained & Designed by Horizon IT Consultancy Services Pvt. Ltd.