Latest News
गंभीर बीमारियों से उपचार के लिए दो का बीमा कराया जाएगाःसीएम
सामान्य बीमारियों के लिए 50 हजार का बीमा, इस वर्ष 7नये नर्सिंग कॉलेज
रांची,6जून।मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घोषणा की कि गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए सरकार द्वारा राज्य के लोगों का दो लाख रुपये का बीमा कराया जायेगा। सामान्य बीमारियों के लिए 50 हजार रुपये का बीमा होगा। इसके लिए राशि सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि सक्षम लोगों को कम प्रीमियम पर यह सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री आज नामकूम स्थित स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
श्री दास ने कहा कि राज्य में इस साल 7 नर्सिंग कॉलेज खोले जायेंगे। इससे राज्य में नर्सों की कमी को पूरा किया जा सकेगा। आदिवासी महिलाओं को नर्सिंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार प्रदान दिया जायेगा। राज्य में चिकित्सकों की कमी है, इसे भी जल्द पूरा किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने 145 विशेषज्ञ डॉक्टरों के मध्य नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि जिला अस्पतालों को स॰ढ किया जा रहा है। वहां हर तरह की मशीनें उपलब्ध करायी जा रही है। राज्य के आठ जिलों में 45 दिनों के अन्दर डायलिसिस की सुविधा शुरु की जा रही है। यहां बी0पी0एल0 परिवारों व 72 हजार रुपये सालाना आमदनी वाले लोगों को फ्री डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। आनेवाले छह माह में सभी जिलों में यह सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की हमारी प्रतिबद्धता है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान स्कूलों में किशोरियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सखी नाम से मुफ्त सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया। इसमें सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की कक्षा 6-12 तक की छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। इस दिशा में ई-औषधि की शुरुआत की जा रही है। यह राज्य में दवा, टीके, सर्जिकल उत्पादों की खरीद, वितरण, खपत आदि पर ऑनलाइन सुविधा रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आयुष चिकित्सा को भी बढ़ावा दे रही है। इसके लिए अलग से निदेशालय का गठन किया गया है। कुपोषण से निपटने के लिए सरकार ने योजना बनायी है। इसके तहत प्रथम चरण में 12 जिलों में वाहन के माध्यम से गांव जाकर बच्चे व गर्भवती महिला के लिए पौष्टिक आहार, टीके आदि का वितरण किया जायेगा। उन्होंने समाज के संपन्न लोगों से अपील की कि भगवान को महंगे भोग न लगाकर कुपोषित बच्चों को पौष्टिक भोजन करायें। बच्चे भगवान का रुप होते हैं। उनकी सेवा से भी भगवान प्रसन्न होंगे। मुख्यमंत्री ने बहुद्देशीय कार्यकर्त्ता (एम0पी0डब्ल्यू) को नियुक्ति पत्र देने के बाद उनसे मानदारी व लगन के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि कालाजार, लेप्रोसी और मलेरिया के कलंक से झारखंड को निजात मिल सकती है। एम0पी0डब्ल्यू0 का मेहनताना भी 6 हजार रुपये से बढ़ा कर 15301 रुपये किया गया है। जल्द ही ब्राम्बे में कैंसर अस्पताल तथा दुमका, हजारीबाग एवं डालटेनगंज में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा।
इस अवसर पर रामचंद्र चंद्रवंशी स्वास्थ्य मंत्री झारखण्ड ने कहा कि स्वास्थ्य निदेशालय के बन जाने से सारे कार्य एक जगह से हो पाऐगा। राज्य में आयुष पद्धति से इलाज से लोगो को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। आयुष भवन के बन जाने से कार्य में तेजी आऐगी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर कहा कि अब जिला अस्पताल मे ही मरीजो को कई तरह का इलाज मिल पाऐगा। इसके लिए राँची आने की जरुरत नही पडेगी। उन्होने कहा कि आधारभूत संरचना के साथ साथ मानव संसाधन कि समुचित व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। 2015-16 में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र मे झारखंड का 18वां स्थान था, जो अब तीसरा स्थान पहुंच गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के0 विधासागर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में चिकित्सकों एवं पारा मेडीकल कर्मियों को की उपलब्धता, सभी आव यक दवाऐं एवं साफ सफाई पर जोर दिया था। आज विभाग ने जरुरत की 80प्रतिशत दवाई अस्पतालों में उपलब्ध करा दी है अन्य दवाई अगले तीन महीनों मे उपलब्ध करा दी जाऐगी। उन्होने कहा कि अगले दो सालो में विभाग को ये लक्ष्य रखना चाहिए की राज्य को कुष्ठ मुक्त एवं कालाजार रहित बनाया जाए।
Latest News
Lieliska balona piedzīvojuma pozīcija hitnspin pieteikšanās datorā H5G laikā Harbors reklāmas pasākuma laikā
Raksti
Kas nav saistīts ar kādu citu spēļu automātu, bet iedomājieties, ka iegūstat maksimālu uzvaru uz desmit hitnspin pieteikšanās datorā dolāru likmi – tā, visticamāk, iztērēsiet desmit tūkstošus dolāru. Šajās piedzīvojumu iedvesmotajās ostās ir vienkārši viss, ko var piedāvāt kādam, kurš atgriežas. Tomēr jums nav jāspēlē viens un tas pats spēļu automāts visu laiku, tāpēc jums vajadzētu pieminēt šo lielo spēļu automātu industrijas kategoriju. (more…)
Latest News
1 250+ Spielautomaten Online Glücksspiel Slots kostenlos abzüglich Eintragung vortragen
Sic profitierst Du durch dem Effizienz, wirklich so Respons nebensächlich Echtgeld obsiegen ferner lohnenswert zulassen kannst. Unter anderem sie sind diese WMS Spiele auf diese weise für etliche Glücksspieler maßgeblich spannender. (more…)
Latest News
Akcijas hitnspin kontakts Latvijā Spēles
Mūsu vestibilā ir pieejams plašs sadaļu klāsts, sākot no klasiskām klasiskajām pieslēgvietām līdz Megaways un beidzot ar modernām video spēļu automātu spēlēm, kas piedāvā inovatīvus risinājumus, lai palielinātu jūsu peļņu. Spēļu fanātiķi var kļūt arī par daļu no valsts populārākās tiešsaistes spēles, kas piedāvā augstas atdeves spēlētājam (RTP) likmes, laimestu izmaksas, papildu bonusa pirkumus un daudz ko citu. (more…)
